Showing posts with label विनायक सेन. Show all posts
Showing posts with label विनायक सेन. Show all posts

Friday, May 20, 2011

दीपक भाजपाई और स्वामी अग्निवेश की पिटाई

नुक्कड़ पर जमा भीड़ अग्निवेश हाय हाय का नारा लगा रही थी बीच बीच मे दीपक भाजपाई बिनायक सेन हाय हाय का नारा भी जोड़ रहा था आसिफ़ भाई कोने मे बैठे चैन से कार्बाईड मिले आम रस का मजा ले रहे थे मै भी उनके बाजू जा कर बैठ गया पूछा मिया आप जमाने से अलग ऐसा कैसे आसिफ़ भाई ने अफ़सोस जाहिर किया यार नारे तो मैने ही लिख कर दिये हैं पर नारे लगाने मे रिस्क है । आंय रिस्क कैसा आसिफ़ भाई बोले तू तो जानता ही है अलकायदा वाले  अगर मेरे को अमरनाथ पूजा के समर्थन मे नारे लगाते देख लेंगे तो मेरे खिलाफ़ तो फ़तवा ही जारी कर देंगे । क्या है ओसामा के मरने के बाद अल कायदा की गद्दी पर बैठने के लिये लोगो की होड़ लगी है ऐसे मे रिस्क लेना ठीक नही । मै भी ताजा ताजा जागो हिंदू सेना के लफ़ड़े से बाहर आया था और श्रीमती ने भी चेतावनी दे रखी थी "अब किसी जगह आपके पिटने की नौबत आई तो मै अपने भाई को न बुलाउंगी वे अपना काम करें कि आपको बचाते फ़िरें "अतः मै भी आसिफ़ भाई के बाजू मे बैठ गया ।

तभी मेरी कुंडली के ग्यारहवे स्थान पर बैठे शनि भगवान ने लोगो का ध्यान मेरी ओर आकर्षित किया लोग भी नारे लगाते लगाते थक चुके थे सबने मुझे घेरा । दीपक भाजपाई जोश मे था बोला दवे जी हर मामले मे जमाने से उल्टा बोलते हो जरा इस पर भी बोल के दिखाओ वरना अग्निवेश हाय हाय का नारा लगाओ । मै जवाब ही सोच रहा था कि मेरे अंदर के व्यंग्यकार ने गड़बड़ कर दी नारा लगा दिया रमन सिंग हाय हाय । सारे लोग खामोश हो गये दीपक भाजपाई के गुस्से का ठिकाना न था बोला लगता है बिना पिटे आपको मजा नही आ रहा है क्यों बाहर वाले पीटे भाईयो ये शुभ काम हम ही क्यो न करें ।


मै सतर्क हो चुका था भाइयो पहले मेरी बात सुनो फ़िर चाहो तो मुझे पीट लेना । मैने कहा ये अग्निवेश इसको कुता भी नही पूछता था इसको लाईम लाईट मे लाया कौन रमन सिंग विनायक सेन को पब्लिक हीरो किसने बनाया रमन सिंग ने । मैने कहा भाइयो  विनायक सेन को आज दुनिया भर मे पुरूस्कार मिल रहे है छीकता भी है तो न्यूज बन जाती है ऐसा क्यों है ऐसा इसलिये है कि I A S और I P S  के पापा रमन सिंग को अपने बच्चो की बात सच लगी बिना मतलब के विनायक सेन पर केस करवाया और इस अग्नीवेश को यहां वहां जाने से रोका दोनो हीरो बन गये वरना छत्तीसगढ़ के लफ़ड़े के पहले इन दोनो की कोई खबर किसी जगह न छपती थी बोलते रहते जो मन चाहे । मै भी बोल रहा हूं अभी रमन सिंह के राज मे भ्रष्टाचार चरम सीमा मे है पर क्या ये खबर कहीं छपेगी क्या नही न ।

बात रमन सिंह तक पहुंचने पर दीपक भाजपाई सतर्क हो गया उसने बात की दिशा मोड़ दी बोला दवे भाई इस अग्निवेश ने ऐसा बयान दिया ही क्यों । मैने जवाब दिया भाई दीपक दोषी को जान जाओगे और उसके खिलाफ़ नारा लगाओगे तो कहीं के न रहोगे । दीपक ने सीना फ़ुलाया हम भाजपाई कभी पीछे नही हटते मैने कहा बंगारू लक्ष्मण से लेकर जूदेव तक रास्ता पीछे का ही है इस मामले का दोषी बड़ा खतरनाक है


बात को बिगड़ता देख दीपक भाजपाई बोला यार बात बर्फ़ानी बाबा की बुराई करने वालो को पीटने की हो रही है उसका दोषी कौन ये बतायें मैने कहा भाई बात को समझो एक तो अग्निवेश हिंदू धर्म की अद्वैत शाखा का समर्थक है जिसमे इस्लाम के जैसे निराकार निर्गुण रूफ मे ईश्वर की अराधना की जाती है और मूर्ती रूप मे ईश्वर की पूजा को गलत माना जाता है । दूसरे कैमरा देखते ही उसकी अकल चलना बंद हो जाती है और जबान चलना चालू । ऐसे मे भारत की परम शक्तीशाली गुणॊ से सराबोर मीडिया के किसी बंधु के मन ये दिव्य विचार उतपन्न हुआ कि स्वामी मुहफ़ट जी से यदि यह पूछा जाय कि बर्फ़ीला शिवलिंग पिघल चुका है और उसके बदले मे क्रुत्रिम बर्फ़ से नया बनाया गया है तो वे निश्चित ही परम प्रतापी बयान दे देंगे और उस बयान को मनचाहे रूप से कांट छांट कर ऐसी जबर दस्त बाईट मिलेगी की पूरा हिंदू समाज सनसना उठेगा और टी आर पी का मीटर ठनठना उठेगा । और  ऐसा ही हुआ नतीजा तुम्हारे सामने है ।

बस फ़िर क्या था दीपक भाजपाई भड़क उठा उस चैनल वाले को आज ऐसा सबक सिखायेंगे कि आज के बाद किसी की ऐसा करने की हिम्मत न हो । मैने कहा भूल से भी ऐसी भूल न करना ऐसा करोगे तो बेटा पूरा मीडिया समाज तुम्हारी इज्जत तार तार कर देगा और तुम्हारी ही पार्टी का हर नेता तुम्हे पहचानने से इनकार कर देगा । दीपक भाजपाई उलझन मे पड़ गया तो अब हम करें क्या मैने कहा करना क्या है किसी चैनल वाले को पकड़ो उसको दारू मुर्गे की भेंट चढ़ाओ और पूर्व नियोजित रूप से अग्निवेश का पुतला जलाओ सरकारी बस मे तोड़ फ़ोड़ करो और ज्यादा ही शौक चर्राया तो आखिरी मे जेल भरो । दीपक भाई ये हिंदुस्तान है यहां जियो और जीने दो और तुम लोग जाओ मुझे चैन से आम का जहरीला रस पीने दो ।