Showing posts with label भ्रष्टाचार. Show all posts

Friday, October 19, 2012
नेताओं का सेक्सी फ़ैशन
दूसरी शर्त है कि आपके देखा देखी सबका उस बात कर करने को ललचाना। तो भाई केजरीवाल ने शुरू किया है, अब सुनते है बहुत लोग के पर निकल आये है। वैसे बाबा के भी पर निकले थे, लेकिन उ बेचारे धर्मशास्त्र के उपर अर्थशास्त्र के चढ़ बैठने के कारण थोड़ा बैकफ़ुट में आ गये हैं। पर जो भी हो सुप्रिया सुले की बात सिद्ध तो हो ही जाती है कि आरोप लगाना फ़ैशन बन गया है। कपड़ों का फ़ैशन पेरिस से चालू होता है। फ़ैशन टीवी(FTV) खोल कर हमने कई बार इस फ़ैशन को समझने की कोशिश की। लेकिन हैंडसम मर्दो को हम जलन के मारे देख नहीं पाते, उनके कपड़े क्या देखें। सुंदरियो को देखने की कोशिश की थी। लेकिन साहब हिंदुस्तानी पत्नियों में फ़ैशन टीवी देखते पाये जाने वाले पति को पीटने का फ़ैशन है। सो एक बार के बुरे अनुभव के बाद हमने प्रयास कभी नही किया।
लेकिन नेताओं में जरूर फ़ैशन हो गया है कि आरोप लगाने वाले को खुद भ्रष्ट करार देना। यह सारे फ़ैशन कांग्रेस से शुरू होते है। भले उस समय कांग्रेस को बाकि नेता भला बुरा कहें हो। अपना नंबर आने पर इसी फ़ैशन को अपना लेते हैं। अब भाजपा को ही ले लीजिये, अंजली दमानिया को कहते है- "खुद सर से लेकर पैर तक जमीन घोटाला करती है और हमारे श्रद्धेय अध्य्यक्ष पर आरोप लगाती है"। सलमान खुर्शीद ने केजरीवाल को सड़क छाप कहा तो तुरंत फ़ैशन को अपना कर नितिन गड़करी ने चिल्लर करार दिया।
लेटेस्ट ट्रेंड तो केजरीवाल को पागल करार देने का है। और साहब इस आरोप से तो हम अक्षरशः सहमत हैं। आखिर कोई पागल ही अपना काम धाम छोड़ के जान खतरे में डाल के सारे भ्रष्टो का भंडाफ़ोड़ करने मे भिड़ जाये। स्वराज्य और शुचिता के नाम से उस देश में वोट मांगे, जहां लोग धर्म और जात पर वोट देते हैं। एक और लेटेस्ट ट्रेंड भी आ गया है। आज कल सारे राजनैतिक दल स्लट वाक कर रहे हैं। उनका माडर्न लड़कियों की तरह कहना है कि हम कम नैतिकता ओढ़े या चाहे नग्न बेशर्मी दिखाये उसका मतलब हमारी हां नही है। केजरीवाल हमारा चीर हरण ना करे न ही हमारी बेईज्जती खराब करे, बताये देते हैं हां।
Thursday, October 6, 2011
हम सोचा हमउ भ्रष्टाचारी रावण मार आउं
दशहरे के दिन नुक्कड़ पर बैठे बैठे हमें देशभक्ती के कीड़े ने काटा, तत्काल दिमाग में आईडिया फ़्लैश हुआ और हमने आसिफ़ भाई से कहा - "चलो गुरू रावण को मारा जाय"। आसिफ़ भाई बोले - " मियां सटक गये हो क्या, नेताओं के रहते हमको भला कौन रावण का पुतला जलाने देगा।" हमने कहा -" पुतला नही जलाना, भ्रष्टाचार के रावण को खत्म करना है।" आसिफ़ भाई ने सर खुजाया, बोले - "मियां मेहनत बाबा टाइप करेंगे हम और अन्ना टाईप क्रेडिट आप ले जाओगे।" हमने कहा- "नही भाई, हम दोनो प्रशांत भूषण, केजरीवाल टाईप साथ रहेंगे।" आसिफ़ भाई ने सहमती मे सर हिलाया- " विचार तो नेक है मियां, इस ससुरे भ्रष्टाचार की बहन सूर्पणखा उर्फ़ महंगाई ने हमारी नाक में दम कर रखा है। चिकन तो सवासौ से कम मिलता ही नही और भिंडी भी पचास रूपये किलो से कम नही।"
हम दोनो ने नुक्कड़ में अपनी सेना एकत्रित करी ही थी कि सोहन शर्मा उर्फ़ कांग्रेसी ने कहा - "दवे जी, आसिफ़ भाई हम आपसे सहमत हैं। इस भ्रष्टाचार के रावण को खत्म करना ही होगा और इसके लिये हम प्रयासरत भी है आप हमारा साथ दें।" हमने कहा- "यार शर्मा जी, इस रावण का चेहरा आपसे बड़ा मिलता जुलता है। खाली जब आप भाषण देते हो तभी राम नजर आते हो बाकि टाईम तो रावण सी दिनचर्या मे लगे रहते हो कि कौन सा लाइसेंस बाटूं, किस विमान कंपनी को दिवालियां करूं, कौन सी खदान खोद कर पर्यावरण को खुदा के पास भेजूं ,कहां की तेल गैस अंबानीयों को बेच खाउं। शर्मा जी साथ मत मांगो चंपत हो जाओ कि हमला तुम पर ही होने वाला है।"
बाजू खड़े दीपक भाजपाई ने ताली बजाई - " सही पहचाना आपने, ये सोहन कांग्रेसी ही भ्रष्टाचारी रावण है और तो और बेशर्मी इतनी है कि अपने लिये विदेशी महारानी खोज लाये है। हमे हर्ष है कि आपने भगवान राम याने कि हमारी सेना में शामिल हो इनको भस्म करने का बीड़ा उठाया है।" हमने कहा -" हे भाई रामानंद, बहुत दिन तुम लोग राम के नाम से आनंद उठा चुके हो अब रहम करो हम पर। और किस मुह से हमको अपनी सेना में शामिल करते हो। तुम लोग कौन सा कसर छोड़ रखे हो भाई, तुम लोग ही भ्रष्टाचार के रावण से लड़ते होते तो क्या हमको ये दिन देखना होता। तुम लोग खाली आम खाओ, भ्रष्टाचारी रावण से लड़ाई रूपी पेड़ लगाने का काम हम पर छोड़ दो।"
तभी नुक्कड़ पर शर्मा जी ने प्रेस कांफ़्रेंस कर घोषणा कर दी - " आसिफ़ भाई और दवे जी चाय के भुगतान मे घपला करते हैं। ये किस मुंह से भ्रष्टाचारी रावण से लड़ने की बात करते हैं ये तो खुद सर से लेकर पैर तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। और दवेजी के दादा के पिताजी पलासी की लड़ाई में मैदान छोड़ कर भाग गये थे इसलिये दवेजी भी भाग जायेंगे।" शर्मा जी की घोषणा को अनसुनी कर हम लोग आगे बढ़े ही थे कि नुक्कड़ की शाही मस्जिद के इमाम आलू बुखारी जी ने घोषणा कर दी - " आसिफ़ भाई जिस रावण को मारने जा रहे हैं वह हिंदुओं का है। इस्लाम किसी रावण को मारने कि इजाजत नही देता क्योंकी यह काम अल्लाह या पैगंबर ही कर सकते हैं। अतः हम भ्रष्टाचारी रावण को मारने के अभियान के खिलाफ़ फ़तवा जारी कर रहे हैं।"
