Showing posts with label राहुल गांधी. Show all posts
Showing posts with label राहुल गांधी. Show all posts

Monday, April 2, 2012

राहुल गांधी हाजिर हो

अदालत खचाखच भरी हुयी थी। कांग्रेसियों के राजकुमार राहुल गांधी उर्फ़ अमूल बेबी कटघरे में खड़े हुये थे। उन पर मुकदमा दर्ज करने वाले वकील बाबा रामदेव थे, वकीले सफ़ाई स्वयं हम याने दवे जी। कार्यवाही शुरू करने का आदेश पाते ही बाबा फ़ट पड़े - "माई लार्ड,  इस देश को लूट लूट कर गद्दारो ने सारा कालाधन बाहर छिपा दिया है। अगर आपने सही न्याय नही किया तो जो हाल गदाफ़ी का हुआ था। देश की जनता लूटने वालो का भी मार मार के वही हाल करेगी। हालांकि माई लार्ड मै अहिंसा का पुजारी हूं और जनता से अपील करता हूं कि हिंसा का रास्ता न अपनाये।"
हमने पूछा - "माई लार्ड मेरे काबिल दोस्त  राहुल गांधी का संबंध कालाधन से साबित करें।"
बाबा रामदेव ने शांती से जवाब दिया - "माई लार्ड हमने किसी का नाम नही लिया है।"

हमने जवाब दिया - माई लार्ड इस देश की जनता जिस दिन भड़क जायेगी उस दिन गोली, चूरण टिका के और फ़र्जी योगा सिखा के  जनता को गुमराह करने वाले ठगो को पीट पीट कर मारेगी। हालांकि माई लार्ड हम भी अहिंसा के पुजारी है और जनता से अपील करते हैं कि कानून हाथ में न ले।
बाबा रामदेव उछल कर खड़े हो गये बोले - माई लार्ड हम प्रमाणिकता के साथ इतने साल से लोगो को योग सिखा रहे हैं। हम जो है ब्लड प्रेशर, हार्ट प्राब्लम, कैंसर का इलाज कर लोगो को जीवन दे रहे हैं। और वकीले सफ़ाई हम पर  झूठा आरोप लगा रहे हैं।
हमने कहा-  "माई लार्ड चोर की दाढ़ी मे तिनका, हमने भी बाबा रामदेव का नाम कहां लिया।"

खिसिया कर बाबा रामदेव ने अदालत में एक पत्रिका लहराई बोले - माई लार्ड, ये देखिये जरमनी की एक पत्रिका है इसमे साफ़ दिया हुआ है कि भारत के एक पूर्व प्रधानमंत्री का अरबो डालर स्विस बैंक में जमा है। और वे इन राहुल गांधी के क्या लगते थे ये तो साफ़ ही है।
हमने अदालत में इंडिया टुडे से लेकर आउटलुक तक दस पत्रिकायें लहराईं -  "माई लार्ड इनमें साफ़ दिया हुआ है कि बाबा के ट्रस्ट में ठगी से लेकर सगे संबंधियो की भर्ती तक और दवाईयो में लद्दी से लेकर हड्डी तक की मिलावट है। इसलिये माई लार्ड आप से अनुरोध है कि इन पत्रिकाओ के आधार पर बाबा रामदेव और मेरे मुव्वकिल  बाबा राहुल  दोनो को कड़ी से कड़ी सजा सुनाई जाये।"


बाबा रामदेव सकपका गये, मरी हुई आवाज मे बोले - "माई लार्ड पत्रिकाओ के आरोप सही नही होते।"
हमने कहा-  "तो बाबा जी ऐसा आरोप लगाओ जो सही भी हो और आप साबित भी कर सको।"

बाबा रामदेव फ़िर भिड़ गये, बोले - "माई लार्ड,  आरोपी ने  आतंकवादियो को दामाद बना कर रखा हुआ है। अजमल कसाब ने मुंबई में सैकड़ो मासूमो की जान ली। उसको फ़ांसी पर लटकाना तो छोड़िये, वोट बैंक की राजनीती के लिये उसको मुर्ग मुस्सलम खिला रहे हैं। जिस जनता की सुरक्षा का जिम्मा इनके उपर है, उसको तो रामलीला मैदान में आधी रात को पीटते हैं। और देश द्रोही की सुरक्षा के उपर करोड़ो रूपये उसी जनता के लुटा रहे हैं।

जज ने हमे घूर कर देखा मानो कसाब को मुर्ग मुसल्लम राहुल गांधी नही हम ही खिला रहे हो।
हमने संभल कर जवाब दिया -"माई लार्ड हमारे देश मे  श्रद्धेय अंबेडकर जी का बनाया संविधान है जिसके तहत किसी को भी सजा देने के पहले न्यायिक प्रक्रिया पूरी करनी होती है कि किसी बेगुनाह को सजा न हो। अब इन्ही बाबा रामदेव को ले लीजिये। सरकार के खिलाफ़ इतना बड़ा आंदोलन चला रहे हैं। अगर संविधान और न्यायपालिका न हो तो क्या सरकार इन्हे उठा कर बंद नही कर देती अब तक। और माई लार्ड अगर ये बाबा लोग ही सजा सुनाने लगे तो फ़िर आपकी जरूरत ही क्या है। सरे जजो को नौकरी से निकाल देना चाहिये। "


नौकरी पर खतरा देखते ही जज साहब बाबा पर भड़क गये - " क्या अनाप शनाप दलील देते हो जी, कोई ढंग की बात हो तो कहो वरना मुकदमा खारिज। "
बाबा  सीना तान कर बोले - माई लार्ड,  पूछिये इनसे कि अफ़जल गुरू को तो सारी अपील सुनने के बाद उसे खारिज कर फ़ांसी की सजा हुयी है। माई लार्ड सुप्रीम कोर्ट ने उसे सजा ए मौत दी थी। उसको क्यों ये दस सालो से दामाद बना कर पाल रहे हैं।  माई लार्ड  आप ही फ़ैसला करें कि आतंकवादियो को दामाद की तरह पालने वालो को क्या सजा मिलनी चाहिये।
हमने जवाब दिया - माई लार्ड उसको फ़ांसी देने से शांत पड़े कश्मीर में हिंसा फ़ैल जायेगी। पूरी घाटी में रक्तपात होगा, हमारे जवानो को शहीद होना पड़ेगा। और माई लार्ड भले फ़ांसी नही हो रही जेल मे तो बंद है छोड़ तो नही रहे। सड़ने दीजिये जेल में काहे फ़ांसी देना।

बाबा रामदेव क्रोध मे भर कर बोले- माई लार्ड, भारत माता के सपूत जान न्योछावर करने को तैय्यार हैं। हम तो सेना बनाकर ही देश सेवा में लगाने वाले थे, हमे तो रोक दिया गया। फ़िर बाबा ने गेयर बदला, जज को ही मक्खन लगाने लगे, बोले-  "माई लार्ड, आप अपने को ही लीजिये। अगर आप डरते तो क्या प्रतिदिन खतरनाक अपराधियो को सजा दे पाते। माई लार्ड अब इस देश को आपकी तरह बहादुर हो हिंसा से डरे बिना सजा देना ही होगा। "

जज साहब, बाबा के मक्खन पर फ़िसल गये। सीना तान कर बोले-  "भारत की न्यायवय्वस्था किसी आतंकवादी से नही डरती  दवे जी।  मुजरिम राहुल बाबा ने केवल संविधान का मजाक उडाया है। बल्कि वोट बैंक की राजनीती के खातिर शिवाजी और लक्ष्मी बाई की वीरोचित परंपरा को भी तिलांजली दे दी है। अतः यह अदालत इस नतीजे पर पहुंची है कि.............।
हमने बीच में गुहार लगाई-  "माई लार्ड, आपको हमारी आखिरी दलील सुनना ही पड़ेगी। आखिर सवाल करोड़ो कांग्रेसियो के राजकुमार का है। जज ने हमे घूर कर कहा - " जो कहना है फ़टाफ़ट कहिये।" हमने कहा "माई लार्ड आखिरी दलील हम आफ़ द रेकार्ड देना चाहेंगे। यह बात देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी हुयी है।" बाबा के विरोध के बावजूद जज ने हमें चैंबर में बुला दलील रखने की इजाजत दे दी।

हमने कहा- "माई लार्ड इन आतंकवादियों को  जेहाद करने से जन्नत मिलेगी, अप्सराये मिलेगी के नाम से सब्जबाग दिखाये जाते है। उसी जन्नत को पाने के लिये ये आत्मघाती हमलावर बनते हैं। माई लार्ड क्या आप चाहते है कि सैकड़ो मासूमो को मारने वाले खुशी खुशी फ़ांसी का फ़ंदा गले में डाले।" जज ने अचकचा कर हमे घूरा, बोले - "आप कहना क्या चाहते हो।"

