Showing posts with label अरूणेश सी दवे. Show all posts
Showing posts with label अरूणेश सी दवे. Show all posts

Friday, June 3, 2011

बाबा मेरे बाबा दिल मे समा जा




सुबह सवेरे नुक्कड़ पर भाई दीपक भाजपाई पूर्ण श्रद्धा से रामदेव बाबा की फ़ोटो के सामने गाना गा रहे थे "बाबा मेरे बाबा दिल मे समा जा " वाला चारो ओर भीड़ लग गयी  लोग काना फ़ूसी करने लगे । इतने मे भाई सोहन शर्मा उर्फ़ कांग्रेसी पधारे और डाईरेक्ट कमेंट कर दिया भाई दीपक ये तुम्हारे बाबा के पास पैसा कहां से आता है इतना शाही सत्याग्रह तो इतिहास मे कभी नही हुआ कूलर एसी पंखे ढाई लाख फ़ीट का पंडाल दीपक जी बाबा को इस सत्याग्रह मे काले धन का इस्तेमाल करने पर जवाब तो देना ही होगा ।

इतना सुनते ही दीपक जी भड़क गये तूतूमैमै होने लगी मै आराम से बैठा चाय पी ही रहा था कि मेरे अंदर का सोया हुआ भारतीय जाग उठा । बोला बंद करो ये बकवास पैसा कहा से आया पूछते हो सोहन बाबू  बाबा रामदेव इतने सालो से देश भर मे घूम घूम कर  लोगो को योगा सिखा रहे थे दवायें बेच रहे थे । आपकी नजर न पड़ी हर साल रिटर्न भरता रहा  संपत्ती एक हजार करोड़ पहुंच गयी तो आपका पेट दुखने लगा। पूछते हो पैसा कहां से आया कहते हो योगा और दवाई बेच कर लोगो को लूटता है तुममे दम था तो खुद भी योगा सिखाते दवाई बेचते देश को वैसे ही लूट रहे हो दवाई बेच के लूटते । पर नही तुमको तो मुफ़्तखोरी की आदत पड़ी है टेलीकाम का घोटाला पकड़ा गया तो कहते हो राजा खा गया । तुम्हारे जैसे लंपटो की नाक के नीचे बिना नजर आये कोई खा सकता था भला अपना हिस्सा लिया ही होगा । और उससे नही लिया होगा तो इसलिये कि द्रमुक से बीस गुना मंत्रालय तुम्हारे पास थे राजा दो लाख करोड़ खाया तो तुमने निश्चित चालीस लाख करोड़ खाये होंगे नही खाने का सवाल ही नही उठता । और बाबा तो टीवी पर सबके सामने चंदा ले रहे थे कल तुम लोग कब दिखे हो सबके सामने चंदा लेते बाबा योग शिविर के टिकट बेचते हैं तो उनका ट्रस्ट चलता है । तुम लोग क्या बेचते हो देश को वंशजो की धरोहर खनिज संपदाओ को  कैसे चलती है तुम्हारी पार्टी । कैसे होते हैं सम्मेलन पूरे का पूरा पंडाल ही एसी होता है तुम्हारे यहां ।

इतना सुनते ही दीपक भाजपाई खुशी से उछल पड़े बोले वाह दवे जी क्या बात कही मान गये मै फ़िर भड़का दूर हटॊ भाजपाई बाबा का आंदोलन फ़ेल होगा तो तुम लोगो के कारण बाबा के आंदोलन मे हिंदू राष्ट्रवाद घुसा रहे हो अपने दुमछ्ल्लो को आंदोलनकारियो मे बैठा रहे हो । याद रखो ये आंदोलन खुद बाबा का भी नही है यह आंदोलन तुम दोनो के कुकर्मो से पीड़ित जनता के क्रोध का है । जिस क्षण इसे धर्म जात जैसे वर्गो मे बाट दोगे यह आंदोलन फ़ेल हो जायेगा । और तुम किस मुह से इस आंदोलन का समर्थन करोगे तुम्हारी पार्टी भ्रष्टाचार नही कर रही तुम्हारा कौन सा नेता अरबपती नही बना । क्यों बाबा आडवानी को सोनिया गांधी से माफ़ी मांगनी पड़ी स्विस बैंक के मुद्दे पर क्योंकि तुम लोगो के खुद के दामन पाक साफ़ नही है ।  आप दोनो एक ही लेवल के भ्रष्टाचारी हो दोनो ही को बीच चौराहे पर खड़ा कर पीटना चाहिये मेरा इतना कहना था कि नुक्कड़ की भीड़ दोनो को मारने पर उतारू हो गयी ।

अब मेरे अंदर का भारतीय सो गया और मै जागा बड़ी मुश्किल से दोनो को भीड़ बचाया दीपक के लिये दलील दी भाई के अटल जी वाली मर चुकी भाजपा से प्यार करते हैं जिंदा भाजपा (कांग्रेसवादी) से नही । सोहन जी के लिये तर्क दिया ये भी गांधी वाली कांग्रेस से लगाव रखते है कांग्रेस आई (इनकमवादी) से नही । भीड़ तो शांत हो गयी पर उसके छटते ही दोनो मुझ पर भड़क गये आपस मे राय की बोले ये लेखक तो खतरनाक होते जा रहा है और इसके काटे का कोई इंजेक्शन भी नही बना सीधे राम नाम सत्य हो जायेगा हम लोगो का। चलो इसको वैसे ही पीटते है जैसे सच्चाई लिखने वाले पत्रकारो को मारा जाता है । वो तो खुदा का लाख लाख शुक्र था (अब मुसलमान को तो अल्लाह ने ही भेजा होगा न) कि आसिफ़ भाई आ गये बड़ी मुश्किल से मेरी गारंटी ले मुझे छुड़ाया अलग ले जाकर बोले यार दवे जी हिंदू ही काहे नही बने रहते खामखा भारतीय बन जाते हो ।