आसिफ़ भाई ठिठक गये- "दवे जी ये तो फ़तवा जारी हो गया अब।" हमने कहा- "आसिफ़ भाई क्या यह इमाम आपके चिकन को सस्ता करवा सकता है, बच्चे की फ़ीस कम करवा सकता है, जो इसको फ़तवा जारी का हक दिया जाय।" तभी अनवर जमाल नाम के महाविद्वान पहुंच गये बोले -" इमाम को जानकारी नही है, राम जो हैं अवतार नही थे महापुरूष थे।अतः उनका साथ देने मे कोई बुराई नही"। ऐसे पहुंचे हुये छुपे एजेंडे वाले इतिहासकार को दरकिनार कर हम आगे बढ़े ही थे कि होसलेवाला नाम का मतवाला सामने आ खड़ा हुआ कहने लगा - " दवे जी आप जानते नही हो, भ्रष्टाचार रूपी रावण सीता रूपी कालेधन को उठा कर नही ले गया था। बल्की कालाधन रूपी सीता अपनी मर्जी से साथ गयी थी, आप मनुवादी राम का साथ देकर सही नही कर रहे हो"। आसिफ़ भाई ने कहा " अरे अंबेडकर के नाम पर कलंक, साईड हटो हम लोगो को काम पर जाने दो।"
तभी हमारा रास्ते में मंडल जी और बैठा जी आकर बैठ गये कहने लगे - " देखो भाईयो स्वर्ण वर्ग की यह करतूत, ये लोग भ्रष्टाचार रूपी रावण को मारने जा रहे हैं, क्योंकी आज यह रावण इनको तकलीफ़ दे रहा है। इससे पहले जब हमारे दलित भाईयों को यह तकलीफ़ दे रहा था तब ये स्वर्ण समाज आराम से घर मे बैठा हुआ था। लेकिन आज एक अछूत, दलित मंत्री राजा ने चार पैसे दलित समाज की भलाई के लिये ले लिये तो ये लोग उसको तिहाड़ में बंद कर दिये, इनका साथ मत दो"। हमने समझाया- "बैठा जी खड़े हो जाओ, ये रावण सब को तकलीफ़ दे रहा है क्या स्वर्ण क्या दलित, क्या रिश्वत मांगने वाला जात पूछता है।" मंडल जी अपनी जगह अटल थे बोले - " आपने अपने साथ दलितो का प्रतिनिधी क्यों नही लिया और अपनी सेना मे दलितों को आरक्षण क्यों नही दिया, जब तक आप ऐसा नही करेंगे हम आपके खिलाफ़ हैं। हमने लाख समझाया- " भाई इस सेना में तो जो चाहे भर्ती हो सकता है। कोई संख्या या जाति बंधन थोड़े है, और न इसमे कोई तंख्वाह है।" पर मंडल जी नही माने और दलितो को इस सेना से दूर रहने का संदेश देने लगे।
खैर साहब उससे भी आगे बढ़े तो तरूण कुमार हिंदूवादी आकर खड़े हो गये बोले -" पहले आसिफ़ भाई और इनके साथियों को भारत माता की जय और वंदे मातरम कहना होगा। फ़िर ही आपको हिंदुस्तान के हिंदु असुर रावण रूपी भ्रष्टाचार को मारने की इजाजत है।" आसिफ़ भाई कुछ कहते उसके पहले हमने कहा - " आसिफ़ भाई भारत माता की जय नही बोलेंगे, भारत माता की विजय हो बोलेंगे। इसी तरह वंदे मातरम की जगह बंदा ए मातरम कहेंगे"। तरूण कुमार जी हमे गुस्से से देखने लगे बोले " आप जैसे सिकुलर देशद्रोही हिंदुओं के कारण ही देश का यह हाल है"। हमने कहा- "ओ भाई स्वयंभू धर्मरक्षक, धरे रह अपना सर्टीफ़िकेट अपने पास।जब हम मरेंगे तब यमराज से कह नर्क भिजवा देना हमको।"
खैर साहब इतने धर्म और जात, दल, भाषा के नाम पर भड़काने वालों से अपनी सेना को बचा हम भ्रष्टाचारी रावण से लड़ने पहुंचे तो देखा हमारा स्वागत में सीबीआई, पुलिस, इनकम टैक्स,से लेकर तमाम सरकारी एजेंसियां और उनके साथ खड़ा पत्रकारों का दल खड़ा था। जो हमारे मुंह से निकली एक गलत बात को कांट छांट कर घुमाफ़िरा कर प्रसारित करने को तैयार था और जिसका काम भ्रष्टाचारी रावण के बारे में नही सिर्फ़ और सिर्फ़ हमारे बारे में बात करना था।
इतना सब देख आसिफ़ भाई लड़खड़ा गये बोले - " मियां हमारे परदादा के परदादा काजी की बीबी को भगा कर ले गये थे। अगर बात खुल गयी तो हमारे खानदान की बड़ी बेईज्जती होगी।" हमने भी सहमती में सर हिलाया- " भाई बात हमारी भी ऐसी ही है, जवानी में हमने बहुत से प्रेमपत्र लिखे थे। सीबीआई ने खोद निकाला तो कईयों के पती और हमारी पत्नी हमें बहुत पीटेगी।"
तो साहब हम दोनो ने तो अपना अभियान स्थगित कर लिया है। आपसे भी अनुरोध है कि देश भक्ती का कीड़ा कभी आपको काटे तो बाथरूंम में बंद हो नेताओ को कोस लेना। भड़ास भी निकल जायेगी और आप खामखा परेशानियों मे भी नही पड़ोगे।

Friday, September 9, 2011
बाबा रामदेव की ट्रेनिंग
नुक्कड़ में एक सज्जन पता पूछते पहुंचे, पूछा - "भाई वो मुफ़्त में सलाह देने वाले फ़ोकटचंद लेखक दवे जी कहां मिलेंगे"। हम तक वे पहुंचे तो मालूम पड़ा कि बाबा रामदेव नें हमें बुलाया है, सो हम पहुंचे उनके पास आशीर्वाद देने के बाद बाबा ने अपनी व्यथा बताई- "सरकार पत्रकारों के माध्यम से उटपटांग आरोप लगवा कर छवि बिगाड़ने का प्रयास कर रही है"। हमने कहा- "बाबा जी मान लो आप नही दवे जी पतंजली के कर्ता धर्ता हैं, दीपक चौरसिया जी हम पर आरोप लगाते जायें और हम जवाब देते जायेंगे, आप उन जवाबो का रिहर्सल कर लेना और फ़िर आप की छवि सरकार नही बिगाड़ पायेगी।