हमने कहा- "माई लार्ड, मेरे मुवक्किल देश भक्त राहुल गांधी ने फ़ैसला किया है कि इनको फ़ांसी न देकर बीमारी से, बुढापे से मरने दिया जाये। ताकी ये तिल तिल कर मरें कि जिस जन्नत के लिये इन दुष्टो ने जिहाद किया था वो उनको कभी न मिले।" जज के भेजे मे बात घुसने लगी थी, उन्होने क्रास कोश्चन किया - "अरे भाई ये दिन भर अल्लाह से दुआ कर शहीद न हो पाने को  सरकार का दोष बतायेंगे। और जन्नत नशीं करने की गुजारिश करेंगे।" हमने विजयी मुस्कान निपोरते हुये कहा -"माई लार्ड हमारे अमूल बेबी ने कच्ची गोलिया नहीं खेली हैं। ऐसा वीआईपी ट्रीटमेंट वाला इंतजाम कर रखे है कि ये साले आतंकवादी पूरा टाईम कुफ़्र में लगे रहे। एक से एक ठांय ठांय फ़ोटॊ चिपकवा दिये है उनके कमरे में। वीना मलिक से लेकर सन्नी लियोन तक का। क्या कहें माई लार्ड, कहने मे भी लजा रहे है।  दिन भर ऐसा ऐसा नीला पीला पिक्चर दिखाया जाता  हैं उनको कि बेचारे उपर की हूरो को भूल दिन भर गुनाहे अजीम में लगे रहते हैं। बेचारे दिन भर रहम की गुहार लगाते रहते हैं कि खुदा के वास्ते हमे दोजख के रास्ते पर मत ढकेलो। लेकिन हमारे राहुल बाबा नही पिघलते।  सच मानिये हजूर  बेचारों का जन्नत के लिये तड़पना तो हमसे देखा भी नही जाता है।"

इतना सुनते ही जज कुर्सी से उछल पड़े बोले - "वाह वाह मानना पड़ेगा राहुल बाबा की चाल एकदम गजब है। चलिये  राहुल बाबा को  बाईज्जत बरी किया जाये।" हमने कहा-  "क्या कहते हैं हुजूर ये बात इस कमरे के बाहर नही जाना चाहिये।  कही मुल्लाओं को मालूम पड़ गया तो जन्नत की राह में आने वाले हमारे राहुल बाबा के खिलाफ़ फ़तवा जारी कर देंगे। और  बाबा रामदेव को भी बताई नही जा सकती। कोई भरोसा नही कब क्या बयान दे सारी पोल खोल दे।"  जज साहब उलझन में पड़ गये बोले - "भाई, बिना कारण बताये  बाईज्जत बरी तो नही किया जा सकता न,  बड़ा सेंसेटिव मामला है ।" हमने कहा- " माई लार्ड, हमको बाईज्जत बरी करवाना ही नही है। हम तो चाहते ही है कि हमारे मुवक्किल को सजा हो।" जज हम पर भड़क गये बोले - "ऐसे महान देश भक्त को सजा पागल तो नही हो गये हो।" हमने कहा- "माई लार्ड अभी राहुल बाबा की कुंडली में शनी दसवे भाव मे बैठा है। जहा प्रचार करने जाते है पार्टी का लुटिया डूब जाता है।  अब तो नौबत यह है कि खुद जीतेगा कि नही इस पर भी शंका होने लगा है। सो इसी केस के बहाने हम चाहते है कि आप उन पर चुनाव लड़ने और चुनाव प्रचर करने पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दे। इज्जत का इज्जत रह जायेगा और देश का टाप सीक्रेट बाहर भी नही आयेगा।
खैर साहब जज साहब ने हमारी बात मानते हुये यही आदेश सुना दिया। जब हम अदालत से बाहर निकल रहे थे तो बाबा रामदेव की प्रेस कांफ़्रेस चल रही थी और उनकी आवाज हमारे कानो तक पहुंची। " आज की जीत हमारी पहली जीत है। हम जो है देश मे व्यवस्था परिवर्तन कर देंगे, काला धन ले आयेंगे 2%  ट्रांस्कैशन टैक्स लगा सारे टैक्स खतम कर देंगे। लुटेरे खानदान का हाल गदाफ़ी के जैसा होगा , गोबर से बिजली बना हम स्वदेशी भारत बनायेंगे ...........................।" इतना सुन हमने मन ही मन तय किया ये बाबा जिस दिन कानून के लफ़ड़े मे पड़ा नही कि हम इसको भी राहुल बाबा से कह आतंकवादी वाला वीआईपी ट्रीट मेंट नही दिलाये तो हमारा नाम भी दवे जी नही।"



Sunday, March 4, 2012

कालू गरीब को "गे" से खतरा

साहब,  यूरिया वाली चाय का लुफ़्त उठाते नुक्कड़ में हम खड़े थे कि कालू गरीब फ़िर  पहुंच गया। हम तक पहुंचते ही सीधे उसने सवाल ठोका-  "दवे जी ये "गे" क्या होता है।"  हमने क्रोध भरी निगाह उस पर डाल कहा - " अरे ओ होशियार, अब तेरा वोट पड़ गया है। अब तू शोषित वर्ग से हो या सर्वहारा वर्ग से। चाहे तू अल्पसंख्यको मे क्यो न गिना जाता हो हो हम तुझे न बतायेंगे। बड़ा आया सवाल पूछने वाला।"

कालू गरीब घिघियाते हुये बोला -"दादा,  अब तो चुनाव खत्म हो गया है। अब ऐसे फ़ालतू बातो का मोल क्या है। कहा सुना माफ़ कर दो दादा,  हमारा दिमाग फ़ड़क रहा है मतलब बता दो।" हमने पूछा- "क्यों आसमान टूट रहा है! आग लग रही है! "गे" का मतलब नही जानेगा तो भूखा मर जायेगा। अबे यह जीने-खाने और सुप्रीम कोर्ट के नये आदेश के अनुसार सोने के जैसे मौलिक अधिकारो के उपर की चीज है रे भाई कालू। अब तक सुप्रीम कोर्टवा फ़ैसला नही कर पाया है। सरकार बार बार जवाब बदल रही है।"

कालू बोला - " फ़िर भी बताईये,  हमे जानना है कि कही हमारा वोट गलत तो नही तो नही पड़ गया।" हमारा दिमाग ठनका  "गे" और वोट का क्या लेना देना रे भाई। सो हमने पूछा-  "क्यो रे बुड़बक,  क्या किसी ने तुझसे यह कह कर वोट मांगा था कि वह तुझे गे बनने की आजादी देगा और तू उसको वोट डाल आया ।"

 कालू बोला नही माई बाप पर आज  खाकी चड्डा लोग पहने नारा लगा रहे थे-

कांग्रेसी बबुआ ने देखा है एक सपना
सवैधानिक दर्जा लिए हो गे सेक्स अपना ....


हम सोचे या राहुलवा का और "गे" का क्या संबंध! और ये गे क्या है रे भाई।  सो आपसे पूछने चले आये। हमने कहा- "भाग यहा से कांग्रेस को वोट देने वाले मूर्ख।"  कालू भड़क गया बोला - "इतने सदियो, आपके बाप दादा हमारे बाप दादा का शोषण किये थे कि नही। आज "गे" का मतलब बता कर काला मुंह साफ़ करने का मौका आया तो भगा रहे हो। सीधा जवाब नही दे सकते।" हम अपने पुरखो के किये अपराधो तले गड़ गये। अब गया में तर्पण करो, कौन जानता है कि हिंदु कौंवा खाया, इसाई कौंवा खाया कि मुसलमान कौंवा ले भागा। यहां तो  पुरखो की डाईरेक्ट मुक्ती जुगाड़ था। सो हमने कहा - "गे का मतलब होता है समलैंगिक समझा कि नही।" कालू बोला- "दादा,  हम तो मध्यान भोजन खाये लिये सरकारी स्कूल जात रहे। इतना कठिन शब्द का अर्थ क्या जाने।" हमने मन ही मन सोचा इसको टरकाया जाये सो कालू से बोले - "देख मिया कालू ,  समलैंगिकता का मतलब होता है,  दो लोगो का बिना शादी के साथ रहना।  अब ये तो जिनका पेट भरा हुआ है,  उनका टाईम पास झगड़ा है रे भाई। तू जा अपनी रोजी रोटी कमा, अब रैली में ले जाने चेपटी, पैसा देने  कोई नही आयेगा ।"

