Showing posts with label जापानी तेल. Show all posts
Showing posts with label जापानी तेल. Show all posts

Thursday, December 27, 2012

बलात्कारियों को सरकारी प्रस्ताव


आदरणीय बलात्कारियों


पहले तो आप हैरान मत होना कि हम कैसे आपको  आदरणीय कह रहे हैं। बलात्कार की घटना पर चहुंओर कड़े कदम की मांग पर घिरी उपीए सरकार के मुखिया मन्नू जी नें हमको आप लोगों से बातचीत के लिये इंटरलोक्यूटर नियुक्त किया है।  आप लोगो को समाज की मुख्यधारा में लाने के खातिर हमें  आपके  आदरणीय होने के अहसास और आत्मसम्मान  को जगाना होगा, ताकि आप हिंसा और बलात्कार छोड़ दें। देखिये महिलाओं के साथ संबध बनाने का जो तरीका आपने चुना है वह निहायत ही अलोकतांत्रिक, अमानवीय और निंदनीय है।  जिस तरह हिंसा छोड़े बिना नक्सलवादियो से बातचीत नही की जा सकती है वैसे ही आपसे भी  बलात्कार बंद किये बातचीत नही की जा सकती। हम यह मानते हैं कि फ़िल्मो और विज्ञापनो में आपको कामुक और अश्लील दूष्य दिखा आपको उत्तेजित किया गया है। हम यह भी जानते है कि माश्चराईजर के विज्ञापन मे  हीरो का हाथ जिस तरह की सुंदरी की त्वचा पर फ़िसलता है वैसी सुंदरिया आपको उपलब्ध नहीं है। भारत में लोकतंत्र है और सभी को बराबरी का अधिकार है। हम चाहते हैं कि आप सही राह अपना कर अपना हक हासिल करें। देखिये हम आपको याद दिलाते है वो पुराना फ़िल्मी गीत

बड़े मियां दीवाने ऐसे न बनों।

हसीना क्या चाहे हमसे सुनों॥

सुंदरिया ऐसे ही नही मानती है उसके लिये बाजार से विशेष उत्पाद लेने पड़ते हैं। इसलिये जिस एक्स इफ़ेक्ट डिओ को लगाने से राह चलती कोई भी सुंदरी हीरो के साथ चिपक जाती है वह डिओ हमारी सरकार ने आपको दस रूपये बोटल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। साथ ही जाकी की वह अंडरवियर जिसे दिखाते ही महिलाओ के मन में कामना भड़क उठती है वह दस रूपये प्रति नग के रियायती भाव से आपको उपलब्ध कराये जायेंगे। हमने एक कमेटी बनाने का भी फ़ैसला किया है जो ऐसे समस्त उत्पादो को चिन्हांकित करेगी जिन्हे दे कर आपको जबरदस्ती के बजाये सहमती से संबंध बनाने का अवसर मिल सके। हमारी महात्वाकाक्षी डाईरेक्ट कैश ट्रांसफ़र योजना  के तहत आपको हर महिने हजार रूपये ट्रांसफ़र किये जाने पर भी विचार चल रहा है जिससे आप पोस्ट कतरी सराय गया से चमत्कारी सिद्ध अंगूठी,  मंगा अपनी मनोकामना पूरी कर सके।

हम जानते हैं कि जब हमारे देश कि जनता का ही हम पर पर विश्वास नही करती तो आप कहां से करेंगे। सो हम विश्वास जमाने के कदम के रूप में  उन ज्योतिषियों पंडितो की मुफ़्त सुविधा तत्काल आपको प्रदान कर रहे हैं जो चौबीस घंटे के अंदर करी कराई, वशीकरण, रूठा प्यार वापस आना, मनचाही महिला को वश में करने का ग्यारनटीड उपाय प्रदान करते है। इस हेतु आप
 पंडित संजय शर्मा
 इंदिरा मार्केट दुर्ग
 97540-55554

सूफ़ी रहमत अली
मौदहापारा रायपुर
9716640425

से संपर्क कर सकते है।
( इन की प्रमाणिकता स्थापित करने के लिये पत्र के साथ उस लीडिंग अखबार की प्रति संलग्न है जिसमे इनके विज्ञापन प्रतिदिन आते है।)