बस क्या था दीपक चौरसिया के हमसे सवाल जवाब शुरू हुये।
दीपक चौरसिया - " दवेजी आप पर आरोप है कि आप ट्रस्ट और कंपनियों के माध्यम से जनता के धन का दुरूपयोग कर रहे हैं"।
दवेजी - "भाई हमको जनता ने बिना किसी शर्त के दान दिया, कि आप जो मर्जी चाहें, इस धन का उपयोग करें और हम योग के माध्यम से, दवाईयों के माध्यम से जन सेवा कर रहे हैं। अब यदि सरकार को लगता है कि दुरूपयोग हो रहा है, नियमो का उल्लंघन हो रहा है। तो जांच कराये हमको जेल भेज दे। हम इस सरकार के खिलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं। नयी सरकार आयेगी, फ़िर इनकी जांच होगी। बोलते हैं कि हमने एक करोड़ का घपला किया है तो दस साल की जेल दवे जी को दे दो और इन लोगो ने सौ लाख करोड़ के घपले कियें है तो इनकी सजा कितनी होगी यह जनता तय करेगी"।
दीपक चौरसिया - "दवेजी शीशे के घरों मे रहने वाले दूसरों पर पत्थर नही फ़ेकते, यह आप क्यों भूल गये थे"।
दवेजी - "हां भाई रहते हैं जीवन सार्वजनिक है, लोगों से रोज मिलते हैं। ये कांग्रेसी तो लोहे के घरो मे रहते हैं क्या करते हैं, जनता को मालूम ही नही पड़ता। इनकी अध्यक्षा बीमार हुयीं कब गयी, कब आयीं क्या बीमारी हुयी थी किसको पता चला। रटा रटाया बयान जारी कर दिया, आम आदमी मिलना तो छोड़ पास भी नही जा सकता"।
दीपक चौरसिया - " दवेजी आप पर आरोप है कि आप विदेशों मे द्वीप खरीद रहे हैं"।
दवेजी -" हां तो क्या गलत कर रहे हैं है इस देश मे और जमीन जोड़ रहे हैं। और ये कांग्रेस पार्टी तो शुरू से आज तक देश की जमीन लुटाते आयी है कभी पाकिस्तान को दे दिया, कभी चीन से हार गये और अब बंग्लादेश को दे रहे हैं, इनकी हिम्मत कैसे होती है दूसरों पर आरोप लगाने की"।
दीपक चौरसिया -" आप पर आरोप है कि आप अपने संबंधियों को ट्रस्ट और कंपनियों की जिम्मेदारी सौप रहे हो"।
दवेजी - "अरे भाई जनता ने इतने प्रेम और आदर के साथ हमे देश सेवा के लिये दान दिया है, तो किसी को तो काम मे लगाना होगा, ऐसे आदमी को जिस पर हमारा विश्वास हो। क्या इन कांग्रेसियों को काम पर लगाउं जो देश को लूट लूट कर खा रहे हैं। इन जैसे लोगो को लगा दूंगा तो ये ट्रस्ट दो साल में डूब जायेगा"।
दीपक चौरसिया - "पर आपके संबंधी इसमे घपले कर रहे हैं ऐसा आरोप है"।
दवेजी - "अरे भाई घपले कर रहे हैं, तो हर ब्रांच में मैं सीबीआई को बैठने का कमरा दे देता हूं। जनता के धन की सुरक्षा मे मन हरदम चिंतित रहता है। दीपक बाबू जनता देखती है कि आदमी कैसा है, तब दान देती है। इन कांग्रेसियों से पूछो, बाबा को इतने साल में बारह सौ करोड़ दान मे मिला, बाबा ने ट्रस्ट खड़ा कर दिया कांग्रेस के पास कितना पैसा आम आदमी से दान मे मिला हुआ है। व्यापारी और दलालों का चंदा हटा दो तो कांग्रेस कटोरा लेकर खड़ी हो जायेगी"।
दीपक चौरसिया - "दवेजी आप कहते हो कि आप साधु हो, आपके पास संपत्ती नही फ़िर आपने ट्रस्ट क्यों बनाये, कंपनिया क्यों बनाई ,आपके खर्चे तो इसी से पूरे होते हैं, आप जहां चाहे उपयोग कर सकते हो"
दवेजी - "अरे भाई जनता ने धन क्या जमीन मे गाड़ कर रखने को दिया है। उपयोग तो करना ही है, सवाल यह है कि सदुपयोग हो रहा है कि दुरूपयोग, यह जनता देख रही है। इस सरकार की तरह नही कि इंडियन एयरलाईन मिली और उसे पांच साल बाद भिखारी बना कर छोड़ दिया ।
दीपक चौरसिया - "आपके उपर आरोप है कि आप दवायें बेचते हो, मुनाफ़ा कमाते हो"।
दवे जी - "तो यह कांग्रेस बेच ले, मुनाफ़ा कमा ले किसी ने रोका है क्या, पर इनको तो घोटाला करके कमाना है, पसीना बहा कर नही. अरे भाई जनता की सेवा करना आसान है क्या। दीपक भाई सेवा पथ कठिन है, त्याग मांगता है, बदनामी भी होती है। डाबर कंपनी के मालिक से कोई नही पूछेगा कि पांच सौ प्रतिशत मुनाफ़ा क्यों कमा रहा है। क्यों क्योंकि वह मुनाफ़ा कमा कर घर ले जा कर आराम से जी रहा है। दवे जी गरीबों की, दलितों की पीड़ा देख कालाधन वापसी के संग्राम कर रहे हैं तो सबकी नींद हराम हो रही है"।
इंटरव्यू खत्म होते ही बाबा रामदेव ने हमको गले लगा लिया, वाह दवे जी मान गये आपको। हमने कहा- "बाबा जी एक आखिरी बात गांठ बांध लो, जो आप आर्थिक मामलों मे बयान देते हैं, कि दो % ट्राजैंक्शन टैक्स लगाओ बाकी टैक्स बंद करो आदि, अब आगे से न करना, आप साधू हो अर्थशास्त्री थोड़े ही हो, कोई भी लपेटे में लेगा तो आपसे जवाब देते नहीं बनेगा।
वैसे भी अर्थ शास्त्रियों का समय खराब चल रहा है देखते नही मनमोहन जी के मुंह से बोल नही फ़ूट रहा, मंहंगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती जा रही है। इसलिये बाबा आप केवल कालेधन और भ्रष्टाचार की बात करो न कोई पत्रकार, न सरकार आपके इस दावे को झुठला पायेगी, देश देख रहा कि कितनी बेईमानी हो रही है।
इतना सुन प्रसन्न बाबा ने हमसे कहा- "दवे जी आप जो चाहो मांग लो, हमने हाथ जोड़े बाबा आप ऐसी आयुर्वेदिक व्हिस्की तैयार करें कि हर पत्नी सोने से पहले पति से पूछे, क्यों जी तीन पैग पिये की नही और उस व्हिस्की के सौ लाभ गिनाये, न पीने पर होने वाली हजार हानियां गिना दे। बाबा ने हमें पक्का वचन दिया है देखना अब यह है कि बाबा अपनी ट्रेनिंग और वायदे पर खरे उतरते हैं कि नही।