तभी पीछे से  बजरंग दल के नेता दीपक बाबू की कड़कती हुयी आवाज आई- "क्यों दवे जी भोले भाले लोगो को बेवकूफ़ बनाते हो शर्म नही आती।" हमने कहा- "दीपक बाबू,  गंदी फ़ुंदी बातो का मतलब समझाने का शौक चर्राया है। समाज में गंदगी फ़ैलाना चाहते हो।  वैसे तो बड़ा हिंदु धर्म और संस्कृती के रक्षक बने फ़िरते हो।

दीपक बाबू ने सीना फ़ुलाकर बोले - " रक्षक हैं,  तभी सनातन धर्म और संस्कृती पर छाये आसन्न संकट को पहचान रहे हैं। समलैंगिकता हमारी संस्कृती पर कुठाराघात है। यह कांग्रेस जो हिंदुत्व पर हमला करने का कोई मौका नही छोड़ती। सुप्रीम कोर्ट में गे का विरोध करने की बजाय, हमें कोई आपत्ती नही है का जवाब इसिलिये दाखिल किया है। राहुल गांधी खुद इस मामले मे रूची क्यो ले रहे है यह हम बता तो नही सकते, पर आप खुद समझ जाओ।" हमने कहा- "यार,  इस कालू गरीब को काम धंधा करने दो काहे ये सब लफ़ड़े की बात इसके दिमाग में डालते हो।" दीपक बजरंगी फ़िर कड़क कर बोले -"बताना जरूरी है दवे जी, कालू गरीब तक बाते नही पहुंचती है इसिलिये न ये कांग्रेस हर बार चुनाव जीत जाती है।" इतना कहा, दीपक बाबू ने कालू गरीब से कहा - "सुन कालू, गे का मतलब होता है, लडके की लड़के से शादी और लड़की की लड़की से शादी। अगर कांग्रेस सरकार ने ऐसी शादियो के लिये कानूनी स्वीकृति दे दी तो तेरा लड़का बहू नही बाबू लेकर आयेगा।"


कालू सकपकाया- "हाय मै मर जाउंगा माई बाप, मेरा वंश कैसे आगे चलेगा। नाती पोते कैसे होंगे।" हमने कालू को समझाया -"अरे कालू नाहक चिंता में मत पड़। एक लाख में एक आदमी इस चक्कर मे पड़ता है भाई। आम आदमी थोड़े ये सब दंद फ़ंद मे पड़ता है।" दीपक बाबू भड़क गये -"अजीब हिंदु हो, सनातन परंपरा के खिलाफ़ कानून पास हो रहा है। धर्म खतरे में है और कुतर्क दे रहे हो।" अब भड़कने की बारी हमारी थी हमने कहा- " सनातन, सनातन की रट लगाये जा रहे हो खजुराहो के प्राचीन मंदिर मे नही है नक्काशी गे सेक्स के बारे मे। बड़े आये धर्म की आड़ लेने।  कोई सटक ही रहा है कि हमको यह करना है तो करने दो। जब से दुनिया बनी है। सब कुछ होता ही आया है, आगे भी होगा।"

फ़िर हम कालू की ओर मुड़े -"क्या मर जायेगा बे, भूल गया तू क्या है "पिछड़ा",  अबे जब विकास तुझ तक नही पहुंच सका। सरकार की योजनाये तुझ तक नही पहुंच सकी। तो गे कहा से पहुंच पायेगा पगला। खामखा डर रहा है,  कमा खा ये सब शौक नवाबी है समझा। शरीर मे पूरा कपड़ा नही पेट दाना नही कोई गे तुम लोग दूर से भी देखेगा तो सरपट भाग लेगा।  जा काम धंधा कर, ये अगड़े लोगो के पास सरकारी नोट आता है तो खुद खा लेते है और गे आ गया तो बचा कालू,  तू भी ले चिल्ला रहे हैं।" अब बात कालू के भेजे में घुसने लगी बोला- "दादा ये दीपक बाबू पिछड़ा विरोधी है क्या।" हम कहा- "नही भाई, ऐसा बात नही है। इनका झंझट दूसरा है,  वैलेंटाईन डे में ये लोग हर साल प्रेमी प्रेमिकाओ को पीट भगाने जाते है। अब गे कानून पास हो जायेगा तो पार्क में प्रेमी- प्रेमिकाओं के साथ साथ प्रेमी- प्रेमी भी बैठेंगे। फ़िर मुकाबला बराबरी का हो जायेगा, पिटने की भी नौबत आ सकती है।"


तसल्ली बख्श होकर कालू अपने काम धाम में निकल गया। दीपक बाबू बोले -"क्यों दवे जी, हम कांग्रेस का वोट काट रहे थे और आपका पेट दुख रहा था। दिग्गी बनने का तैयारी नजर आता है।" हमने दीपक बाबू को पुचाकारा- "क्या यार दीपक भाऊ, भावनाओ में बह जाते हो,  फ़ायदा आप ही का करा रहे हैं। देखिये, राहुल शादी नही कर रहा और गे कानून भी पास हो रहा है। अब राहुल बाबा शादी कर लिये रहते,  तो नही यूपी चुनाव में दो और राजकुमार घूमते वोट मांगने, बीबी वोट मागंती। आप तो जानते ही हो हिंदुस्तानियो को। जरा खूबसूरत बच्चो को खूबसूरत मम्मी  के साथ पापा के लिये वोट मांगते देख नही लेते कि फ़िसल जाते है। और भारत का आबादी भी कितना बढ़ रहा है बन जाने तो जिसको गे बनना है जनसंख्या भी कम होगा कि नही।"

खैर साहब दीपक बाबू तो निकल लिये इस नई विचारधारा पर मनन के लिये। पर हम खुद चिंता में पड़ गये। ये "गे" वाला कानून पास हो गया तो पार्क, मेला, सिनेमा जाना ही दूभर हो जायेगा।  जहां देखो वहां, लड़का- लड़का लड़की- लड़की पप्पी, झप्पी खेलते नजर आयेंगे।"


Wednesday, November 30, 2011

ऐ भिखारी कौन प्रदेश का है रे






दिल्ली के व्यस्त इलाके में लालबत्ती पर एक कार रुकी। एक भिखारी एक करोड़ की कार के मालिक को खुदा द्वारा उपलब्ध कराया गया सुनहरा मौका मान तड़ से पहुंच गया । गाड़ी का शीशा नीचे हुआ अंदर स्वयं राहुल बाबा उर्फ़ अमूल बेबी बैठे हुये थे। भिखारी कातर स्वर में बोला - " अल्लाह के नाम पर दे दे बाबा।"  राहुल बाबा ने कहा -" भाई मै धर्म निरपेक्ष पार्टी का हूं, सो भगवान या अल्लाह के नाम से नही दे सकता।" भिखारी अचकचाया, अपने जीवन काल में उसने बहुत से टरकाउ देखे थे,  पर ऐसा अदभुत बहाना किसी ने नही बनाया था। खैर जो ढीठ न हो वो भिखारी कैसा सो उसने कहा -"जो चाहो उस नाम से दे दो बाबा, चाहो तो बिना नाम के भी दे दो।"  राहुल बाबा बोले - "भाई यह बताओ, कहां के रहने वाले हो।"


भिखारी बोला -" भारत का रहने वाला हूं बाबूजी और इंडिया में भीख मांगता हूं।"  तभी बाजू मे खड़ी कार से भगवा नेता चिल्लाया- " अरे निर्लज्ज हिंदुस्तान कहने मे क्या शर्म आती है  तुझे,  मुसलमान है क्या रे।" भिखारी हाथ जोड़ कर बोला- "बाबूजी बचपन से अनाथ हूं , जात का तो पता नही।"  भगवा नेता ने अफ़सोस जाहिर करते हुये कहा - "फ़िर तो तुझे भीख देना बड़ा मुश्किल है,  इसाई  भी होता तो घर वापसी अभियान के अंतर्गत तुझे मैं कुछ दे देता। चल एक काम कर वंदे मातरम और भारत माता की जय का नारा लगा दे,  मैं तुझे कुछ दे दूंगा।"  भिखारी बोला -"बाबूजी जय जय कार करने वाले नारे वे लगाते हैं जिनके पेट भरे होते है जिस देश मे बूढ़े और मासूम बच्चे भीख मांग कर गुजारा करते हैं,  उसकी जय तो मैं बिल्कुल नही करूंगा।