Wednesday, June 1, 2011

आधे इधर आधे उधर बाकी बाबा रामदेव के साथ

 नुक्कड़ से रैली बाबा रामदेव की जय का नारा लगाते निकल रही थी । भाई सोहन शर्मा ने डूबी हुई आवाज से कहा ये बाबा भी न फ़ालतू मे बवाल कर रहे हैं ।  बाजू  खड़े दीपक भाजपाई ने प्रतिवाद किया ए कांग्रेसी मेरे बाबा के बारे मे कुछ न कहना वरना ठीक न होगा । शर्मा जी हसें बोले मिया ये बाबा है किसका इसकी ही तो खबर नही है  तुम फ़ोकट मे मत लड़ो । वैसे भी दीपक जी आज बाबा ने दिन भर हमारे नेताओ से चर्चा की है हमारी पार्टी ने खर्चा भी किया ही होगा अब यह बाबा हमारा होने वाला है जल्दी ही । दीपक ने कहा चुनाव तक तो बाबा ताल ठोकते रहेंगे इतना बात तय है और सोहन बाबू तुम अपने बुरे दिन की तैयारी करो मामला गंभीर है ।

सोहन शर्मा उर्फ़ कांग्रेसी का दंभ हसने लगा भाई तुम लोग तो फ़्रेम मे हो ही नही रेड्डी बंधुओं से लेकर हर कुछ दाल मे काला ही है । तुम्हारा हर कार्यकर्ता हम जैसा कांग्रेसी बन चुका है और तुम्हारी पार्टी का भी नाम बी जे पी (कांग्रेसवादी) कर लो तुम मे इतना दम ही होता तो क्या ये बाबा लोग मेन स्ट्रीम मे आते लोकतंत्र को कलंकित करने वाले इस दिवस पर बिना सरपंच तक का चुनाव लड़े लोग हमे याने की सरकार को चुनौती दे रहे हैं शर्म की बात है । दीपक भाजपाई भड़क गये बोले तुम लोगो ने देश को भ्रमित किया है मुस्लिमो का दुरूपयोग करते हो लानत है तुम पर ।  शर्मा जी हसने लगे और जो आप हिंदुओं का दुरूपयोग करते हो उसका क्या भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हिंदू राष्ट्रवाद कहां से आ गया । हिंदू समाज का आंदोलन है तो  मुसलमान वो कहां जायेंगे और हिंदुओ मे भी तो जातिया हैं आधे हमारी शरण मे आयेंगे । शर्मा जी ने ताल ठॊकी भाई दीपक हम ही विजेता होंगे दीपक भी हार कहां मानते बोले हर हर महादेव ।

मै बीच मे था बोला महा मूर्खो तुम लोग ही जीतोगे चाहे परिणाम देश को डुबाने वाला क्यो न हो हमारे साथ तुम दोनो का श्राप जुड़ा हुआ है । इस देश की खुश्किस्मती धर्म निरपेक्षता और धर्म बाहुल्यता मे है । और कौन सा पाकिस्तान मुसलिम राष्ट्र बन कर खुश हो गया आज तो वहां रोज मस्जिदो मे बम फ़ूट रहे हैं ।  पर यह बात समझता कौन है । और सुनो  तुम्हारी चाल सफ़ल हो जायेगी बाबा भी फ़ेल हो जायेगा यह बात तय है ।

बाबा के फ़ेल होने की बात सुन रैली मे शामिल लोग मेरे खिलाफ़ हो गया बोले दवे जी इस मामले मे आपने ठीक न बोला आप तो पिटने की तैयारी कर रहे हो ।  मैने कहा ये बाबा बोलता क्या है एक करोड़ आदमी सत्याग्रह करेंगे दोस्तो इस सोते हुये देश मे एक लाख आदमी भी एकत्र हो जायें तो बड़ी बात है लोग एक होते तो आज ये नौबत आती ये हरामखोर नेता अफ़सर लूट रहे हैं । हिसाब तो कोई है ही नही एक लाख दो लाख करोड़ के नीचे बात बेकार है । भाई ये रामदेव  बाबा फ़ालतू देश के लोगो को पढ़ा रहा है इस देश के लोगो मे मर्दानगी होती तो जाते घर छोड़ एक हफ़्ते के लिये दिल्ली नेताओ को नानी याद आती ताबड़ तोड़ नेता औकात मे आते । पर जब बाबा रामदेव  4  जून को दिल्ली पहुचेंगे   तो कम्प्यूटर पर चिल्ला रहे लोग भागेंगे आधे इधर आधे उधर बचे बाबा के साथ होंगे । देश वासियो अगर मर्द हो तो जाओ भले बाबा रामदेव आपको सही न लगे हों पर इस आंदोलन का  उद्देश्य बुरा नही है । बात आज देश की है बाबा को भले आप पसंद न करें पर अपने देश को तो करते हो । लोग जब तक साथ उठ नही खड़े होंगे तब ये देश इसी तरह लुटता रहेगा ।