Monday, August 8, 2011
शीला---- शीला का बुढ़ापा
हम नुक्कड़ मे खड़े गुनगुना रहे थे शीला---- शीला का बुढ़ापा। तभी हमारे अजीज मित्र सोहन शर्मा उर्फ़ कांग्रेसी ने भूल सुधार का प्रयास किया। कहने लगे- दवे जी शीला का बुढ़ापा नही जवानी गाईये। हम मुस्कुराये कहा, भाई जवानी वाली शीला किसी काम न आनी, बुढ़ापे वाली शीला सबके काम आती है। शर्मा जी ने आरोप लगा दिया आप महिलाओं के बारे मे अपमान जनक शब्द कह रहे हैं। हमने कहा भाई कांग्रेस प्रवक्ता टाईप बे सिरपैर की बयानबाजी मत करो, हमारे कहने का मतलब समझो। देखो जवान आदमी हो या औरत हरदम निजी स्वार्थ देखता है। उम्रदराज होने के बाद मन मे दया करूणा आ जाती है। किसी ने कुछ मांगा नही कि झट से दे दिया। महिलाएं तो खासकर दरवाजे पर आवाज आई "कुछ खाने को दे दे माई" और तड़ से झोली भर दी ।
अब आप सोचो जवान शीला को ऐसी आवाज सुनाई देगी तो सोचेगी कि कोई सिरफ़िरा आशिक होगा एक झलक पाना चाहता होगा। उससे भी पहले भड़क जायेगी भरी जवानी मे माई बोल दिया। इतना सुन शर्मा जी सहमत हो गये बोले - बात मे दम तो है आपकी। बुढ़ापे मे ही आदमी दूसरों के काम आता है, जवानी मे केवल अपने बारे मे सोचता है। हमने कहा- शर्मा जी यह बात समझ लेते तो कभी बूढ़ो को मंत्री नही बनाते। खासकर बुजुर्ग महिलाओं को तो कभी मुख्यमंत्री नही बना चाहिये बड़ी रहमदिल होती हैं। अपनी शीला जी को ही ले लो कामनवेल्थ गेम्स के समय जो ठेकेदार अधिकारी दलाल आकर मांगा नही की तड़ से दे दिया। अब बेटे के दोस्त भी पुत्रवत होते हैं, उनको तो मना ही नही कर पायीं। पार्टी के सगे संबंधियो को भी दिल खोल उपहार दिये।
अब देखो कैग रिपोर्ट मे आ गयी सब बात सामने। अब बेचारी शीला जी पर आरोप है कि गरीब देश को अरबो रूपये का चूना लगा दिया। अब बुढ़ापे मे फ़जीहत और इस्तीफ़ा देना पड़ेगा वो अलग कहीं तिहाड़ जाना पड़ गया तो बेचारीं इस उमर मे कितना कष्ट पायेंगी। शर्मा जी भड़क गये आप भी एकाउंटेंट की बात मे आते हो। इन लोगो को रखा गया है कि किसी मद मे कम ज्यादा खर्च हो तो बात सामने लाये अब ये लोग होशियारी झाड़ रहे हैं। यहां नुकसान हो गया वहां ये हो गया। अरे भाई कभी नौकर मालिक को बताता है कि आप गलत कर रहे हो। अब रिपोर्ट आयी है देखेंगे, अधिकारी बाबू लोगों की गलती है सब दोषी को सजा दे देंगे। शीला जी ने कुछ थोड़े ही किया है। अभी रिपोर्ट पीएसी मे जायेगी वहा जांच की जायेगी।
हमने कहा भाई पीएसी की रिपोर्ट तो आप लोग पास ही नही होने देते हो। पिछली बार तो मनमाने नया अध्यक्ष ही चुन लिया था। इस पर रिपोर्ट आयेगी को तमाशा मचा कर उसे भी रोक दोगे। शर्मा जी ने सिर हिलाया कहने लगे भाई हम नही बहुमत रिपोर्ट रोकता है। अब जब बहुमत को रिपोर्ट पसंद नही आये तो क्या किया जा सकता है। हमने कहा ऐसे मे तो कोई आरोपी जब तक उसकी सरकार रहेगी फ़सेगा ही नहीं। शर्मा जी फ़िर संविधान की कापी लहराने लगे बोले - भाई हम लोग तो धर्मनिरपेक्ष नेता हैं, गीता कुरान बाईबिल को मानते नही। संविधान ही हमारा धार्मिक ग्रंथ है, इसमे जो लिखा है वही सच है बस। हमने कहा जिन्होने लिखा वो तो रहे नही वो आज होते तो पूरा ही बदल देते। शर्मा जी ने पूछा ऐसा आप किस आधार पर ऐसा दावा कर रहे हो । हमने कहा जिन नेताओं के लिये ये संविधान लिखा गया था जब वे ही नही रहे नैतिकता इमानदारी सदचरित्र ही नही रहा तो ये संविधान काम करे कैसे। शर्मा जी ने हाथ जोड़े - दवे जी मेरा बहुत खून पी चुके आप, ये समस्या जनता की है नेताओं की नही। अब आप लोग मिल बैठ कर सर खपाओ, अपने राम चले संसद वहां बैठ पांच रूपये मे खीर पूड़ी सूतेंगे तब अपना खून वापस आयेगा।
उनके जाने के बाद हमने आसिफ़ भाई से पूछा- मियां, ये लोग दागियों से इस्तीफ़ा दिलवा क्यों नही देते। हमारा कम से कम मन तो बहल जाये। आसिफ़ भाई मुस्कुरा कर बोले- भाई, इन लोगो को कहीं तो बस करना होगा। जितनो से इस्तीफ़ा दिलवायेंगे फ़िर नये नाम सामने आ जायेंगे, आखिर लाईन इनकी प्यारी मम्मी और बाबा तक लंबी है।

Sunday, July 31, 2011
सोहन शर्मा उर्फ़ कांग्रेसी का स्लट वाक
भाई सोहन शर्मा नुक्कड़ पर ठहाके लगा रहे थे कारण पूछने पर बोले- "देखो तो दीपक भाजपाई के संघेरे भाईयों को, स्लट वाक याने बेशर्मी मोर्चा का विरोध कर रहे हैं। अरे भाई, कोई कैसे भी कपड़े पहने इनको क्या आपत्ति है। कम कपड़े पहनने का यह मतलब थोड़े ही है कि लड़की आप को बुला रही है, कि आओ बलात्कार करो । हमने सर हिलाया- बड़े उच्च विचार हैं आपके, वैसे शर्मा जी सोना-चांदी, पैसा कहां रखते हो। शर्मा जी बोले - लाकर में या अलमारी के सेफ़ में और आदमी कहां रखेगा ? हमने कहा घर के बाहर शोकेस बनवा दो आते-जाते लोग आपकी संपत्ति की, गहनों की तारीफ़ करेंगे, मुहल्ले में आपकी इज्जत बढ़ेगी, मान बढ़ेगा ।
