Sunday, May 15, 2011

रामू काका और राहुल बाबा का गीता संवाद - भाग तीन


रामू काका(दिग्गी राजा ) की बात सुनकर बाबा ने फ़िर  शत्रु सेना की ओर देखा । वे रामू काका से बोले वो  दिव्य पताकाओ से सजे  भगवा  रथ मे सवार अतिरथी कौन है जिसके विकास धनुष की टंकार से हमारी सेना थर थर कांप रही है  । आकाश मे मंडराती ये कौन सी मायावी शक्ति है जिसके अस्त्र की चमक से दोनो पक्षो के योद्धाओं के रोंगटे खड़े हो जाते हैं ।  वो क्षण भर मे विलुप्त हो जाने वाली लाल पताकाओ से युक्त अजेय सेना किसकी है । हे रामू काका इन अपराजेय योद्धाओं का सामना हम किस तरह करेंगे ।

रामू काका गंभीर स्वर मे बोले भगवा रथ मे सवार अतिरथी महान योद्धा नरेन्द्र कर्ण है । गरीब कुल मे पैदा होकर भी यह कम समय मे महान राजकुल से टकराने की अभिलाषा रखने वाला ये योद्धा शापित है । इससे आप निश्चिंत रहें जिस क्षण ये आपसे युद्ध करने आयेगा इसके शाप के कारण इस ही की सेना मे शामिल योद्धा इसे त्याग देंगे मन ही मन इसकी अराधना करने वाले भी कभी इसे सार्वजनिक रूप से सराह न पायेंगे और यदि उनसे ऐसी भूल हो भी गयी तो वे स्वंय शापित हो जायेंगे ।

आकाश मे फ़िरने वाली मायावी शक्ती मीडियासुर है उसके कैमरा अस्त्र की चमक और कलम अस्त्र की दमक से सारा नेता कुल भयातुर रहता है और प्रतिदिन इसकी स्तुती करना नही भूलता इसका अपमान करने वाले को यह क्षण भर मे ही भस्म कर सकता है । यह मीडियासुर  तटस्थ रहने को प्रण बद्ध है लेकिन चूंकि इस संसार को सूचनायें पहुचाने का काम  ब्रह्म देव ने इस ही को सौंप रखा है अतः यह निर्भय होकर कभी प्रण का पालन नही करता और संसार के सामने प्रण बद्ध होने का अभिनय करता है । इसके प्रकोप से कोई योद्धा अछूता नही रह सकता पर आप इसकी चिंता भी न करें इसकी एक कमजोरी है यह कुंभकरण से भी बड़ा भूखा है और आपके कुशल सलाहकारों ने इसके रसद मार्ग को अपने कब्जे मे ले रखा है अतः यह आपके अहित को कभी तत्पर न होगा हां कभी छद्म अभिनय कर सकता है पर आपका वह सदैव आदर रखेगा ।


और क्षण भर मे विलुप्त हो जाने वाली लाल पताकाओ से युक्त अजेय सेना माओवादियों की है  । हे नित्य चापलूसो से पूजे जाने वाले महान बाबा आप इसकी तो तनिक भी चिंता न करें यह सेना कितनी भी मायावी हो पर आयुधो की आपूर्ती के लिये ये हम पर ही निर्भर है । पकड़े जाने पर शीर्ष अदालतो मे हम ही इनका ध्यान रखते हैं । हमारे राज्य की सीमाओ के अंदर इसके ट्रेनिंग कैंप लग सकते है पर यह हमला नही कर सकती यह सदा हमारे शत्रुओं पर हमला करने को बाध्य है । और हमारे द्वारा राज्य जीते जाने पर यह हमारे मन चाहे राज्य की ओर रवाना हो जाती है ये हमसे इतना प्रेम करते हैं कि स्वयं अपने पितरों की भी इन्होने इज्जत न की और उनके दशको पुराने राज्य से उनको हमारे लिये खदेड़ दिया ।