मेरी बात सुनकर जोश से भर चुकी रैली आगे बढ़ गयी पर वहां खड़े शर्मा जी और दीपक मुझे खूनी निगाहो से घूर रहे थे बोले दवे जी आप लोगो को हमारे खिलाफ़ भड़काते हो । मैने प्यार से उन्हे समझाया भाई ये भारत की जनता है खून ठंडा होने मे कितना समय लगता है दस मिनट मे सब भूल जायेंगे  आप लोग तो कुंडली मे राजयोग लिखा कर लाये हो आपके के सामने किसी बाबा का कोई  योग कहां चलेगा । बस रोज भगवान से प्रार्थना किया किया करो ये लोग हर दम हिंदू मुसलमान इसाई बने रहे जब तक ये भारतीय न हो जाये तब तक आपको कोई खतरा नही है ।

Saturday, May 21, 2011

दिग्गी मामा नही ये मामू है मम्मी का रामू है- भाग एक


राहुल बाबा मम्मी के पास आकर रोने लगे मम्मी ने चुप कराते हुये पूछा क्या हुआ राजकुमार । राहुल बाबा ने शिकायत की मेरा यूपी बाल उद्यान एक दम उजड़ गया है । मम्मी ने कहा चिंता मत करो राजकुमार रामू काका को साथ ले जाओ वे उसे चमन कर देंगे । बाबा अचरज मे पड़ गये बोले अरे ये तो दिग्गी मामू हैं आप इन्हे रामू काका क्यों कह रही हैं । मम्मी ने घबरा कर यहां वहां देखा और बोली बेटा इनसे सार्वजनिक नजदीकी अच्छी नही इनको रामू काका ही कहना । राहुल बाबा अड़ गये पर रामू काका ही क्यों मम्मी ने समझाया बेटा कुछ नाम अमर हो जाते हैं । उदाहरण के लिये एक अमर सिंह साहब है जिनका नाम हरिराम नाई पड़ गया । बाबा अभी भी न समझे बोले ये सिंह अमर क्यों हो गये । मम्मी ने पौराणिक कथा सुनाई एक मुलायम परशुराम थे उन्होने कसम खायी मै धरती से सिंह को मिटा दूंगा । लड़ते लड़ते जब सिंह की तलवार घिस गयी तब वे रामू काका के पास गये काका ने सलाह दी इस घिसी हुई तलवार से तो केवल बाल ही काटे जा सकते हैं अतः आप नाई बन जाओ । कालांतर मे शोले फ़िल्म आयी तब से सिंह साहब का नाम हरिराम नाई हो गया । और ये वाले हरिराम आपको नये पौधे उगाने के लिये तरह तरह की खाद देंगे ।


राहुल बाबा खुशी खुशी यूपी बाल उद्यान पहुंचे रामू काका ने उन्हे एक पौधा दिया ये पौधा फ़लो से लदा हुआ था । देख्ते ही बाबा ने किलकारी भरी वाह ओसामा पौधा मजा आ गया । सकपकाये रामू काका ने यहां वहां देखा और बाबा को समझाया गजबे करते हैं राजकुमार ओसामा जी बोलिये वरना फ़ल गायब हो जायेंगे और इसमे कांटे उग जायेंगे । बाबा का मन न भरा बोले चलो ब्राह्मण वट व्रुक्ष लगायें रामू काका पसीना पसीना हो गये बाबा इसका पेड़ नही लगाना है केवल बोनसाई लगाना है आप तो पूरा बाग फ़िर से उजाड़ दोगे । आप एक काम करो मोहन दादा के साथ बुदेलखंड वाला हिस्सा घूमने जाओ और वहां आश्वासन के कई पेड़ लगा कर आना । राहुल बाबा बिफ़र गये मेरे पापा से भी आप लोगो ने यही कहा था वहां जाता हूं तो लोग कुछ बोलते तो नही हैं पर उनकी सूनी आखें 60 सालो का हिसाब मांगती हैं । हमारी राज परिवार के लगाये पेड़ फ़ल कब देंगे ।
 रामू काका को बाबा के मुख से निकली गंभीर बाते अच्छी न लगी बोले चलो बाबा हाथी की सवारी कर आते हैं पूरे उद्यान मे उसकी मूर्ती लगी है । बाबा गुस्सा हो चुके थे बोले रामू काका अब मै केवल आयातित पेड़ लगाउंगा विकास का परमाणू पेड़ उगाउंगा रामू काका बोले बेटा अभी इस उद्यान को हरा भरा तो होने दो जब यहां का फ़ल हमको मिलेगा फ़िर हम सब कुछ करेंगे अभी तो हमको यहां बाटला हाउस का कैक्टस मालेगांव का बेशरम और ऐसे बहुत से पौधे उगाने होंगे । मुस्लिम तुष्टीकरण वाली घांस की तो जगह ही नही है उसके लिये माया की मूर्ती और साईकिल स्टैंड को तोड़ना हॊगा ।
और हमारे हरीराम नाई जी भी वक्त जरूरत छटाई का काम कए ही सकते हैं ।