शर्मा जी बोले- दिमाग खराब हो गया है क्या, जिस चोर की निगाह पड़ी वही लूट लेगा, कौन शोकेस की चौकीदारी करता फ़िरेगा दिन भर। हमने कहा यही बात महिलाओं पर लागू नहीं होती क्या ? जिन कपड़ों से बलात्कारियों की नजर मे चढ़ो , उसको पहनने का फ़ायदा क्या, खास कर उन लड़कियों को जो परिवार से दूर रहती हों या असुरक्षित जगहों पर जाती हों । चोर और बलात्कारी तो आसान और बढ़िया शिकार खोजते हैं , क्या वे स्ल्ट वाक को देख अपनी हरकते बंद कर देंगे। सुंदर लड़कियों को कम कपड़ों में देख आप जैसा अच्छा इंसान तो मन मसोस कर रह जाता है कि लड़की के घर वाले पीटेंगे, पुलिस वाले पीटेंगे और सबसे बड़ी बात बीबी पीटेगी ।
शर्मा जी ने सर हिलाया पीट तो बीबियां वैसे भी लेती हैं भाई पर छोड़ के चले जायेगी उसका क्या। शर्माइन को भले मुझमें लाख बुराईयां और अपने में लाख अच्छाईयां नजर आये, शादी के इतने सालों बाद, मन भी नहीं लगता उनके बिना । हमने शर्मा जी को टोका - ओ भाई होश में आओ, कहां श्रीमती के प्यार में खो गये अभी घर पहुंचते ही भाभी चार काम बतायेंगी तो तुम्हारा प्यार का नशा हिरण हो जायेगा। अभी बात बेशर्मी मोर्चा की करना है , क्या विचार बनाया आपने। शर्मा जी ने स्टैंड बदला - मैं सहमत हूं कि बेशर्मी मोर्चा का विरोध होना चाहिये ।
अब शर्मा जी से हमने कहा तुरंत दिल्ली जाओ , अपनी सोणी मम्मी, राउल बाबा और उनके चालीस चोरों का जो रोजाना स्लट वाक हो रहा है उसे बंद कराओ। शर्मा जी भड़क गये- कहां की बात कहां पहुंचा दी, क्या हमारी पार्टी के लोग कम कपड़े पहनते हैं। हमने कहा- भ्रष्टाचार का नंगा नाच हो रहा है लाखों करोड़ रूपये लूटे जा रहे हैं, उसके बाद आलम यह है कि व्यवस्था में सुधार करने आंदोलन करो तो आधी रात में आंदोलनकारियों पर हमला कर उनका दमन कर देते हो। भाई मेरे बेशर्मी केवल कपड़ों में नहीं होती हरकतों में भी होती है, आप लोगों को शर्म नहीं आती क्या।
शर्मा जी रोज भ्रष्टाचार पर गालियां खाते थोड़े बेशर्म हो चुके थे कहने लगे- कल सुना नहीं श्रद्धेय मन्नू जी क्या कह रहे थे, विपक्ष के बहुत से 'शर्मिंदगी भरे राज' हैं। भाई जब सभी लोग बेशर्मी मोर्चा निकाल रहे हों , कम कपड़े पहने हों , तब काहे की शर्म । हमाम में सभी नंगे हों तो एक को नंगा कहना मूर्खता है या नहीं । बेशर्मी मोर्चा ही सही तुम लोग दुखाते रहो अपना पेट । क्यों सुने जनता की आवाज, क्या लिखा है संविधान मे निर्णय और कानून संसद बनायेगी और इस पर चर्चा वहीं होगी । जब चुनाव आयेगा तब तुम लोग वोट देना, दोगे किसको हममे से किसी एक को ही न जो आयेगा वो बेशर्मी मोर्चा निकालेगा चिल्लाते रहो । धरना देते रहो जब लगेगा मामला हाथ से बाहर जा रहा है, तो गांधी का देश है तुम अहिंसा अपनाना हम हिंसा अपनायेंगे । आजादी मे क्या हुआ ! सत्ता का हस्तांतरण हमे अंग्रेजो ने अपना काम सौपा । वही तो कर रहे हैं जैसे उन्होने लूटा अब हम लूट रहे हैं ।
हम भड़के शर्मा जी गलतफ़हमी है आपको, कि लोकतंत्र की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त नही हो सकती । दुख की बात तो यह है कि जब दुर्घटना होगी तो भी भुगतना जनता को ही पड़ेगा । भ्रष्टाचार का शौक फ़रमाना बंद करो और मजबूत लोकपाल बिल लेकर आओ । वरना एलिया साहब की ये पंक्तिया कहनी पड़ेंगी "कि शौक मे कुछ न गया , शौके जिंदगी गयी "।
शर्मा जी ठहाके लगाने लगे बोले अरे ओ क्रांतीकारी जुटा कुछ जानकारी वरना अकेले जूते खायेगा । बेटा मीडिया हमारी पुलिस हमारी और तुम लोग भारत के आम आदमी। अभी अल्लाह ओ अकबर और हर हर महादेव के नारे लगवा दूंगा तो आपस मे लड़ते नजर आओगे । लोकपाल जोकपाल सब किनारे लग जायेगा। इतना कह शर्मा जी पलटे और "कि भईया, आल इज वेल" का गाना गाते हुये संसद की ओर रवाना हो गये।
और अपने राम रह गये नुक्कड़ में सर खुजाते शर्मा जी के इस तर्क का हमारे पास कोई जवाब न था।
Sunday, July 24, 2011
जिन्हे नाज था हिंद पर वो कहां है
आसिफ़ भाई नुक्कड़ के एक कोने मे गुमसुम उदास से बैठे थे सामने से एक के बाद एक सुंदरियां गुजरती जा रही थी पर नजरें जमीन की जमीन पर । कारण पूछा तो डबडबाई आंखो से देख पूछने लगे जिन्हे नाज है हिंद पर वो कहां है..... भाई किसकी नजर लग गयी हमारे मुल्क को । हमने सिर खुजाया फ़िर पूछा मियां नाज है वो लोग कहां है या नाज करने लायक हिंद कहां है । सवाल तो एक ही है और जवाब बेहद पेचीदा मिया तुम भी खामखां शोकसभा लेकर बैठ गये भाई । यहां खाओ खुजाओ बत्ती बुझाओ का देश है । मन खराब हो तो नेता है हीं गाली देने को प्रसन्न हो तो अधिकारी है ही पैसा पहुंचाओ काम करवाओ । लेकिन आसिफ़ भाई पर हमारी दिलबहलाउ बातों का असर न पड़ा रहे उदास के उदास तभी शर्मा कांग्रेसी और दीपक भाजपायी एक ही गाड़ी मे शोले के जय वीरू टाईप गाना गाते आ रहे थे ।
ये दुश्मनी हम नही भूलेंगे ।
भूळेंगे सब मगर तेरा साथ न छोड़ेंगे ॥
तेरी जीत मेरी हार ।
मेरी जीत तेरी हार ॥
साथ मिलकर खायेंगे ।
हिंदू मुस्लिम चिल्लायेंगे ॥
सामने हो तकरार ।
बना रहे अपना प्यार ................