तभी राहुल बाबा ने दखल दिया - " यार तुम यूपी के होते तो मै कुछ कर सकता था।" तभी वहां पहुंचा दूसरा भिखारी बोले -"माई बाप, मै यूपी का हूं।" राहुल बाब प्रसन्न होकर बोले - "आपको पता नही है कि आपको भिखारी क्यों बनना पड़ा। हमने केंद्र से बहुत सा पैसा भेजा था कि आप फ़लो, फ़ूलो,  पर लखनउ में बैठी हथिनी उसे हजम कर जाती है।" दूसरा भिखारी बोला- " अब तो आप हमसे मिल गये हो माई बाप, यहीं दे दो।" राहुल बाबा बोले- "अगले चुनाव में, आप हमें वोट दीजियेगा। उसके बाद यूपी मे किसी को भीख मांगने की जरूरत नही पड़ेगी। अभी यूपी मे हमारा शासन नही है इसलिये हम आपकी मदद नही कर सकते।"  तभी एक तीसरा भिखारी चिल्लाया - " मै राजस्थान का हूं राहुल बाबा, मेरी मदद कर दीजिये , वहां आप ही की सरकार है।" राहुल बाबा बोले - " भाई मै यूपी का प्रभारी महासचिव हूं राजस्थान के बारे में कुछ नही कह सकता।"

तभी बाबा रामू पहुंच गये बोले - "भाई भिखारी,  एक बार हमारा आंदोलन सफ़ल हो जाये तो हम प्रमाणिकता के साथ गांव गांव को स्वर्ग बना देंगे, तीन सौ तीस लाख करोड़ आ जाये तो भारत वासियो के पास दुनिया भर के सुख होंगे। कोई गरीब न रहेगा, भारत वर्ष सुपर पावर बन जायेगा,  हम भारत को सोने की चिड़िया बना देंगे।" मुग्ध होकर भिखारी बोला- "बाबा फ़िर तो हमें कोई कमी न होगी पर यदि फ़िर भी कभी कभार भीख मांगने का दिल हुआ तो।" बाबा रामू बोले - "कालाधन आ जाने के बाद आपको कमी क्या होगी जो भीख मांगो। फ़िर भी दिल करे तो अपनी मर्सीडीज बेंज मे बैठ कर प्रमाणिकता के साथ भीख मांगना। दस हजार रूपये की भीख से कम जो दे आप उसे ही पांच हजार दे देना कि ले भाई मुझसे ज्यादा तुझे इसकी जरूरत है।"


तभी वहां एक हाथी आकर रुका, उस के उपर एक बहन जी बैठी हुयी थी। हाथी के आजू बाजू समर्थक नारे लगा रहे थे- "बाबा रामू शंख बजायेगा, हाथी दिल्ली जायेगा।" बहन हाथी पर से बोलीं-  "अरे भिखारी तू जरूर अगड़ा गरीब या पिछड़ा मुसलमान है।" हमने केंद्र सरकार से कह दिया है कि दलितो का तो हमने उद्धार कर दिया है, आप लोगो को भी आरक्षण दिया जाना चाहिये।" इसके अलावा हम एक के  चार राज्य बनवा रहे हैं। जब तक आरक्षण न मिले,  तब तक घूम घूम कर भीख मागने की सुविधा हो जायेगी। इस चिकने राहुल बाबा उर्फ़ बबलू के चक्कर में मत आना। यह गरीबो का मजाक उड़ाने ही आता है।  आप से हाथ मिला भी ले,  तो घर जाकर विदेशी साबुन से नहाता है। और बाबा रामू बोल भी चुके हैं कि इससे बेहतर प्रधानमंत्री मैं साबित होउंगी।"

तभी भाजपा नेता बीच में कूद पड़े  - "भाईयो ये राहुल बाबा वालमार्ट नामक विदेशी कंपनी को ला रहा है। उसके आने से हजारो दुकाने बंद हो जायेंगी। इसमे आपका कितना नुकसान है, हर दुकान से एक एक रूपया भीख भी मिलती तो हजारो रूपये हो जाते। और ये वालमार्ट वाला तो राहुल बाबा की तरह इसाई है, देगा नही। दे भी देगा तो हद से हद दस रूपये। सो इस राहुल बाबा के जाल मे न फ़सना, हमे ही वोट देना। इतने बड़े बड़े भिखारियों को देख कर गरीब भिखारियों का कलेजा कांप गया। आपस में मशवरा किया कि भाई इनसे कुछ मिलने वाला नही। हम तो पेट भरने के बाद दूसरो को दे भी देते हैं। इनका तो पेट ही नही भरता हमे क्या देंगे भला।

तभी मजमा जमा देख कर एक हवलदार आ गया बोला -" अरे भिखारियों तुम लोगो कितनी बार भगाता हूं फ़िर भीख मांगने पहुंच जाते हो शर्म नही आती। एक भिखारी ने जवाब दिया - "दरोगा जी जब हम जैसे बूढ़े और मासूम बच्चो को भीख मांगते देख हमारे देश वासियो को शर्म नही आती। तो हम तो लाचार हैं माई बाप , जीवन में कोई सहारा नही। और हम न रहें तो इन घूस खोरो मुनाफ़ाखोरों को इनके पापो से मुक्ति दिलाने का जरिया कौन बनेगा।  आखिर हमें  भीख देकर ही न ये लोग पुण्य कमाते और पाप काटते हैं।"


चलिये साहब ये तो चर्चा थी बड़े और छोटे भिखारियों के बीच,  ये भिखारी हमसे भी अकसर याचना करते हैं। देखियेगा कि कहीं पुण्य के चक्कर मे कोई पाप न हो जाये। 

Thursday, July 28, 2011

राहुल बाबा की शादी ------ हिना रब्बानी खार

नुक्कड़ पर भाई सोहन शर्मा उर्फ़ कांग्रेसी, लकदक करते नये कुर्ते में नजर आये इत्र पाउडर लगा चमचमा रहे थे । हमने पूछा - शर्मा जी आज तो कहर ढा रहे हो कहां की तैयारी है । शर्मा जी - बोले, लड़की देखने जाना है भाई । तभी आसिफ़ भाई ने टांग अड़ाई बोले मियां एक शादी में तो सुबह शाम पिटते हो , फ़िर भी मन नही भर रहा । शर्मा जी भड़क गये - बोले, आप को हर बात में मजाक सूझता है । यहां हम देश हित में लड़की देखने जा रहे हैं । प्यारी मम्मी का आदेश आया है इस बुरे समय को दूर करने नयी महारानी चाहिये बाबा के लिये सभी लोग अच्छी सी सुशील लड़की देखें । हमने पूछा - भाई, तो कैसी लड़की खोजने जा रहे हो जवाब मिला यही तो मशविरा करने आप लोगों के पास आया हूं कि लड़की कैसी होनी चाहिये ।


हमने कहा -  भाई , कैटरीना कैफ़ सहीं रहेंगी, शर्मा जी सोच मे पड़ गये , कहने लगे है तो बड़ी सुंदर पर वो तो फ़िल्मी कलाकार है । हमने कहा  - भाई , वो एक दम सूट करेगी आपका बाबा आधा भारतीय वो आधी भारतीय दोनो मिलकर पूरे भारतीय बन जायेंगे । शर्मा जी फ़िर भड़क गये , कहने लगे यार दवे जी मजा लेना है तो मैं चला वरना बात गंभीर चिंतन की है गंभीरता से लो । हमने सर खुजाया - भाई ,हिंदू या मुस्लिम लड़की कैंसल , शर्मा जी अचकचाये - फ़िर तो नब्बे फ़ीसदी लड़कियां कम हो जायेंगी । हमने कहा भाई बाबा हिंदू लड़की से शादी करेगा तो मुस्लिम साथ छोड़ देंगे । मुस्लिम से करेगा तो हिंदू वोट बैंक खसक जायेगा । शर्मा जी ने सर हिलाया  - बोले . सिख लड़की कैसी रहेगी हमने मेनका गांधी जिंदाबाद का नारा लगा दिया । शर्मा जी ने तड़ से विषय बदल लिया । बोले - गुरू मैने ट्रंप कार्ड खोज लिया है दलित लड़की से करवा देता हूं । हमने कहा - मियां दलित घरों मे सोने की नौटंकी अलग बात है , शादी कर पायेगा तुम्हारा बाबा अनपढ़ गरीब लड़की से । शर्मा जी भड़क गये - क्या बेकार की बात है दलितो में पढ़े लिखे लोग नही है क्या , कई दलित उंचे पदो पर बैठे हैं उनमे से किसी की सुंदर सी लड़की से करवा देंगे ।