 अगला भाग

मम्मी और दिग्गी मांमू भाग दो - रामू काका और राहुल बाबा का गीता संवाद

Friday, May 20, 2011

दीपक भाजपाई और स्वामी अग्निवेश की पिटाई

नुक्कड़ पर जमा भीड़ अग्निवेश हाय हाय का नारा लगा रही थी बीच बीच मे दीपक भाजपाई बिनायक सेन हाय हाय का नारा भी जोड़ रहा था आसिफ़ भाई कोने मे बैठे चैन से कार्बाईड मिले आम रस का मजा ले रहे थे मै भी उनके बाजू जा कर बैठ गया पूछा मिया आप जमाने से अलग ऐसा कैसे आसिफ़ भाई ने अफ़सोस जाहिर किया यार नारे तो मैने ही लिख कर दिये हैं पर नारे लगाने मे रिस्क है । आंय रिस्क कैसा आसिफ़ भाई बोले तू तो जानता ही है अलकायदा वाले  अगर मेरे को अमरनाथ पूजा के समर्थन मे नारे लगाते देख लेंगे तो मेरे खिलाफ़ तो फ़तवा ही जारी कर देंगे । क्या है ओसामा के मरने के बाद अल कायदा की गद्दी पर बैठने के लिये लोगो की होड़ लगी है ऐसे मे रिस्क लेना ठीक नही । मै भी ताजा ताजा जागो हिंदू सेना के लफ़ड़े से बाहर आया था और श्रीमती ने भी चेतावनी दे रखी थी "अब किसी जगह आपके पिटने की नौबत आई तो मै अपने भाई को न बुलाउंगी वे अपना काम करें कि आपको बचाते फ़िरें "अतः मै भी आसिफ़ भाई के बाजू मे बैठ गया ।

तभी मेरी कुंडली के ग्यारहवे स्थान पर बैठे शनि भगवान ने लोगो का ध्यान मेरी ओर आकर्षित किया लोग भी नारे लगाते लगाते थक चुके थे सबने मुझे घेरा । दीपक भाजपाई जोश मे था बोला दवे जी हर मामले मे जमाने से उल्टा बोलते हो जरा इस पर भी बोल के दिखाओ वरना अग्निवेश हाय हाय का नारा लगाओ । मै जवाब ही सोच रहा था कि मेरे अंदर के व्यंग्यकार ने गड़बड़ कर दी नारा लगा दिया रमन सिंग हाय हाय । सारे लोग खामोश हो गये दीपक भाजपाई के गुस्से का ठिकाना न था बोला लगता है बिना पिटे आपको मजा नही आ रहा है क्यों बाहर वाले पीटे भाईयो ये शुभ काम हम ही क्यो न करें ।


मै सतर्क हो चुका था भाइयो पहले मेरी बात सुनो फ़िर चाहो तो मुझे पीट लेना । मैने कहा ये अग्निवेश इसको कुता भी नही पूछता था इसको लाईम लाईट मे लाया कौन रमन सिंग विनायक सेन को पब्लिक हीरो किसने बनाया रमन सिंग ने । मैने कहा भाइयो  विनायक सेन को आज दुनिया भर मे पुरूस्कार मिल रहे है छीकता भी है तो न्यूज बन जाती है ऐसा क्यों है ऐसा इसलिये है कि I A S और I P S  के पापा रमन सिंग को अपने बच्चो की बात सच लगी बिना मतलब के विनायक सेन पर केस करवाया और इस अग्नीवेश को यहां वहां जाने से रोका दोनो हीरो बन गये वरना छत्तीसगढ़ के लफ़ड़े के पहले इन दोनो की कोई खबर किसी जगह न छपती थी बोलते रहते जो मन चाहे । मै भी बोल रहा हूं अभी रमन सिंह के राज मे भ्रष्टाचार चरम सीमा मे है पर क्या ये खबर कहीं छपेगी क्या नही न ।

बात रमन सिंह तक पहुंचने पर दीपक भाजपाई सतर्क हो गया उसने बात की दिशा मोड़ दी बोला दवे भाई इस अग्निवेश ने ऐसा बयान दिया ही क्यों । मैने जवाब दिया भाई दीपक दोषी को जान जाओगे और उसके खिलाफ़ नारा लगाओगे तो कहीं के न रहोगे । दीपक ने सीना फ़ुलाया हम भाजपाई कभी पीछे नही हटते मैने कहा बंगारू लक्ष्मण से लेकर जूदेव तक रास्ता पीछे का ही है इस मामले का दोषी बड़ा खतरनाक है


बात को बिगड़ता देख दीपक भाजपाई बोला यार बात बर्फ़ानी बाबा की बुराई करने वालो को पीटने की हो रही है उसका दोषी कौन ये बतायें मैने कहा भाई बात को समझो एक तो अग्निवेश हिंदू धर्म की अद्वैत शाखा का समर्थक है जिसमे इस्लाम के जैसे निराकार निर्गुण रूफ मे ईश्वर की अराधना की जाती है और मूर्ती रूप मे ईश्वर की पूजा को गलत माना जाता है । दूसरे कैमरा देखते ही उसकी अकल चलना बंद हो जाती है और जबान चलना चालू । ऐसे मे भारत की परम शक्तीशाली गुणॊ से सराबोर मीडिया के किसी बंधु के मन ये दिव्य विचार उतपन्न हुआ कि स्वामी मुहफ़ट जी से यदि यह पूछा जाय कि बर्फ़ीला शिवलिंग पिघल चुका है और उसके बदले मे क्रुत्रिम बर्फ़ से नया बनाया गया है तो वे निश्चित ही परम प्रतापी बयान दे देंगे और उस बयान को मनचाहे रूप से कांट छांट कर ऐसी जबर दस्त बाईट मिलेगी की पूरा हिंदू समाज सनसना उठेगा और टी आर पी का मीटर ठनठना उठेगा । और  ऐसा ही हुआ नतीजा तुम्हारे सामने है ।