अपना प्रताप देख कर बाबा चकित हो गये बोले रामू काका आप न होते तो मै तो कभी अपनी ताकत जान ही न पाता  अच्छा आप मुझे उस महान योद्धा के शापित होने का राज बतायें जिसका नाम नरेन्द्र कर्ण है । राहुल बाबा वह तो बेचारा जन्म से ही अभागा है आपके राजकुल के महान कीर्तिमानो  को देख उसने राजकुल को परास्त करने की कसम खाई पर जन लोकप्रियता का ब्रम्हास्त्र जो आपको सहज ही प्राप्त है वो उसे मिल ही नही सकता था । बिना उसके वह आपसे युद्ध कर ही नही सकता था उसे युद्ध करने दिया ही नही जाता पाईप लाईन मे एक से बढ़ कर एक महान योद्धा थे फ़िर उसकी बिसात ही क्या होती । आपसे युद्ध करने और परम कीर्ति को प्राप्त करने उसने ब्रह्मास्त्र प्राप्ती के लिये वह पाप कर दिया जिसका साहस किसी और योद्धा ने कभी नही किया था उसने राजधर्म का उल्लंघन कर दिया उस उल्लंघन मे उसके हिसाब से मरे तो बहुत ही कम योद्धा और उसके पास इसका तथाकथित कारण भी था । पर उस  उल्लंघन  के साथ वह शाप भी जुड़ा था जिसे आज वह भोग रहा है । और वह हजार विकास यज्ञ भी कर ले पर शाप मुक्त होना असंभव ही नजर आता है ।


यह सुनते ही प्रसन्न राहुल बाबा ने आम सैनिको की ओर यूं ही नजर घुमाई अर्ध वस्त्र पहने हुये और कमजोर नजर आने वाले आम सैनिको को देखकर बाबा फ़िर दुखी हो गये बोले ये बेचारे आम सैनिक रहते तो हमारी ही कर्म भूमी मे है  । और मेरे चाचा आप जैसे मामओं और भी अन्य मेरे राजनैतिक गुरूओं एवं पूर्वजो के इसी भूमी मे कर्म रत रहने के कारण इनमे से कोई मेरा चचेरा भाई होगा कोई मेरा ममेरा भाई कोई गुरू भाई होगा तो कोई भतीजा भांजा । मै अपने ही रिश्तेदारो पर झूठे आश्वासन बाण चलाकर सम्मोहित कर विजय प्राप्त करूंगा तो क्या मुझे अपयश और पाप की प्राप्ति न होगी क्या इनके भूखे बच्चो की आह मुझे नही लगेगी ।  हे रामू काका देश का कोयला और लोहा बेच कर और टेलीफोन लाईसेंस बेच कर भरे गये हजारो स्विस बैंक खाते भी मुझे यह अपकर्म करने को प्रेरित नही कर सकते ।  मै यह युद्ध नही कर सकता क्रुपा करके मेरे हित मे हो वह बात मुझे बतायें

क्रमशः
पिछला भाग जानने के लिये -

मम्मी और दिग्गी मांमू भाग दो - रामू काका और राहुल बाबा का गीता संवाद



Friday, May 13, 2011

मम्मी और दिग्गी मांमू भाग दो - रामू काका और राहुल बाबा का गीता संवाद

 मम्मी और दिग्गी मांमू भाग दो - दिग्गी मांमू और राहुल बाबा का गीता संवाद


अब चुनाव युद्ध का समय आ चुका था  राज्य मे महज तिहाई हिस्सा मांगने के बावजूद मुलायम कुरूव्रुद्ध  और और गांधार कुमारी महामाया ने इंकार कर दिया था । दूत भेजने बुलाने का समय जा चुका था रणभेरी बज चुकी थी । प्रचार रथ मे खड़े होकर सारथी रामू काका से बाबा ने कहा मेरा रथ हमारी और विरोधियों की सेनाओ के बीच खड़ा करे । मै हमारी सेनाओं से युद्ध के अभिलाषी सभी वीरो को देखना चाहता हूं । रथ के बीच मे आते ही राहुल बाबा ने विपक्षी दलो के ध्वजो से सजी उनकी सेनाओ और सेनापतियों को देखा महारथियों को भी देखा और आम सैनिको को भी देखा जो दल भक्ती के कारण युद्ध मे आ जुटे थे । मरने मारने को उतारू इन सभी को देख बाबा का मन विषाद से भर गया ।