गाड़ी आकर रुकी दोनो को आसिफ़ भाई का दुख बताया गया । सुनते ही दोनो छिटक कर दूर हो गये पर दावा एक सा किया हमे नाज है हिंद पर। हमने कहा भाई तुम लोग तो खा रहे हो मौज उड़ा रहे हो तुमको तो इस हिंद पर नाज होगा ही वो हिंद कहां है जिस पर आम आदमी नाज कर सके । इस पर दीपक भाजपाई को गुजरात एमपी याद आया वहीं शर्मा कांग्रेसी को हरियाणा आंध्रा । हमने पूछा दोनो का हिंद कहां है। दीपक भाजपाई बोले भाई ये सुनो कि कहां नही है यूपी मे नही है शर्मा जी ने भी हामी भरी । हमने कहा जहा हिंद है वही तुम दोनो को हिंद नजर नही आ रहा है । दोनो के दोनो पिल पड़े आपको यूपी मे हिंद नजर आ रहा है आंख के अंधे नाम नयनसुख ।
हमने कहा हां भाई दलित की बेटी आज यूपी की मुख्यमंत्री है भारत के संविधान की इससे बड़ी क्या उपल्ब्धी होगी। दोनो ने प्रतिकार किया हमारे यहां दलित नेता नही है क्या । हमने कहा भाई दलितो नेताओं का फ़ोटो दिखा दिखा कर तुम लोग राज करते आये हो खाली फ़ोकट होशियारी मत दिखाओ । दोनो भड़क गये आपको यूपी का भ्रष्टाचार नजर नही आ रहा । हमने कहा बिल्कुल आ रहा है आप ही की विरासत है निभा रही है जनता तो चाहती यही है कि नेता खायें मतभेद बस इसमे हैं कि कौन न खाये मुसलमान कहते हैं भाजपा न खाये , हिंदू कहते हैं कि कांग्रेस न खाये , हम कहते है कि खाना ही है तो दलित की बेटी क्यो न खाये ।
शर्मा जी ने कहा बलात्कार के बारे मे क्या कहना है । दवे जी हमने कहा भाई करोड़ो की आबादी मे पांच सात बलात्कार की घटना हो जाये तो ये कोई बहुत भयावह स्थिती नही है । तुम लोग आज देश के साथ जो कर रहे हो वो बलात्कार से क्या कुछ कम है । रक्षा सौदे शहीदो की विधवाओ बच्चो के नाम तक मे पैसा खा रहे हो आरोप लगाओ तो एक दूसरे का नाम लगाते हो । तुम पर उंगलिया उठने लगी तो मायावती के उपर नीतिश कुमार के उपर भ्रष्टाचार की खबरे तमाम चैनलो मे आने लगी । और होगा क्यों नही भ्रष्टाचार जब नियम कायदे इतने ढीले हैं जिसको मर्जी जमीन दे दो जिसको मर्जी ठेका । खरीदी तो बाये हाथ का खेल है देश का बच्चा बच्चा जानता है कि तुम खा रहे हो । समस्या यह है कि तुम दोनो का विकल्प नही है देश के पास ।
ऐसे मे देश करे क्या कानून कड़े करना ही होंगे लोकपाल बिल पास कराना ही होगा । शर्मा कांग्रेसी भड़क गये बोले बेटा अन्ना पन्ना भूल जाओ हमारा एहसान मानो जैसा बिल पास हों रहा है उस पर खैरियत मनाओ । वरना भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भिनभिनाते मच्छरो को भगाने के लिये हमे नुक्कड़ पर संप्रदायिकता का कीटनाशक छिड़कना ही होगा । ऐसा कह शर्मा जी ने अपनी बाईक स्टार्ट की दीपक भाजपाई को बैठाया और फ़िर दोनो गाते हुये निकल पड़े ।
इतना सुनते ही आसिफ़ भाई का दिल फ़िर बैठ गया हमने कहा भाई निराश होने की जरूरत नही है सामने अन्ना का आंदोलन है एक बार अनशन शुरू होने दो फ़िर इन सभी को नानी याद आ जायेगी अभी केवल कलमाड़ी को भूलने की बीमारी हुयी है जनता के जूते पड़ेंगे तो ये सभी इसी बिमारी का शिकार होने वाले हैं भूळ जायेंगे अकड़ बेईमानी कपट और भ्रष्टाचार और आसिफ़ भाई अपने शर्मा जी अपनी नयी पड़ोसन को भी भूलने को मजबूर हो जायेंगे भले उनको याद रहे पर अदालत मे अपने घोटाले कारगुजारी भूलने का नाटक करने वाले शर्मा जी हमारे सामने कैसे याददाश्त रख पायेंगे ।
इतना सुनते ही आसिफ़ भाई तो प्रसन्न हो गये मित्रो पर अभी हम लोगो के सामने एक आंदोलन खड़ा है । यही एक मौका है जब हम इस भ्रष्ट व्यवस्था मे सुधार कर सकते हैं । बाबा रामदेव का आंदोलन तो इन नेताओं की चाल का शिकार हो चुका है । अन्ना अभी तक इनकी तमाम चालो से बचे हुये हैं ऐसे मे हमे संप्रदायिकता के कीटनाशक से दूर रहकर इस आंदोलन को मजबूत करना ही होगा ।

Friday, July 1, 2011
शिव पार्वती - क्या भ्रष्टाचार से हारेगा अन्ना ?