बस फ़िर क्या था दीपक भाजपाई भड़क उठा उस चैनल वाले को आज ऐसा सबक सिखायेंगे कि आज के बाद किसी की ऐसा करने की हिम्मत न हो । मैने कहा भूल से भी ऐसी भूल न करना ऐसा करोगे तो बेटा पूरा मीडिया समाज तुम्हारी इज्जत तार तार कर देगा और तुम्हारी ही पार्टी का हर नेता तुम्हे पहचानने से इनकार कर देगा । दीपक भाजपाई उलझन मे पड़ गया तो अब हम करें क्या मैने कहा करना क्या है किसी चैनल वाले को पकड़ो उसको दारू मुर्गे की भेंट चढ़ाओ और पूर्व नियोजित रूप से अग्निवेश का पुतला जलाओ सरकारी बस मे तोड़ फ़ोड़ करो और ज्यादा ही शौक चर्राया तो आखिरी मे जेल भरो । दीपक भाई ये हिंदुस्तान है यहां जियो और जीने दो और तुम लोग जाओ मुझे चैन से आम का जहरीला रस पीने दो ।

Friday, May 13, 2011

मम्मी और दिग्गी मांमू भाग दो - रामू काका और राहुल बाबा का गीता संवाद

 मम्मी और दिग्गी मांमू भाग दो - दिग्गी मांमू और राहुल बाबा का गीता संवाद


अब चुनाव युद्ध का समय आ चुका था  राज्य मे महज तिहाई हिस्सा मांगने के बावजूद मुलायम कुरूव्रुद्ध  और और गांधार कुमारी महामाया ने इंकार कर दिया था । दूत भेजने बुलाने का समय जा चुका था रणभेरी बज चुकी थी । प्रचार रथ मे खड़े होकर सारथी रामू काका से बाबा ने कहा मेरा रथ हमारी और विरोधियों की सेनाओ के बीच खड़ा करे । मै हमारी सेनाओं से युद्ध के अभिलाषी सभी वीरो को देखना चाहता हूं । रथ के बीच मे आते ही राहुल बाबा ने विपक्षी दलो के ध्वजो से सजी उनकी सेनाओ और सेनापतियों को देखा महारथियों को भी देखा और आम सैनिको को भी देखा जो दल भक्ती के कारण युद्ध मे आ जुटे थे । मरने मारने को उतारू इन सभी को देख बाबा का मन विषाद से भर गया ।


और बोले रामू काका ईडिया जैसे टेन कन्ट्रीस का राज्य भी मिल जाये तो भी मेरे एनसेस्टर्स के वर्क लैंड मे मै अपनो पर ही वार नही कर सकता  कुरूव्रुद्ध मुलायम और और गांधार कुमारी महामाया दोनो ही पूज्यनीय हैं क्या आपको याद नही डील परमाणू से लेकर 2 G तक हर मौके पर इनका स्नेह हमें मिलता रहा है  कुरूव्रुद्ध ने तो डील परमाणू मे हमारी रक्षा के लिये अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी और  गांधार कुमारी ने हमारे अलावा क्या किसी और को भट्टा परसौल जाने दिया था। और पितामह लाल किशन को तो देखो कब से राज्याभिषेक के लिये पाईपलाईन मे लगे हैं क्या हो जायेगा जो एक बार ये ही बन जायें ।  मै प्रचार नही करूगा ऐसा कह बाबा रथ मे ही नीचे बैठ गये ।




रामू काका तुरंत राम किशन बन गये और ओज पूर्ण स्वर मे बोले - जनता को टॊपी पहनाने वाले उच्च राजकुल मे जन्म लेकर भी यह कुविचार आपके मन मे आया कैसे ।  हे इंदिरेश अपनी गौरव पूर्ण कुलगाथा को याद कीजिये कैसे आपकी महान दादी ने आपातकाल लगाने तक मे हिचक न की थी कैसे उनके पिता ने इसी राजगद्दी के लिये देश का बटवारा भी मंजूर कर लिया था । कैसे आपके परम प्रतापी चाचा ने अपनी प्रचंडता से आर्यावर्त को हिला कर रख दिया था समस्त फ़िल्मी अप्सरायें भी उनके तेज से डर उनके सामने न्रत्य किया करती थीं । आपकी माता को ही लीजिये सात समुद्र पार के राज्य की होने पर भी उन्होने कितनी कुशलता से यहां की राजनीती सीख आपके उत्तराधिकार की रक्षा की है । हे इटिलेश आप अपने कुल को कलंकित न कीजिये पकड़िये माईक और प्रचार युद्ध शुरू कीजिये । अपना अक्षय भाषण तुणीर उठाइये और प्रहार कीजिये ।