आपस की बात है भईया हम लोगो केर उपर शनी की साढ़े साती चल रही है। भगवान के अल्लाह की खातिर दो चार महिने के लिये ये सब बंद कर दो। कम से कम दिल्ली छोड़ किसी  भी राज्य में बलात्कार करो वहां न मीडिया जायेगा न बवाल मचेगा। दिल्ली मे बवाल मचा हुआ है,  प्रदर्शनकारी शरिया कानून लागू कर बलात्कारियो को सरेआम फ़ांसी देने की मांग कर रहे हैं।  लागू कर देंगे तो फ़िर बवाल मच जायेगा कि महिलाओं को बुरका पहनने कहते हो। एक तरफ़ कुंआ है दूसरे तरफ़ खाई। हमारा नही तो देश का सोचो ऐसे एक एक बलात्कार पीड़िता को सिंगापुर भेजना पड़ जाये तो देश कंगाल हो जायेगा । इस बेचारी का आंत निकाल दिये हो कितनो को तो रोज बलात्कार के बाद आग लगा दी जाती है। अरे जब देश नही बचेगा तो बलात्कार कहा करोगे भाई यह भी तो सोचो।

आशा है आप सरकार के प्रस्तावो को गंभीरता से लेकर सरकार की अच्छी नीयत का जवाब सकारात्मक कदम से देंगे। हम विश्वास दिलाते है कि नार्को एनालिसिस, पुलिस सुधार, फ़ोरेंसिक लैब को आधुनिक बनाने का हमारा कोई इरादा नही है, ना ही हमे सत्ता से हटा सता पाने की ख्वाहिश रखने वाले दलो का ऐसा कोई विचार है। बस  मीडिया और फ़िल्मो के द्वारा अमेरिका की तरह फ़्री सेक्स वाली ओपन सोसाईटी बनने  की देर है। उसके बाद आप लोगो की सारी परेशानियां दूर हो जायेंगी।

आपका शुभचिंतक

अरूणेश सी दवे


सूचना - "महिला संगठन, बुद्धीजीवी उपीए सरकार के इस इस कदम और मेरे इस पत्र पर कोई भी प्रदर्शन करने के पहले गुगल में जा इंटरलोकूटर का अर्थ और उसके काम करने के तरीको को उगलवा ले"

Thursday, November 29, 2012

भारतीयों का "नुन्नू" सबसे छोटा


सुबह सवेरे हमारे पड़ोसी चिंताराम जी अत्यंत चिंतित अवस्था में हमारे पास पहुंचे। फ़ुसफ़ुसा कर बोले- ’ दवे जी गजब हो गया, अभी अभी सर्वे की खबर आयी है कि भारतीयों का सबसे छोटा होता है।" हमने कहा - ’देखो मियां दिल बड़ा होने का कोई फ़ायदा भी नहीं है। कोई दूसरी समां गयी तो भारतीय बीबीयां मार मार के छप्पर कर देती है।’ चिंताराम जी बोले -’ गुरू दिल नहीं सामान छोटा होता है’’ हमने कहा-  यार कौन सा सामान है आगे से बड़ा बनवा लिया जायेगा।’  चिंताराम जी का मुंह उतर गया- ’ बोले, अब कुछ नही हो सकता गुरू अनुवांशिक साईज है। आप समझ नहीं रहे हम उस सामान विशेष का बात कर रहे है जिससे प्रजनन होता है। यह बात बीबीयों को मालूम पड़ जायेगी तो हम लोग क्या मुंह दिखायेंगे। रोज टांट सुनने मिलेगा "है छोटा सा, बस बातें बड़ी बड़ी करवा लो।’ 