और बोले रामू काका ईडिया जैसे टेन कन्ट्रीस का राज्य भी मिल जाये तो भी मेरे एनसेस्टर्स के वर्क लैंड मे मै अपनो पर ही वार नही कर सकता  कुरूव्रुद्ध मुलायम और और गांधार कुमारी महामाया दोनो ही पूज्यनीय हैं क्या आपको याद नही डील परमाणू से लेकर 2 G तक हर मौके पर इनका स्नेह हमें मिलता रहा है  कुरूव्रुद्ध ने तो डील परमाणू मे हमारी रक्षा के लिये अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी और  गांधार कुमारी ने हमारे अलावा क्या किसी और को भट्टा परसौल जाने दिया था। और पितामह लाल किशन को तो देखो कब से राज्याभिषेक के लिये पाईपलाईन मे लगे हैं क्या हो जायेगा जो एक बार ये ही बन जायें ।  मै प्रचार नही करूगा ऐसा कह बाबा रथ मे ही नीचे बैठ गये ।




रामू काका तुरंत राम किशन बन गये और ओज पूर्ण स्वर मे बोले - जनता को टॊपी पहनाने वाले उच्च राजकुल मे जन्म लेकर भी यह कुविचार आपके मन मे आया कैसे ।  हे इंदिरेश अपनी गौरव पूर्ण कुलगाथा को याद कीजिये कैसे आपकी महान दादी ने आपातकाल लगाने तक मे हिचक न की थी कैसे उनके पिता ने इसी राजगद्दी के लिये देश का बटवारा भी मंजूर कर लिया था । कैसे आपके परम प्रतापी चाचा ने अपनी प्रचंडता से आर्यावर्त को हिला कर रख दिया था समस्त फ़िल्मी अप्सरायें भी उनके तेज से डर उनके सामने न्रत्य किया करती थीं । आपकी माता को ही लीजिये सात समुद्र पार के राज्य की होने पर भी उन्होने कितनी कुशलता से यहां की राजनीती सीख आपके उत्तराधिकार की रक्षा की है । हे इटिलेश आप अपने कुल को कलंकित न कीजिये पकड़िये माईक और प्रचार युद्ध शुरू कीजिये । अपना अक्षय भाषण तुणीर उठाइये और प्रहार कीजिये ।


बाबा इतना सुन कर भी तत्पर न हुये बोले रामू काका क्या मेरे आरोप अस्त्र से कुरूव्रुद्ध और गांधार कुमारी आहत न होगी मोहन दादा को कमजोर कह चुके लालकिशन दादा को मै उनसे उम्र मे आधा यदि कमजोर कह दूंगा तो क्या वे व्यथित न होंगे । क्या इससे मर्यादा भी भंग न होगी । रामू काका मुस्कुराये बोले हे राजीव नंदन ये सब क्षत्रीय राजनेता हैं इन पर आरोप अस्त्र का कोई असर नही होता और आश्वासन बाण के सम्मोहन मे ये आते नहीं हैं युद्ध हार जाने पर भी इनका और आपका अंदरूनी प्रेम कम न होगा । और युद्ध समाप्ती के बाद इन सब से आपका पुनः प्रेम स्थापित हो जायेगा और यदि किसी का  मन दुख भी जाये तो आप लालकिशन दादा की तरह माफ़ीनामा जारी कर देना ।


क्रमशः
पिछला घटना क्रम जानने के लिये -

दिग्गी मामा नही ये मामू है मम्मी का रामू है- भाग एक