बाबा इतना सुन कर भी तत्पर न हुये बोले रामू काका क्या मेरे आरोप अस्त्र से कुरूव्रुद्ध और गांधार कुमारी आहत न होगी मोहन दादा को कमजोर कह चुके लालकिशन दादा को मै उनसे उम्र मे आधा यदि कमजोर कह दूंगा तो क्या वे व्यथित न होंगे । क्या इससे मर्यादा भी भंग न होगी । रामू काका मुस्कुराये बोले हे राजीव नंदन ये सब क्षत्रीय राजनेता हैं इन पर आरोप अस्त्र का कोई असर नही होता और आश्वासन बाण के सम्मोहन मे ये आते नहीं हैं युद्ध हार जाने पर भी इनका और आपका अंदरूनी प्रेम कम न होगा । और युद्ध समाप्ती के बाद इन सब से आपका पुनः प्रेम स्थापित हो जायेगा और यदि किसी का  मन दुख भी जाये तो आप लालकिशन दादा की तरह माफ़ीनामा जारी कर देना ।


क्रमशः
पिछला घटना क्रम जानने के लिये -

दिग्गी मामा नही ये मामू है मम्मी का रामू है- भाग एक

Friday, April 29, 2011

खलमाड़ी - मम्मी मै बेकसूर हूं

सीबीआई की हवालात में खलमाड़ी ने हवलदार को आवाज लगाई  हवलदार पुराना चांवल था नजदीक आकर बोला मुझे अपने जैसा समझ रखा है क्या मै कोई ऐसा काम नही करता की फ़ंस जाउं ।  भाई केवल मुझे एक पत्र भेजना है वो लिख कर भेज दो मै आजीवन आभारी रहूंगा । हवलदार बोला आभारी लोग भारी पड़ते हैं भाई बाद मे आवाज आती है ऐसा कौन सा है सगा जिसे हमने नही ठगा और तू तो खांग्रेसी है । बेचैन खलमाड़ी बोला मेरा रिकार्ड अच्छा है चाहो तो मेरे पुराने सुरक्षा कर्मियो से पूछ लो और मेरी गारंटी भी वही लोग ले लेंगे और मनभावन कैश भी देंगे ।

सहप्रजातियो की गारंटी ने हवलदार को संतुष्ट किया बोला क्या लिखना है बता खलमाड़ी ने कहा मम्मी जी इतना सुनते ही हवलदार छिटक गया भाई मै पूना तो किसी कीमत मे नही जाउंगा । खलमाड़ी बोले अरे भाई अपनी मां को कौन खांग्रेसी मम्मी  बोलता है मै तो आदरणीय मम्मी जी को  पत्र लिखवा रहा  हूं । हवलदार ने कहा आगे बोल खलमाड़ी ने शुरू किया आदरणीय मम्मी आपको मेरे बारे मे दुशमनो ने भड़काया है हवलदार फ़िर रूक गया बोला विदेशियो की साठ गांठ मे मै शामिल नही हो सकता  । खलमाड़ी ने कहा अरे भाई देश के अंदर भी दुश्मन हैं राजनीतिक यार तू अपना काम कर पूरा होगा तब दिमाग लगाना ।
खलमाड़ी चालू हुये मम्मी जी  मैने कुछ भी गलत नही किया है  हवलदार फ़िर खड़ा हो गया बोला साले देश की इज्जत बेच खाया सब जगह फ़जीहत हो गयी बोलता है चीन मे चूहे थे तो यहां भी होंगे । खलमाड़ी बोला यार तू हवलदार है की पत्रकार सबका जवाब तू ही देगा तो पैसे क्या फ़ोकट के लेगा । खलमाड़ी फ़िर से बोले मम्मी मैने तो पार्टीधर्म का पालन किया है सारे निर्णयो मे सबको साथ लिया है और पार्टी को दिया भी है । कौन कह सकता था कि मै चोर हूं अगर आपकी महिला नेत्री ज्यादा खाने के चक्कर मे देर न करती और अकेले न खाती तो क्या ये मामला बनता । मै तो कुछ सौ करोड़ का आपका सहकर्मी हूं मोहतरमा तो हजारो करोड़ की रंगकर्मी हैं । उसी के लालच के  कारण ही देरी हुई और सार भेद खुल गया ।


हवलदार बोला अबे सुन तेरी पार्टी बेशर्मी की हद लांघ चुकी है और तू पुराना इतिहास बता रहा है । जब तेरी पार्टी संसदीय परंपरा लोकतंत्र और नैतिकता  को भूल गयी तो तुझे क्या याद रखेगी । तू भी क्या याद रखेगा ले सुन मेरी शायरी


यहां अब नही रहे लाल बहादुर और आज़ाद ।
   तेरी पार्टी हो चुकी है बरबाद ।।

      प्रवक्ता हैं महान  अकड़ू नीश तिवारी ।
          तेरी पार्टी जल्दी ही हॊगी भगवान कॊ प्यारी ।।

             आज संसदीय समिती की बैठक मे मारपीट हो चुकी है ।
              और तेरी पार्टी अपनी शर्मो  हया खो चुकी है ॥

     तू आज की डेट मे इतिहास का है पन्ना ।
तेरा दल हर  घोटाले से है चौकन्ना  ।।

  और सुन मेरे प्यारे भाई ।
     भूल गयी है तुझे खांग्रेस आई ॥

        तेरी अकड़मती मम्मी के पाप का घड़ा भर रहा है बेटा ।
          बाहर आया तो किसी और केस मे जायेगा लपेटा ॥