 हमने उन्हे ढांढस बंधाया - ’देखो चिंताराम जी अंग्रेजी में कहावत है, "When it happens to all it happens to none।" जब सभी भारतीयों का छोटा है तो यह कोई टांट का विषय नही। भगवान ने हर देश के आदमी औरत का डिजाईन एक दूसरे के हिसाब से न बनाया है भाई।  आजकल तो महिलायें खुद ही साईज जीरो के पीछे पड़ी हैं।' चिंताराम जी बोले -’ दवे जी लफ़्फ़ाजी से सच झूठ नहीं हो जाता।  इस खबर को सेंसर करवाईये,  वरना कहीं मुह दिखाने लायक नहीं रहा जायेगा’ हमने चिंतित अवस्था में कहा-  ’चिंताराम जी ये बताओ पाकिस्तानियों का साईज क्या है। ’ चिंताराम जी मुस्कुराते हुये बोले - ’ अपने ही बराबर का है गुरू। हमने कहा - ’ फ़िर तो टेंशन की बात नही है।  नही साले सुबह शाम छेड़ते,  इस मुद्दे पर जवाब देना भी मुश्किल हो जाता। अब  ये हिंदुओ को दुनिया में सबसे श्रेष्ठ,  मुसलमानों को दुनिया में सबसे श्रेष्ठ  बताने वालों को तो मुंह छुपाने का जगह भी नहीं मिलेगा। बड़े साईज वाला एक मिनट में कह देगा ’जा बे मेरा सात इंच का है तेरा सिर्फ़ चार का।"

चिंताराम जी भड़क गये - ’ दवे जी,   दुखी होने वाली बात पर दांत निपोर रहे हो। यहां हिंदुस्तानियो की मर्दानगी दांव पर लग गयी है और आप को ठिठोली सूझ रहा है। ’ हमने कहा - ’ काहे चिढ़कते हो भाई, सेक्स में सामान विशेष का साईज मैटर नहीं करता है यह वैज्ञानिक तथ्य है।  अपने बड़े बूढ़े कह भी गये है- ’बड़ा हुआ सो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर।’  फ़िर अपन भारतीय तो बच्चा पैदा करने में विश्व गुरू हईये हैं। चिंताराम जी बोले - " कुछ भी कहो दवे जी यह भारतीय मर्दों को बदनाम करने की साजिश है। हमने कहा - "भाई अब इसके लिये तो विश्व हिंदु परिषद और जमाते इस्लामी को  कुछ करना पड़ेगा। दिन रात एक दूसरे के साथ साजिश साजिश खेलते रहते है मिल कर विदेशियो की साजिश का सामना करें। वैसे यह मामला पूरे देश मे एकता ला सकता है। लोग धर्म जात भूल कर सामान विशेष के सम्मान की रक्षा के लिये एक जुट हो जायेंगे। मै तो कहता हूं केजरीवाल की ’आम आदमी पार्टी’ को इस मुद्दे को हाईजैक कर लेना चाहिये।"

चिंता राम जी गुस्से से बोले - " यार हर समय मजाक सूझता है आपको। मुद्दे पर आओ इस दुष्प्रचार के खिलाफ़ कुछ राह बताओ।" हमने कहा - ’ मियां यह सब सर्वे मनगढ़ंत होते है, आधे अधूरे तथ्य लेकर बहुत कम सैंपल साईज लेकर मन चाहा नतीजा निकाल लिया जाता है। देखते नहीं अपने चुनाव विष्लेषण को सब सर्वे वाले बाद में  मुंह छुपाते घूमते है।  आप  जिस देश के सामान विशेष की साईज सबसे बड़ी है उनका परफ़ारमेंस टाईम सबसे कम बना और छोटी साईज वालो का परफ़ार्मेंस टाईम सबसे अधिक कर थोड़ा हेर फ़ेर कर  अपना नतीजा घोषित कर दो। साईज से परफ़ामेंस टाईम ज्यादा मैटर करता है।’ इतना सुनते ही चिंताराम जी प्रसन्न होकर घर को लौट गये। और रही बात हमारी तो हमे कोई चिंता है ही नही। हम तो शादीशुदा हो बुढ़ापे की ओर अग्रसर हैं। चिंता कुंवारे करे कि सुंदरियां विदेशियो के प्रलोभन में न आ जायें। वैसे इस मामले में युवाओ को बाबा रामू का स्वदेशी आंदोलन ज्वाईन कर लेना चाहिये। बाबा रामू कोई जड़ी बूटी खोज भी लायेंगे। इस मामले में वे पतंजली रिषी के ताउ हैं। लौकी से गाजर तक नित नया डिस्कवरी करते रहते हैं। इससे पहले कि जापानी तेल वाले इस सर्वे का नतीजा उड़ा ले स्वदेशी बाबा क्या बुरा रहेगा। देश का पैसा और इज्जत दोनो देश में रही आयेगी।