अब कलयुग मे ये नेता अफ़सर लोग ही तो राम हैं जैसे रख रहें है रहो अब इनसे लड़ने जाओगे तो हारना तो निश्चित है बात को समझिये जनता अपने खून पसीने की कमाई से लड़ती है और ये जनता से लूटे गये पैसो । माता बोलीं क्या आप कुछ भी कहते हैं अरे इसी अहिंसा और उपवास के अस्त्र का प्रयोग करके तो महात्मा गांधी ने अंग्रेजो को भारत से बाहर खदेड़ा था । प्रभु ने कहा अरे वो लोग अलग देश के रंग के थे और वे ये जानते थे कि आज नही तो कल इसे छोड़ के जाना है । ये नेता अफ़सर तो इसी देश के इसी रंग के हैं और ये केवल अपने पैसे को विदेश भेजने की सोच सकते हैं देश छोड़ने का तो इनको सपना भी नही आता । ये सब अस्त्र इन पर लागू नही हो सकता ।
माता ने कहा क्या करोड़ो लोगो की भीड़ भी इन भ्रष्टाचारियो को सबक नही सिखा सकती प्रभू । हजारो सालो से राजाओ बादशाहो अंग्रेजो और अब नेताओ की गुलामी सहती जनता उदासीन हो चुकी है उदासीन न होती तो पीटती होश ठिकाने ले आती प्रभु ने कहा । और पीटना भी किसको अपने ही लोगो को वैसे भी भारत का आदमी दया सागर है । नेता हो या अफ़सर दोषी के पैरो मे लोटते ही स्वय़ं भगवान क्रुपानिधान बन जाता है उसपर रहम कर सोचता है वाह मैने कितना पुण्य कमा लिया जनता का भी यही हाल है नेता गिड़गिड़ाया नही कि बस ।
इतना सुनते ही माता भड़क उठीं ठहरिये मै अभी ही इन भ्रष्टाचारियो का संहार कर देती हूं । माता को रौद्र रूप मे देख प्रभु ने उन्हे शांत करते हुये कहा आप कानून व्यवस्था अपने हाथ मे न लें हे जगदबें आप ऐसा करेंगी तो आप के नाम से कपटी साधू लोग सत्ता हाथ मे ले लेंगें । अभी तक जो रामानंद बन राम के नाम से आनंद उठा रहे हैं वे दुर्गानंद बन कर आपका कोई विदेशियो द्वारा ध्वस्त मंदिर खोज उसके नाम पर आनंद उठाना चालू कर देंगे क्या आप ऐसा चाहती हैं । माता ने कहा कदापी नही पर मै इस दुष्ट भ्रष्टासुर को जीवित भी तो नही छोड़ सकती । और ये अन्ना तो मुझे पुत्र के समान प्रिय है इसकी रक्षा तो मै करूंगी ही ।
आप चिंता न करें प्रिये ये अन्ना भी पुराना चावल है इसने महाराष्ट्र मे कई नेताओं को ठीक किया है ये जानता है कब उंगली टेढ़ी करना है और कब सीधी इसे ये भी मालूम है कि बात एक बार मे ही नही बन जायेगी लड़ाई लंबी लड़नी होगी । बातचीत से कोई न कोई रास्ता निकल जायेगा आप चिंता न करें । माता का गुस्सा फ़िर भी कम न हुआ था आप ये बात सीधे सीधे नही कह सकते थे हर बात को गोल गोल घुमाना आपकी आदत बन गयी दिखती है । प्रभु ने मुस्कुरा कर कहा आप तो आजकल दिन भर महिला मुक्ती नारी शक्ती पता नही क्या क्या आंदोलनो मे इतना व्यस्त रहतीं है कि मुझसे बात करने का आपको समय ही नही मिलता इसी बहाने आपके दो मीठे बोल तो सुन लेता हूं मै । इतना सुनते ही माता का क्रोध शांत हो गया और मुस्कुराकर बोलीं क्या आप भी दो बच्चो के पिता होकर ऐसी बातें करते हैं इधर प्रभु ने चैन की सांस ली ।
Friday, June 10, 2011
ए भाई कोई तो बाबा को जूस पिला दो भाई
भाई सोहन शर्मा उर्फ़ कांग्रेसी नुक्कड़ पर दीदार फ़िल्म मे दिलीप कुमार की तर्ज पर "ए भाई कोई तो बाबा को जूस पिला दो भाई " कहते घूम रहे थे उनकी हंसी रोके नही रुक रही थी । दूसरी ओर दीपक भाजपाई हाथ मे ग्लूकोस की बोटल लिये बाबा का अनशन जारी है का नारा लगा रहे थे । इस मंजर को देख भीड़ आश्चर्य चकित थी कि हो क्या रहा है । आसिफ़ भाई ने दुखी स्वर मे कहा देख रहे हो दवे जी देश की हालत अब ये दिन देखना बाकी था । इस बाबा को भी क्या पड़ी थी आज उनका कोई फ़ायदा उठा रहा है कोई मजा ले रहा हैं । आप बताईये मसले का हल क्या हो सकता है और भ्रष्टाचार का मामला सलटेगा कैसे ।
मैने कहा भाई जब देश की मीडिया ही एकमत नही है तो जनमत बनेगा कैसे आसिफ़ भाई हड़बड़ाये मीडिया का जनमत से क्या लेना देना । मैने कहा भाई इस देश मे लोगो की सोच मीडिया ही बनाती है जैसी सोच बनवाने का पैसा मिलता है मीडिया भी देश को उसी ओर मोड़ देती है टीवी पर अखबारो मे उसी के अनुसार लेख छपने चालू हो जाते हैं । हाल सिर्फ़ यही का नही है विश्व का भी यही हाल है जब तक कोई देश अमेरिका यूरोप का चेला बना रहेगा तब तक वह अंतराष्ट्रीय मीडिया को स्वर्ग नजर आयेगा मामला पलटते ही लीबिया बनने मे देर न होगी ।
आसिफ़ भाई भुनभुनाये यार दवे जी दो बात पूछी नही कि होशियारी झाड़ने लगते हो अभी बात भ्रष्टाचार की हो रही है और लगे सर दुखाने ये बताओ सोनिया मम्मी भ्रष्टाचार पर रोक क्यों नही लगाती क्या ऐसी भद पिटना उनको अच्छा लग रहा है । मैने कहा आसिफ़ भाई सोनिया मम्मी हो या आडवानी चाचा इनका ताउ भी भ्रष्टाचार पर रोक नही लगा सकता इनका खुद का दामन तो दागो से भरा हुआ है । पिछले तो छोड़ो अगले होने वाले भ्रष्टाचार पर भी रोक नही लगा सकते ये सब इनके हाथ मे है ही नही । देश मे भ्रष्टाचार को न होने देना सिर्फ़ और सिर्फ़ सिविल सर्विसेस के अधिकारियों के हाथ मे है । पूरे देश को और लोकतंत्र को असफ़ल केवल उन लोगो ने ही बना रखा है उनकी ताकत और दौलत अकल्पनीय है । उनके खिलाफ़ मुह खोलने से पहले पत्रकार भी सौ बार सोचते हैं और आम जनता तो बेचारी खेला जानती ही नही फ़ोकट इन बेचारे नेताओं को गाली बकती है । बेचारे सांसद अपनी तंख्वाह थोड़ा बढ़ा लेते हैं तो हल्ला मच जाता है वहीं ये अफ़सर हर वेतन आयोग मे अपनी तंख्वाह दुगनी कर लेते हैं तो कोई नही पूछता । ये बात याद रखो राजा ने अगर दस हजार करोड़ खाये होंगे तो निश्चित सचिव से लेकर नीचे तक पुछल्ले अफ़सरो ने पचास हजार करोड़ दबाये होंगे इन बेचारे नेताओ को तो संगंठन को पैसा देना पड़ता है ।अफ़सरों का तो इनकमिंग फ़्री है आउट गोंईग का सवाले नही उठता ।