हमने कहा -  भाई , पढ़ लिख लिये साहब बन गये तो फ़िर वो दलित रहे कहां , दलित तो वो हैं जो गरीब हैं भूमीहीन हैं । इसमें तुम्हारा आरक्षण वाला झुनझुना नही चलेगा कि आरक्षण दे भी दिया और नौकरी अमीर पा रहे हैं । शर्मा जी ने पूछा -  ईसाई लड़की के बारे मे क्या ख्याल है । हमने कहा - शर्मा जी , पुरानी मम्मी ईसाई आपके जीजाजी ईसाई अब क्या नयी मम्मी भी वही लाओगे  । संघ वाले चढ़ नही बैठेंगे ऐसे ही आप लोगो की जान सांसत मे किये हुये हैं । शर्मा जी उदास हो गये - बोले , भाई क्या हमारा बाबा कुंवारा ही रहेगा ।

हमने पूछा - इस हिना रब्बानी खार के बारे में क्या खयाल है , एक दम ठांय ठांय़ दिखती है । शर्मा जी नाम सुनते ही पहले प्रसन्न हो गये फ़िर ठांय ठांय़ सुन भड़क गये -  खबरदार हमारी होने वाली मम्मी के बारे में कुछ कहा तो । हमने कहा  - ओ मियां शेखचिल्ली होश मे आओ , नाम सुना नहीं और मम्मी बना लिया । इतनी सुंदर शालीन महिला है सिर्फ़ चेहरा बस दिखता है ।हमने ठांय ठांय़ उनके चेहरे के लिये कहा और आपने अपने गंदे मन में पता नही क्या क्या सोच लिया । शर्मा जी झेंप गये - बोले , आईडिया तो बहुत ही अच्छा है । भारत पाकिस्तान में एकता भी हो जायेगी और सानिया मिर्जा का बदला भी चुका दिया जायेगा । पर ये संघ वाले क्या बोलेंगे ये तो हंगामा मचा देंगे । हमने कही - भाई , संघ वाले कुछ नही कहेंगे । आजकल उन्होने एक नया नक्शा बना लिया है , जिसमे हिंदू राष्ट्र मे नेपाल बर्मा से लेकर पाकिस्तान सभी को जोड़ दिया है । अब देश के अंदर शादी करने में उनको क्या आपत्ती और वो तो कहते ही हैं , "जो हिंदुस्तान मे रहता है वो हिंदू है" ।

शर्मा जी खुशी से उछल गाड़ी में बैठे ही थे कि आसिफ़ भाई  ने टोका - ओ हड़बड़ी लाल कहां भाग रहे हो , हिना की शादी पहले ही हो चुकी है । सुना नही नाम हिना रब्बानी खार , खार उसके पति का सरनेम है । इतना सुनते ही साहब शर्मा जी टूटा दिल लिये घर चले गये । हमने आसिफ़ भाई से पूछा -  क्यों भाई क्यों शर्मा जी को टॊपी दे दी खार तो हिना के गांव का नाम है । आसिफ़ भाई ने आंख मारी बोलने लगे - इस कपटी शर्मा जी ने जब जीजा जी चुनते समय हम दोनो के नाम पर विचार नही किया । तो हम क्यो इसकी मम्मी खोजो अभियान में मदद करें । वैसे दवे जी उसकी शादी वाकई हो चुकी है , उसके पति का नाम अशफ़ाक हुसैन है और उसके तीन बच्चे भी हैं ।



इतना सुनते ही साहब दिल शर्मा जी की तरह टूट गया , भले शादी शुदा हम भी हैं। पर किसी सुंदर लड़की के शादी शुदा होने की बात सुन दिल टूट ही जाता है ।


Saturday, May 21, 2011

दिग्गी मामा नही ये मामू है मम्मी का रामू है- भाग एक


राहुल बाबा मम्मी के पास आकर रोने लगे मम्मी ने चुप कराते हुये पूछा क्या हुआ राजकुमार । राहुल बाबा ने शिकायत की मेरा यूपी बाल उद्यान एक दम उजड़ गया है । मम्मी ने कहा चिंता मत करो राजकुमार रामू काका को साथ ले जाओ वे उसे चमन कर देंगे । बाबा अचरज मे पड़ गये बोले अरे ये तो दिग्गी मामू हैं आप इन्हे रामू काका क्यों कह रही हैं । मम्मी ने घबरा कर यहां वहां देखा और बोली बेटा इनसे सार्वजनिक नजदीकी अच्छी नही इनको रामू काका ही कहना । राहुल बाबा अड़ गये पर रामू काका ही क्यों मम्मी ने समझाया बेटा कुछ नाम अमर हो जाते हैं । उदाहरण के लिये एक अमर सिंह साहब है जिनका नाम हरिराम नाई पड़ गया । बाबा अभी भी न समझे बोले ये सिंह अमर क्यों हो गये । मम्मी ने पौराणिक कथा सुनाई एक मुलायम परशुराम थे उन्होने कसम खायी मै धरती से सिंह को मिटा दूंगा । लड़ते लड़ते जब सिंह की तलवार घिस गयी तब वे रामू काका के पास गये काका ने सलाह दी इस घिसी हुई तलवार से तो केवल बाल ही काटे जा सकते हैं अतः आप नाई बन जाओ । कालांतर मे शोले फ़िल्म आयी तब से सिंह साहब का नाम हरिराम नाई हो गया । और ये वाले हरिराम आपको नये पौधे उगाने के लिये तरह तरह की खाद देंगे ।


राहुल बाबा खुशी खुशी यूपी बाल उद्यान पहुंचे रामू काका ने उन्हे एक पौधा दिया ये पौधा फ़लो से लदा हुआ था । देख्ते ही बाबा ने किलकारी भरी वाह ओसामा पौधा मजा आ गया । सकपकाये रामू काका ने यहां वहां देखा और बाबा को समझाया गजबे करते हैं राजकुमार ओसामा जी बोलिये वरना फ़ल गायब हो जायेंगे और इसमे कांटे उग जायेंगे । बाबा का मन न भरा बोले चलो ब्राह्मण वट व्रुक्ष लगायें रामू काका पसीना पसीना हो गये बाबा इसका पेड़ नही लगाना है केवल बोनसाई लगाना है आप तो पूरा बाग फ़िर से उजाड़ दोगे । आप एक काम करो मोहन दादा के साथ बुदेलखंड वाला हिस्सा घूमने जाओ और वहां आश्वासन के कई पेड़ लगा कर आना । राहुल बाबा बिफ़र गये मेरे पापा से भी आप लोगो ने यही कहा था वहां जाता हूं तो लोग कुछ बोलते तो नही हैं पर उनकी सूनी आखें 60 सालो का हिसाब मांगती हैं । हमारी राज परिवार के लगाये पेड़ फ़ल कब देंगे ।
 रामू काका को बाबा के मुख से निकली गंभीर बाते अच्छी न लगी बोले चलो बाबा हाथी की सवारी कर आते हैं पूरे उद्यान मे उसकी मूर्ती लगी है । बाबा गुस्सा हो चुके थे बोले रामू काका अब मै केवल आयातित पेड़ लगाउंगा विकास का परमाणू पेड़ उगाउंगा रामू काका बोले बेटा अभी इस उद्यान को हरा भरा तो होने दो जब यहां का फ़ल हमको मिलेगा फ़िर हम सब कुछ करेंगे अभी तो हमको यहां बाटला हाउस का कैक्टस मालेगांव का बेशरम और ऐसे बहुत से पौधे उगाने होंगे । मुस्लिम तुष्टीकरण वाली घांस की तो जगह ही नही है उसके लिये माया की मूर्ती और साईकिल स्टैंड को तोड़ना हॊगा ।
और हमारे हरीराम नाई जी भी वक्त जरूरत छटाई का काम कए ही सकते हैं ।

 अगला भाग

मम्मी और दिग्गी मांमू भाग दो - रामू काका और राहुल बाबा का गीता संवाद

Sunday, May 15, 2011

रामू काका और राहुल बाबा का गीता संवाद - भाग तीन


रामू काका(दिग्गी राजा ) की बात सुनकर बाबा ने फ़िर  शत्रु सेना की ओर देखा । वे रामू काका से बोले वो  दिव्य पताकाओ से सजे  भगवा  रथ मे सवार अतिरथी कौन है जिसके विकास धनुष की टंकार से हमारी सेना थर थर कांप रही है  । आकाश मे मंडराती ये कौन सी मायावी शक्ति है जिसके अस्त्र की चमक से दोनो पक्षो के योद्धाओं के रोंगटे खड़े हो जाते हैं ।  वो क्षण भर मे विलुप्त हो जाने वाली लाल पताकाओ से युक्त अजेय सेना किसकी है । हे रामू काका इन अपराजेय योद्धाओं का सामना हम किस तरह करेंगे ।