     और सुन ले बेटा खलमाड़ी  खोल के अपने कान ।

       हर हफ़्ते तेरी पार्टी के नेता अंदर आना तय मान
॥

   हो जा चौकन्ना और खबरदार ।

बन जा सीबीआई हवालात का नंबरदार ॥

  करोड़ों न सही दाल रोटी तो चलती रहेगी ।

     और घूस खाने की तेरी इच्छा भी पलती रहेगी ॥


इतनी शायरी सुना हवलदार मुड़ा और साथी से बोला यार ये सीबीआई की पोस्टिंग ठीक है जी भर के कैसी भी घटिया तुकबंदी सुनाओ शायरी सुनाओ ये बेचारे हवालती कही भाग भी नही पाते ।




Tuesday, April 26, 2011

अखबार के मालिक और मेरी भिड़ंत

शाम के वक्त एक साहित्य प्रेमी अमीर मित्र का फ़ोन आया। उनके फ़ार्म हाउस में वाईन एंड डाईन का न्योता था।  मुफ़्त में पैग लगाने की खुशी में हम दनदनाते पहुंच गये। वहां एक सज्जन और विराजमान थे। मित्र ने मेरा उनसे परिचय करवाया। वे मध्य भारत के सबसे बड़े अखबार के मालिक और संपादक थे। उन्होने ससम्मान मुझसे हाथ मिलाया। मित्र ने मेरा परिचय दिया- "भाईसाहब बड़े अच्छे व्यंग्य कार हैं।" यह सुनते ही सज्जन के चेहरे पर तिरस्कार के भाव उभरे। मन ही मन उन्होने अनुमान लगाया कि जरूर इस लेखक की चाल होगी। पार्टी के बहाने अपने लेख पढ़वायेगा। पर टेबल पर रखी शीवाज रीगल की बोतल देख, उनकी नाराजगी कुछ कम हो गयी। मन मार कर बोले- "चलिये इसी बहाने आपसे मुलाकात हो गयी।"

मैने भी मन ही मन सोचा, भाड़ में जाये मुझे इनसे क्या लेना देना। अपन तो पैग लगाओ। यहां वहां की चर्चा होती रही। और अखबार के  मालिक साहब इंतजार करते रहे कि कब मै अपनी रचना उन्हे दिखाउंगा । दो राऊंड होने के बाद भी जब लेख प्रकाशित करने की कोई चर्चा न हुई। तो मालिक साहब का माथा ठनका। पांच राउंड होने के बाद तो सब गहरे मित्र बन जाते हैं। ऐसे में बात टालते न बनेगी।  मालिक साहब ने बात मेरे लेखन पर मोड़ी बोले- "भाई साहब, कोई रचना साथ लाये हैं क्या। मैने पूछा- "किस लिये श्रीमान।" हकबकाये मालिक साहब ने कहा- " अखबार में छपवाने के लिये और क्यों।"  मैने पूछा- "किस अखबार में छपवाने के लिये ?" वे बोले- अरे भाई, मैं छापूंगा तो अपने अखबार मे ही ना। लगता है आप मेरी बात कुछ समझे नही।" मैने कहा- "आप तो कोई अखबार निकालते ही नहीं हैं श्रीमान।"  मालिक साहब ने असहाय भाव से मित्र की ओर देखा। मानो कह रहें हो ’कैसे आदमी के साथ बैठा दिया दो पैग में ही लग गयी है।’

मालिक साहब ने याद दिलाया- "अरे भाई मै  फ़लां अखबार का मालिक संपादक हूं, भूल गये क्या आप।" मैने पलट कर जवाब दिया- "वो तो अखबार है नही, सत्तारूढ़ पार्टी का मुखपत्र है। भाट और चारण जैसे चाटूकारिता करने वाला। अंतर यही है कि सरकार की छोटी मोटी गलतिया छाप दी जाती है । हां कभी कभी उसमे मंहगाई का जिक्र जरूर कर दिया जाता है।" मालिक साहब बैकफ़ुट पर थे- "आप गलत समझ रहे हैं। हमारा अखबार दूसरो से अलग है। हम किसी के दबाव में नही आते।" मैने कहा- "आम जनता को टोपी पहनाईगा मालिक साह्ब, हमे नही। सरकार के हर विभाग में खुला कमीशन बट रहा है। घपले हो रहे हैं। और आपके पत्रकार भी भीख मांगते वहीं पाये जाते हैं। कभी छापा आपने ?  क्या छापते हैं आप-  "अन्ना हजारे ने अपने भांजे को कांग्रेस में भरती किया" "बाबा रामदेव खुद को राम कह रहे हैं।" शांती भूषण नजर आ रहा है आपको। भ्रष्टाचार का प्रदूषण नही।  सलवा जुड़ूम के नाम पर हो रहा अत्याचार तो खैर आपको मालूम ही न होगा। नक्सलवाद की चक्की पर पिस रहे आदिवासियो के बारे में क्या किया आपने ? कुछ नही। छापते क्या हैं आप- "चमत्कारी अंगूठी", "फ़र्जी बाबाओ के विज्ञापन"। और तो और  वो लिंगवर्धक यंत्र का कभी उपयोग किया है आपने क्या मालिक साहब जो दूसरो को बतलाते हो ।