राजा तो आना जाना है पर ये अफ़सरासुर तो सदैव दांत गड़ाये वहीं बैठा रहेगा । बिना इनकी साईन के कोई काम हो ही नही सकता सचिव इमानदार हो तो कोई नेता बेईमानी कर ही नही सकता जिस अफ़सर के घर चले जाओगे उनको पापा मम्मी कहने वाले दलालो और निचले अधिकारियों की फ़ौज आपको मिल जायेगी । और जिस की नजर आप पर तेढ़ी हो गयी तो आसिफ़ भाई विनायक सेन बना दिये जाओगे आपके दोस्त ही धिक्कारेंगे आपको । आपको चाहने वाले बुरा भला कहेंगे तो भी रमन सिंग को उस अफ़सर को नही । जिस दिन देश मे भ्रष्टाचार खत्म करना है । आईएएस आईपीएस अफ़सरो पर जुर्म साबित होने पर मौत की सजा हो जाये और हर साल नार्को एनालिसिस हो फ़िर देखो भ्रष्टासुर भारत से कैसे गायब होता है नेताजी लोगो को पार्टी चलाना भारी पड़ेगा ।
आसिफ़ भाई ने सर खुजाया यार हवा मे कहां से कहां उड़ जाता है ये बता ये बाबा की जांच क्यो करवा रही है कांग्रेस खुद तो बेईमान हैं कि नही । मैने कहा आसिफ़ भाई बाबा को देश का नेता बनना है गांधी बनना है तो अग्नी परीक्षा देनी होगी की नही फ़िर धीरे से उन के कान मे फ़ुसफ़ुसाया मियां परसो जो मुहावरे रट रहे थे पढ़ दो नुक्कड़ मे धाक जम जायेगी इतना सुनते ही आसिफ़ भाई सीना फ़ुला चालू हो गये ceaser's wife should be above suspicion ------

Tuesday, May 3, 2011
सोहन शर्मा , दिग्गी मामा और सोनिया मम्मी , लादेन
नुक्कड़ पर यूरिया वाली चाय बनी ही न थी कि भाई सोहन शर्मा तनतनाते हुये आये बोले ये दिग्गी समझता क्या है अपने आपको । लोगो ने आगे बढ़ कर शर्मा जी को शांत किया पानी पिलाया गया मैने शर्मा जी से पूछ लिया यार दिग्गी मामा आपकी कौन सी भैंस खोल ले गया है जो इतना क्रोध । शर्मा जी फ़िर भड़क गये क्या लादेन का अंतिम संस्कार जो वो बतायेगा उस हिसाब से किया जायेगा । बाटला हाउस से लेकर ओसामा तक जब मुह खोलेगा गटर के ढक्कन की तरह बास आना तो पक्का है ।
मैने एक कागज निकाला और लिखने के लिये शर्मा जी से अनुरोध किया की वो टेका के लिये अपनी पीठ प्रदान करें । शर्मा जी भड़के हुये थे बोले दवे जी अपना काम करो मुझे तंग न करो । मैने कहा भाई काम आपका ही कर रहा हूं । कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष पद से आपका इस्तीफ़ा लिख रहा हूं । शर्मा जी और भड़क गये यार दवे हर समय मजाक अच्छा नही लगता मैने कहा मजाक कौन कर रहा है आपकी पार्टी के महासचिव से आप नाराज हैं तो इस्तीफ़ा दीजिये । शर्मा जी का क्रोध फ़िर उबल आया सोनिया जी ने कहा है ऐसा जो मै इस्तीफ़ा दूं । और दवे जी ये दिग्गी मामा क्यो बोलते हो आपका मामा कैसे है वो । मजाक बंद करो इस टाईप की बात मै सुनना पसंद नही करता ।
मैने कहा भाई सोनिया जी मेरी मां समान है और इस नाते दिग्गी मेरे मामा हुये की नही । इतना सुनते ही शर्माजी उखड़ गये दवे जी फ़ालतू बात मत करो सोनिया जी का और इस दिग्गी का कोई सबंध नही है । मैने कहा शर्मा जी होश मे आओ और तनिक दिमाग लगाओ अगर सबंध नही है तो मम्मी का इस बारे मे बयान क्यो नही आता क्यों एन डी तिवारी की तरह मुह छुपाये घूम रही हैं । शर्मा जी ने जलती हुई लकड़ी हाथ मे ले ली कौन कहता है कि मम्मी मुह छिपाते घूम रहीं है । लोगो ने फ़िर शर्मा जी को पकड़ा मैने भी उनको शांत करते हुये कहा भाई एन डी तिवारी भी छुपा हुआ थोड़े ही है खाली डी एन ए टेस्ट को नही आता । वैसे ही मम्मी खाली दिग्गी मामा के खंडन को नही आती बाकी मम्मी तो पब्लिक फ़िगर है सामने न रहते हुये भी सामने रहतीं हैं । पार्टी की हर सफ़लता का श्रेय उन्ही को जाता है और हर असफ़लता पर जांच कमेटी वे ही नियुक्त करतीं हैं । और वैसे भी दिग्गी मामा भारत मे मुसलमानों का स्वयंभू प्रवक्ता बन चुका है ।
शर्मा जी अब तक भड़क कर शांत हो चुके थे बोले यार दवे तू दिग्गी को मामा क्यों बोलता है । मैने कहा शर्मा जी साफ़ बोलूंगा तो आप आज का बिल नही भरोगे नंबर आपका है । आश्वासन मिलने के बाद मैने कहा भाई इतिहास मे ऐसा कौन सा मामा था जिसने भांजे का सर्वनाश करवाया शर्मा जी बोल उठे शकुनी मामा । मैने कहा शर्मा जी ये आपकी गांधारी मम्मी जिसको कुछ दिखता नही का तथाकथित भाई है और भांजे का सर्वनाश भी यही करेगा सावधान । इतना सुनते ही शर्मा जी ने तुरंत दिल्ली की टिकट का आर्डर दिया बोले मै अभी जाकर सावधान करता हूं । मैने कहा सावधानी इतने स्तर की है वहां कि आप पहुंच ही न पाओगे भाई जहां आम आदमी नही पहुंच पाता है वहां आम पदाधिकारियों की कौन कहे । शर्मा जी हार मानाने वालों मे से न थे बोले कोशिश करने वलों की हार नही होती मै जाउंगा और पर्दा फ़ाश करूंगा ।
हम सब ने मिल कर शर्मा जी को बैठाया और कहा शर्मा जी इस ओसामा की हरकते बंद हो गयी पर मामा की कब बंद होंगी और आप तो मामा के खिलाफ़ हो । शर्मा जी वापस अपने तेवर मे आये बिल चुकाकर बोले बास मामा भी होता तो मै निपटा देता पर मामू लोगों से भिड़ना मेरी शान के खिलाफ़ है ।

Subscribe to:
Posts (Atom)