रामू काका गंभीर स्वर मे बोले भगवा रथ मे सवार अतिरथी महान योद्धा नरेन्द्र कर्ण है । गरीब कुल मे पैदा होकर भी यह कम समय मे महान राजकुल से टकराने की अभिलाषा रखने वाला ये योद्धा शापित है । इससे आप निश्चिंत रहें जिस क्षण ये आपसे युद्ध करने आयेगा इसके शाप के कारण इस ही की सेना मे शामिल योद्धा इसे त्याग देंगे मन ही मन इसकी अराधना करने वाले भी कभी इसे सार्वजनिक रूप से सराह न पायेंगे और यदि उनसे ऐसी भूल हो भी गयी तो वे स्वंय शापित हो जायेंगे ।

आकाश मे फ़िरने वाली मायावी शक्ती मीडियासुर है उसके कैमरा अस्त्र की चमक और कलम अस्त्र की दमक से सारा नेता कुल भयातुर रहता है और प्रतिदिन इसकी स्तुती करना नही भूलता इसका अपमान करने वाले को यह क्षण भर मे ही भस्म कर सकता है । यह मीडियासुर  तटस्थ रहने को प्रण बद्ध है लेकिन चूंकि इस संसार को सूचनायें पहुचाने का काम  ब्रह्म देव ने इस ही को सौंप रखा है अतः यह निर्भय होकर कभी प्रण का पालन नही करता और संसार के सामने प्रण बद्ध होने का अभिनय करता है । इसके प्रकोप से कोई योद्धा अछूता नही रह सकता पर आप इसकी चिंता भी न करें इसकी एक कमजोरी है यह कुंभकरण से भी बड़ा भूखा है और आपके कुशल सलाहकारों ने इसके रसद मार्ग को अपने कब्जे मे ले रखा है अतः यह आपके अहित को कभी तत्पर न होगा हां कभी छद्म अभिनय कर सकता है पर आपका वह सदैव आदर रखेगा ।


और क्षण भर मे विलुप्त हो जाने वाली लाल पताकाओ से युक्त अजेय सेना माओवादियों की है  । हे नित्य चापलूसो से पूजे जाने वाले महान बाबा आप इसकी तो तनिक भी चिंता न करें यह सेना कितनी भी मायावी हो पर आयुधो की आपूर्ती के लिये ये हम पर ही निर्भर है । पकड़े जाने पर शीर्ष अदालतो मे हम ही इनका ध्यान रखते हैं । हमारे राज्य की सीमाओ के अंदर इसके ट्रेनिंग कैंप लग सकते है पर यह हमला नही कर सकती यह सदा हमारे शत्रुओं पर हमला करने को बाध्य है । और हमारे द्वारा राज्य जीते जाने पर यह हमारे मन चाहे राज्य की ओर रवाना हो जाती है ये हमसे इतना प्रेम करते हैं कि स्वयं अपने पितरों की भी इन्होने इज्जत न की और उनके दशको पुराने राज्य से उनको हमारे लिये खदेड़ दिया ।


अपना प्रताप देख कर बाबा चकित हो गये बोले रामू काका आप न होते तो मै तो कभी अपनी ताकत जान ही न पाता  अच्छा आप मुझे उस महान योद्धा के शापित होने का राज बतायें जिसका नाम नरेन्द्र कर्ण है । राहुल बाबा वह तो बेचारा जन्म से ही अभागा है आपके राजकुल के महान कीर्तिमानो  को देख उसने राजकुल को परास्त करने की कसम खाई पर जन लोकप्रियता का ब्रम्हास्त्र जो आपको सहज ही प्राप्त है वो उसे मिल ही नही सकता था । बिना उसके वह आपसे युद्ध कर ही नही सकता था उसे युद्ध करने दिया ही नही जाता पाईप लाईन मे एक से बढ़ कर एक महान योद्धा थे फ़िर उसकी बिसात ही क्या होती । आपसे युद्ध करने और परम कीर्ति को प्राप्त करने उसने ब्रह्मास्त्र प्राप्ती के लिये वह पाप कर दिया जिसका साहस किसी और योद्धा ने कभी नही किया था उसने राजधर्म का उल्लंघन कर दिया उस उल्लंघन मे उसके हिसाब से मरे तो बहुत ही कम योद्धा और उसके पास इसका तथाकथित कारण भी था । पर उस  उल्लंघन  के साथ वह शाप भी जुड़ा था जिसे आज वह भोग रहा है । और वह हजार विकास यज्ञ भी कर ले पर शाप मुक्त होना असंभव ही नजर आता है ।


यह सुनते ही प्रसन्न राहुल बाबा ने आम सैनिको की ओर यूं ही नजर घुमाई अर्ध वस्त्र पहने हुये और कमजोर नजर आने वाले आम सैनिको को देखकर बाबा फ़िर दुखी हो गये बोले ये बेचारे आम सैनिक रहते तो हमारी ही कर्म भूमी मे है  । और मेरे चाचा आप जैसे मामओं और भी अन्य मेरे राजनैतिक गुरूओं एवं पूर्वजो के इसी भूमी मे कर्म रत रहने के कारण इनमे से कोई मेरा चचेरा भाई होगा कोई मेरा ममेरा भाई कोई गुरू भाई होगा तो कोई भतीजा भांजा । मै अपने ही रिश्तेदारो पर झूठे आश्वासन बाण चलाकर सम्मोहित कर विजय प्राप्त करूंगा तो क्या मुझे अपयश और पाप की प्राप्ति न होगी क्या इनके भूखे बच्चो की आह मुझे नही लगेगी ।  हे रामू काका देश का कोयला और लोहा बेच कर और टेलीफोन लाईसेंस बेच कर भरे गये हजारो स्विस बैंक खाते भी मुझे यह अपकर्म करने को प्रेरित नही कर सकते ।  मै यह युद्ध नही कर सकता क्रुपा करके मेरे हित मे हो वह बात मुझे बतायें

क्रमशः
पिछला भाग जानने के लिये -

मम्मी और दिग्गी मांमू भाग दो - रामू काका और राहुल बाबा का गीता संवाद



Friday, May 13, 2011

मम्मी और दिग्गी मांमू भाग दो - रामू काका और राहुल बाबा का गीता संवाद

 मम्मी और दिग्गी मांमू भाग दो - दिग्गी मांमू और राहुल बाबा का गीता संवाद


अब चुनाव युद्ध का समय आ चुका था  राज्य मे महज तिहाई हिस्सा मांगने के बावजूद मुलायम कुरूव्रुद्ध  और और गांधार कुमारी महामाया ने इंकार कर दिया था । दूत भेजने बुलाने का समय जा चुका था रणभेरी बज चुकी थी । प्रचार रथ मे खड़े होकर सारथी रामू काका से बाबा ने कहा मेरा रथ हमारी और विरोधियों की सेनाओ के बीच खड़ा करे । मै हमारी सेनाओं से युद्ध के अभिलाषी सभी वीरो को देखना चाहता हूं । रथ के बीच मे आते ही राहुल बाबा ने विपक्षी दलो के ध्वजो से सजी उनकी सेनाओ और सेनापतियों को देखा महारथियों को भी देखा और आम सैनिको को भी देखा जो दल भक्ती के कारण युद्ध मे आ जुटे थे । मरने मारने को उतारू इन सभी को देख बाबा का मन विषाद से भर गया ।


और बोले रामू काका ईडिया जैसे टेन कन्ट्रीस का राज्य भी मिल जाये तो भी मेरे एनसेस्टर्स के वर्क लैंड मे मै अपनो पर ही वार नही कर सकता  कुरूव्रुद्ध मुलायम और और गांधार कुमारी महामाया दोनो ही पूज्यनीय हैं क्या आपको याद नही डील परमाणू से लेकर 2 G तक हर मौके पर इनका स्नेह हमें मिलता रहा है  कुरूव्रुद्ध ने तो डील परमाणू मे हमारी रक्षा के लिये अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी और  गांधार कुमारी ने हमारे अलावा क्या किसी और को भट्टा परसौल जाने दिया था। और पितामह लाल किशन को तो देखो कब से राज्याभिषेक के लिये पाईपलाईन मे लगे हैं क्या हो जायेगा जो एक बार ये ही बन जायें ।  मै प्रचार नही करूगा ऐसा कह बाबा रथ मे ही नीचे बैठ गये ।