बात बिगड़ती देख, मालिक साहब ने समझौते का प्रयास किया- "आप इतने जोशीले आदमी हैं। लेख भी जानदार लिखते होंगे।" मैने कहा- "लिखता तो हूं, पर छापने की हिम्मत आपमे न होगी।  छाप पायेंगे उन कंपनियो की काली करतूत। जिनके शेयर आपने सस्ते दामो में ले रखे हैं। जिनके करोड़ो रूपये के एड आपके मुखपत्र को मिलते हैं। आप तो छापिये दलित लड़की से बलात्कार, सड़क हादसे, ब्लागरो से चुराये हुये लेख।" फ़िर हमने हाथ होड़ कर कहा- " हे फ़्री प्रेस के चाचा, फ़्री मे ब्लागरो के लेख पाओ और जनता को दिखाने के लिये बड़े नाम की तारे और मच्छर पर घटिया तुकबंदी छपवाओ। पर अपने को अखबार बस मत कहो।" आज भारत का चौथा स्तंभ न  बिकता, तो मजाल है भारत में ये भ्रष्टासुर पैदा हो जाता।"

अब तक चार राउंड हो चुके थे। मालिक साहब भी क्रोध में आ चुके थे । वे  जोर से चिल्लाये- "रै बेवकूफ़ भारतीय आम आदमी। इसके जिम्मेदार खुद तुम लोग हो। तुमको हर चीज फ़ोकट में चाहिये पैसा जेब से एक न निकलेगा। बस दुनिया मुफ़्त में तुम्हारी रक्षा करे। दो रूपये किलो वाला सस्ता चावल जैसे २ रूपये में सस्ता अखबार चाहिये। तो कनकी ही मिलेगा बासमती नही। बीस रूपया महिना खर्चा कर एक पत्रिका तो खरीदना नही है। कहां से रूकेगा भ्रष्टाचार। कागज का दाम मालूम है ? अखबार के खर्चे कैसे पूरे होते होंगे कभी सोचा है? तुम खुद पैसा कमाओ तो ठीक और हम लोग तुम्हारे लिये भूखा मरें। बात ध्यान से सुन - "हम लोग तुझको अखबार बेचते नहीं है। सस्ते दाम में तुझे अखबार देकर तुझको खरीद लेते हैं।"  फ़िर हम तुझे बेचते हैं उन कंपनियो को। जो हमे तुम्हारा सही दाम देती हैं। उन नेताओ को जो तुम्हारे पैसे मे ऐश करते हैं और हमे भी करवाते हैं । पैसा देकर तुम्हारी तरह फ़ोकट नही। और सुन तुझे और लोग भी खरीदते हैं सी आई ए से लेकर तमाम विदेशी। ताकि वे अपने हिसाब का लेख छपवा कर भारत में मन माफ़िक जनमत तैयार करवाएं और अपना माल खपाएं। किसी पेपर में पढ़ता है क्या कि अमेरिकी विमान रूस के समान विमान से डेढ़ गुनी कीमत के पड़ते हैं। या परमाणू रियेक्टर की कीमतो का तुलनात्मक अध्ययन। नही न क्यों क्योंकि तुम लोग पैसा नही देते उन लोग देते हैं।" फ़िर मालिक साहब ने हमारी ही तर्ज पर हमे हाथ जोड़ कहा- तो हे फ़ोकट चंद भिनभिनाना बंद कर और चैन से मुझे पैग लगाने दे।"

मैने फ़जीहत से बचने के लिये अपने मित्र की ओर देखा। पर वह तो चैन से मजा ले रहा था। अब मुझे समझ में आया। ये सारा युद्ध प्रायोजित था  मै और मालिक साहब रोमन ग्लेडिएटर की तरह उसके मजे के लिये लड़ रहे थे। मैने प्रतिरोध किया-" मालिक साहब देशभक्ती भी कोई चीज है कि नहीं। मालिक साहब बोले- "है क्यो नही दवे जी। हम लोग दाल में नमक की तरह उसको भी इस्तेमाल करते हैं। तभी तो ये देश आज बचा हुआ है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले मे हम कोई समझौता नही करते। अरे भाई अगर देश ही नही रहेगा तो फ़िर तो हम ऐश कैसे करेंगे। पर भाई लोगो को जब इंडिया टीवी मे भूत प्रेत देखने में मजा आ रहा है तो कोई क्यो खोजी पत्रकारिता कर अपना जीवन बरबाद करे।"


अब तक पांच राउंड हो चुके थे और हम और मालिक साहब  गहरे मित्र भी बन चुके थे। मालिक साहब बोले- यार वैसे तू बंदा बड़ा जोशीला है। तुझे व्यस्त न किया गया और सरकारी माल न दिया गया तो  नक्सली नेता बन जायेगा और फ़ोकट में मारा जायेगा। एक काम कर भाई  कल से मेरे आफ़िस आजा। दिन भर यहां वहां से सामग्री चुराना और जरा जोश भर के उसमे हेर फ़ेर कर देना। तू भी खुश रहेगा और मुझे भी चैन से पीने और जीने देगा।"

 मालिक साहब के विदा होने के बाद मैने दोस्त को धिक्कारा- " धुर कमीना है तू। अपने ही दोस्तो को इनवाईट कर आपस में लड़ा कर मजा लेता है।  मित्र भी दार्शनिक बन गया- " मालिक साहब की बात भूल गया। कोई भी चीज फ़ोकट में नही मिलती बेटा।  दारू का खर्चा मैने किया था तो मजे लेने के लिये ही न।"