रामू काका तुरंत राम किशन बन गये और ओज पूर्ण स्वर मे बोले - जनता को टॊपी पहनाने वाले उच्च राजकुल मे जन्म लेकर भी यह कुविचार आपके मन मे आया कैसे ।  हे इंदिरेश अपनी गौरव पूर्ण कुलगाथा को याद कीजिये कैसे आपकी महान दादी ने आपातकाल लगाने तक मे हिचक न की थी कैसे उनके पिता ने इसी राजगद्दी के लिये देश का बटवारा भी मंजूर कर लिया था । कैसे आपके परम प्रतापी चाचा ने अपनी प्रचंडता से आर्यावर्त को हिला कर रख दिया था समस्त फ़िल्मी अप्सरायें भी उनके तेज से डर उनके सामने न्रत्य किया करती थीं । आपकी माता को ही लीजिये सात समुद्र पार के राज्य की होने पर भी उन्होने कितनी कुशलता से यहां की राजनीती सीख आपके उत्तराधिकार की रक्षा की है । हे इटिलेश आप अपने कुल को कलंकित न कीजिये पकड़िये माईक और प्रचार युद्ध शुरू कीजिये । अपना अक्षय भाषण तुणीर उठाइये और प्रहार कीजिये ।


बाबा इतना सुन कर भी तत्पर न हुये बोले रामू काका क्या मेरे आरोप अस्त्र से कुरूव्रुद्ध और गांधार कुमारी आहत न होगी मोहन दादा को कमजोर कह चुके लालकिशन दादा को मै उनसे उम्र मे आधा यदि कमजोर कह दूंगा तो क्या वे व्यथित न होंगे । क्या इससे मर्यादा भी भंग न होगी । रामू काका मुस्कुराये बोले हे राजीव नंदन ये सब क्षत्रीय राजनेता हैं इन पर आरोप अस्त्र का कोई असर नही होता और आश्वासन बाण के सम्मोहन मे ये आते नहीं हैं युद्ध हार जाने पर भी इनका और आपका अंदरूनी प्रेम कम न होगा । और युद्ध समाप्ती के बाद इन सब से आपका पुनः प्रेम स्थापित हो जायेगा और यदि किसी का  मन दुख भी जाये तो आप लालकिशन दादा की तरह माफ़ीनामा जारी कर देना ।


क्रमशः
पिछला घटना क्रम जानने के लिये -

दिग्गी मामा नही ये मामू है मम्मी का रामू है- भाग एक

Tuesday, May 3, 2011

सोहन शर्मा , दिग्गी मामा और सोनिया मम्मी , लादेन

नुक्कड़ पर यूरिया वाली चाय बनी ही न थी कि भाई सोहन शर्मा तनतनाते हुये आये बोले ये  दिग्गी समझता क्या है अपने आपको । लोगो ने आगे बढ़ कर शर्मा जी को शांत किया पानी पिलाया गया मैने शर्मा जी से पूछ लिया यार दिग्गी मामा आपकी कौन सी भैंस खोल ले गया है जो इतना क्रोध । शर्मा जी फ़िर भड़क गये क्या लादेन का अंतिम संस्कार जो वो बतायेगा उस हिसाब से किया जायेगा । बाटला हाउस से लेकर ओसामा तक जब मुह खोलेगा गटर के ढक्कन की तरह बास आना तो पक्का है ।


मैने एक कागज निकाला और लिखने के लिये शर्मा जी से अनुरोध किया की वो टेका के लिये अपनी पीठ प्रदान करें । शर्मा जी भड़के हुये थे बोले दवे जी अपना काम करो मुझे तंग न करो । मैने कहा भाई काम आपका ही कर रहा हूं । कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष पद से आपका इस्तीफ़ा लिख रहा हूं । शर्मा जी और भड़क गये यार दवे हर समय मजाक अच्छा नही लगता मैने कहा मजाक कौन कर रहा है आपकी पार्टी के महासचिव से आप नाराज हैं तो इस्तीफ़ा दीजिये । शर्मा जी का क्रोध फ़िर उबल आया सोनिया जी ने कहा है ऐसा जो मै इस्तीफ़ा दूं । और दवे जी ये दिग्गी मामा क्यो बोलते हो आपका मामा कैसे है वो ।  मजाक बंद करो इस टाईप की बात मै सुनना पसंद नही करता ।

मैने कहा भाई सोनिया जी मेरी मां समान है और इस नाते दिग्गी मेरे मामा हुये की नही । इतना सुनते ही शर्माजी उखड़ गये दवे जी फ़ालतू बात मत करो सोनिया जी का और इस दिग्गी का कोई सबंध नही है । मैने कहा शर्मा जी होश मे आओ और तनिक दिमाग लगाओ अगर सबंध नही है तो मम्मी का इस बारे मे बयान क्यो नही आता क्यों एन डी तिवारी की तरह मुह छुपाये घूम रही हैं । शर्मा जी ने जलती हुई लकड़ी हाथ मे ले ली कौन कहता है कि मम्मी मुह छिपाते घूम रहीं है ।  लोगो ने फ़िर शर्मा जी को पकड़ा मैने भी उनको शांत करते हुये कहा भाई  एन डी तिवारी भी छुपा हुआ थोड़े ही है खाली डी एन ए टेस्ट को नही आता ।  वैसे ही मम्मी खाली दिग्गी मामा के खंडन को नही आती बाकी मम्मी तो पब्लिक फ़िगर है सामने न रहते हुये भी सामने रहतीं हैं । पार्टी की हर सफ़लता का श्रेय उन्ही को जाता है और हर असफ़लता पर जांच कमेटी वे ही नियुक्त करतीं हैं । और वैसे भी दिग्गी मामा भारत मे मुसलमानों का स्वयंभू प्रवक्ता बन चुका  है ।

शर्मा जी अब तक भड़क कर शांत हो चुके थे बोले यार दवे तू दिग्गी को मामा क्यों बोलता है । मैने कहा शर्मा जी साफ़ बोलूंगा तो आप आज का बिल नही भरोगे नंबर आपका है । आश्वासन मिलने के बाद मैने कहा भाई इतिहास मे ऐसा कौन सा मामा था जिसने भांजे का सर्वनाश करवाया शर्मा जी बोल उठे शकुनी मामा । मैने कहा शर्मा जी ये आपकी गांधारी मम्मी जिसको कुछ दिखता नही का तथाकथित भाई है और भांजे का सर्वनाश भी यही करेगा सावधान । इतना सुनते ही शर्मा जी ने तुरंत दिल्ली की टिकट का आर्डर दिया बोले मै अभी जाकर सावधान करता हूं । मैने कहा सावधानी इतने स्तर की है वहां कि आप पहुंच ही न पाओगे भाई जहां आम आदमी नही पहुंच पाता है वहां आम पदाधिकारियों की कौन कहे । शर्मा जी हार मानाने वालों मे से न थे बोले कोशिश करने वलों की हार नही होती मै जाउंगा और पर्दा फ़ाश करूंगा ।



हम सब ने मिल कर शर्मा जी को बैठाया और कहा शर्मा जी इस ओसामा की हरकते बंद हो गयी पर मामा की कब बंद होंगी और आप तो मामा के खिलाफ़ हो । शर्मा जी वापस अपने तेवर मे आये बिल चुकाकर बोले बास मामा भी होता तो मै निपटा देता पर मामू लोगों से भिड़ना मेरी शान के खिलाफ़ है ।

Thursday, April 28, 2011

अरे आदिवासी विकास पहुंच रहा है सावधान


एक व्यक्ति आम के पेड के नीचे आराम से लेटा हुआ था।  एक राहगीर ने उससे  कहा, कि भाई लेटे क्यों हो काम क्यों नही करते। आदमी बोला- भाई मैं काम क्यों करू  तो राहगीर ने कहा कि काम करोगे, तो दो पैसा मिलेगा और उस पैसे को जोड़ कर कुछ व्यापार चालू करना! आदमी ने कहा फ़िर क्या होगा?, राहगीर बोला फ़िर क्या, तुम्हारी शादी हो जायेगी और बच्चे हो जायेंगे- आदमी ने कहा-फिर  राहगीर बोला- कि जब बच्चे बड़े हो जाये तो उन्हे व्यापार में लगा देना, फिर तुम चैन से आराम करना! आदमी ने कहा-  भाई मैं तो अभी भी चैन से लेटा हूँ, तो मै इतने बवाल में क्यो पडूं।

कमोंबेश यही बात अदिवासियों पर भी लागू होती है। और हमारे मापदंड उन पर लागू नही होते। उनकी जीवन शैली हम से अलग है। जिसे हम विकास कहते हैं। वह उनके लिये विनाश से कम नही है।  सन् 1985 तक भी बस्तर के अधिकांश इलाकों मे वस्तु विनिमय ही चलता था। व्यापारी हाट बाज़ारों में अदिवासियों से वनोंपज लेते थे, इसके बदले में उन्हे उनकी जरुरतों का सामान देते थे। उस समय तक अदिवासियों की मुख्य आवश्यकता नमक, कपडे, और गहने इत्यादि ही हुआ करती थी। अधिकांश इलाकों में सड़कें नहीं थी। तभी शायद आदिवासियों की संस्कृति और जीवनशैली  भी सरंक्षित थी।


हालाकिं शोषण तब भी था। जैसे 1 किलो चिरौंजीं, जो आज 200 रूपये किलो है के बदले मे 1 किलो नमक जो आज 5 रूपये किलो है, दिया जाता था। पर वह आज के स्तर पर नही था तब बाघ भी प्रचुर मात्रा में थे और जगली भैसें भी । धीरे-धीरे तथाकथित विकास के नाम पर और वनों के दोहन के लिये बस्तर के अंदरूनी इलाकों में सड़कें बनती गयी और हर नयी सड़क के साथ शोषण करने वालों की राह आसान होती गयी !
आदिवासी जो अपनी सरल और पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली के साथ हजारों वर्षों से वन्यप्राणियों के साथ  शांत व खुशहाल जीवन जीते रहे थे, अब एक ऐसे परिवेश से घिरने लगे, जिसके बारे में ना वो जानते हैं, और ना ही उसके अनुसार ढलने का उनके पास कोई जरिया था। आदिवासी बेवार पद्धति को अपनाते थे, जिसमें वनों को जला कर बिना हल चलाये बीज डाल दिया जाता है, फिर अगले वर्ष किसी और हिस्से को साफ़  कर उसमें खेती की जाती है, इस तरह के काम के आदी होने के कारण जमीन के मालिकाना हक के आदी नही थे। यह पद्धति वन्य प्राणियों के लिये तो अच्छी थी पर हम जैसे लोगों के घरो को सजने के लिये आवश्यक सागौन जैसी इमारती लकडियों के लिये नही अतः सरकार ने इस पर रोक लगा दी।




अब आदिवासी को स्थाई जमीन के टुकड़े आवंटित कर दिये गये। बावजूद इसके आदिवासी मालिक तो बन ही नही सकता था क्योकि यह उसकी मूल प्रवत्ति ही नही थी। नौकर बनना ही उसकी नियति थी।  अब शहर के  अधिकारियों और उनकें मातहत व्यापरियों ने मिलकर कौडियों के मोल उनसे जमीनों को खरीदना व उसमें लगे कीमती पेड़ों को काटकर बेचना प्रारंभ कर दिया।  आम के आम और गुठलियों के दाम का यह खेल कई दशकों तक चला। इसका अंत बस्तर के प्रसिद्ध मालिक "मकबूजा काण्ड" के साथ हुआ। अभी इसमे कुछ लोगों को सजा भी हुई है।
।अब बस्तर के वनों के मालिक आदिवासी नही वन विभाग था।  इन वनों से अपनी जरूरत की चीजें लेने के लिये अधिकारियों की सेवा करना उनकी मजबूरी बन गई! यह सेवा किस प्रकार से की जाती होगी, यह बात मैं पाठकों की कल्पनाशीलता पर छोडता हूँ।
 धीरे धीरे बस्तर की "रत्नगर्भा भूमि" पर लोगों की निगाहें पड़ने लगी।  उसमें छिपे खजाने को लूटने की होड़ मच गयी। बस्तर वनमण्डल देश का सबसे बडा उत्पादक वन-मण्डल बन गया एंव धडल्ले से वहाँ के जंगल कटने लगे।   आदिवासियों और वन्यप्राणियों के हितो को नजरन्दाज करते हुये प्राकृतिक वनों का कोयला बना कर उन्हे सागौन, साल, और बांस के वनों में तब्दील कर दिया।इन विविधता पूर्ण वनों में सागौन, साल और नीलगिरी जैसे व्यवसायिक महत्व वाले वृक्षों का रोपण होने लगा। साथ ही जो जंगल सदियों से आदिवासियों और वन्य प्राणियों को खुशहाल रखते आये थे, अब वो उनका पेट भरने में असमर्थ हो गये।

सन् 1995 से खनिजों की कीमत बढने लगी, साथ ही बस्तर, जिसकी भूमि लौह अयस्क से भरपूर है, वह उन लोगों की निगाह में आ गयी, जिनके पास लाभ और हानि के अलावा कोई और मापदंड नही है। बस क्या था "एम ओ यू" की बाढ आ गयी आम भाषा में "एम ओ यू" का मतलब दो पक्षों में सहमती पर है। किन्तु यहां एम ओ यू का मतलब है- मन्त्री, अधिकारियों और संबधित पक्षों में अंदरूनी समझौता!

यह एम ओ यू कुछ के लिये खुशियों की बहार लाता है। पर कुछ ऐसे भी लोग हैं। जिनके लिये यह विनाश के अलावा कुछ भी नही है। वहाँ रहने वाले आदिवासी जिनकी सुनवाई को कहते हैं जनसुनवाई पर जैसे युद्ध में हारे हुये पक्ष की दलीलें विजेता सुनता है! ठीक उसी तरह इस सुनवाई का फ़ैसला भी पूर्वनियोजित रहता है।  वनराज बाघ और उसकी प्रजा की चिन्ता किसी को नही होती ! क्योंकि ये जंगल अभ्यारण्य नही उत्पादन का स्थल मात्र  होता है।  उत्पादन के जंगल में इनकी हैसियत अवैध कब्जाधारी की होती है।
खैर जब यह "एम ओ यू होता" है तब तालिया बहुत बजती है। वे अधिकारी जो अपने  मन्त्री के हर भाषण में सबसे शुरू से सब से अंत तक तालियां बजाते है बडे खुश होते है और मन्त्री भी। लेकिन वहां ताली बजा रहे लोगों में किसी के मन में ये ख्याल तक नही आता, कि हजारों सालों से वहा रहते आये, अदिवासी और बाघ अब कहां जायेंगे।

जहाँ एक ओर ये लोग कैमरे की चमक और तालियों की गडगड़ाहट के बीच "एम ओ यू" कर रहे थे, उसी समय बस्तर की सुदूर वादियों में एक और "एम ओ यू" हो रहा था। यह था नक्सलवादियों और आदिवासियों के बीच इसमें न कैमरे की चमक थी,  और ना तालियों की गडगडाहट पर इस "एम ओ यू" के धमाके आज हमारे रोंगटे खड़े कर रहे है। लगातार हो रहे अत्याचार से तंग आकर आज आदिवासियों ने एक ऐसी विचारधारा का समर्थन करना शुरू कर दिया है। जिसमें हमारे दुश्मनों का स्वार्थ निहित है।
आज बस्तर की भूमि कुरुक्षेत्र बन गयी है। महाभारत जैसे धर्म युद्ध, कि तर्ज पर लड़े जा रहे,  इस अधर्म युद्ध में दोनो तरफ़ लाशें हमारे अपने योद्धाओं की है। अंतर तो बस यह कि इस युद्ध में कौरव रूपी मन्त्री अफ़सर और उद्योगपतियों पर कोई आंच नही आ रही और बाघ और उसकी प्रजा बिना लड़े ही मारी जा रही है। देश के दुश्मनों का बिना एक सैनिक भेजें ही मंतव्य पूरा हो रहा है।

दुख की बात तो यह है, कि इस रक्तबीज असुर रूपी माओवाद का अंत दमन से ही सम्भव है। इसमे दिक्कत यह है, कि हर दमन के साथ गिरते खून के छीटों से नये रक्तबीज असुर पैदा होते जायेंगे और इसका संहार करने के लिये दुर्गा स्वरूप इंदिरा गांधी भी आज नही है! जिनके पास राजनैतिक दूर दृष्टि और राजनैति इच्छाशक्ति दोनो का अभाव नही था।

अब देखना केवल यह है!, कि सरदार मनमोहन सिंह जैसे व्यक्ति जिनसे देश को कोई खास उम्मीद नही है!, वो क्या  आदिवासियों और बाघ प्रजा को जीवनदान दे पायेंगे, या असरदार राहुल गांधी तक इनकी  कोई गुहार पहुंच पायेगी।