Saturday, May 21, 2011

दिग्गी मामा नही ये मामू है मम्मी का रामू है- भाग एक


राहुल बाबा मम्मी के पास आकर रोने लगे मम्मी ने चुप कराते हुये पूछा क्या हुआ राजकुमार । राहुल बाबा ने शिकायत की मेरा यूपी बाल उद्यान एक दम उजड़ गया है । मम्मी ने कहा चिंता मत करो राजकुमार रामू काका को साथ ले जाओ वे उसे चमन कर देंगे । बाबा अचरज मे पड़ गये बोले अरे ये तो दिग्गी मामू हैं आप इन्हे रामू काका क्यों कह रही हैं । मम्मी ने घबरा कर यहां वहां देखा और बोली बेटा इनसे सार्वजनिक नजदीकी अच्छी नही इनको रामू काका ही कहना । राहुल बाबा अड़ गये पर रामू काका ही क्यों मम्मी ने समझाया बेटा कुछ नाम अमर हो जाते हैं । उदाहरण के लिये एक अमर सिंह साहब है जिनका नाम हरिराम नाई पड़ गया । बाबा अभी भी न समझे बोले ये सिंह अमर क्यों हो गये । मम्मी ने पौराणिक कथा सुनाई एक मुलायम परशुराम थे उन्होने कसम खायी मै धरती से सिंह को मिटा दूंगा । लड़ते लड़ते जब सिंह की तलवार घिस गयी तब वे रामू काका के पास गये काका ने सलाह दी इस घिसी हुई तलवार से तो केवल बाल ही काटे जा सकते हैं अतः आप नाई बन जाओ । कालांतर मे शोले फ़िल्म आयी तब से सिंह साहब का नाम हरिराम नाई हो गया । और ये वाले हरिराम आपको नये पौधे उगाने के लिये तरह तरह की खाद देंगे ।


राहुल बाबा खुशी खुशी यूपी बाल उद्यान पहुंचे रामू काका ने उन्हे एक पौधा दिया ये पौधा फ़लो से लदा हुआ था । देख्ते ही बाबा ने किलकारी भरी वाह ओसामा पौधा मजा आ गया । सकपकाये रामू काका ने यहां वहां देखा और बाबा को समझाया गजबे करते हैं राजकुमार ओसामा जी बोलिये वरना फ़ल गायब हो जायेंगे और इसमे कांटे उग जायेंगे । बाबा का मन न भरा बोले चलो ब्राह्मण वट व्रुक्ष लगायें रामू काका पसीना पसीना हो गये बाबा इसका पेड़ नही लगाना है केवल बोनसाई लगाना है आप तो पूरा बाग फ़िर से उजाड़ दोगे । आप एक काम करो मोहन दादा के साथ बुदेलखंड वाला हिस्सा घूमने जाओ और वहां आश्वासन के कई पेड़ लगा कर आना । राहुल बाबा बिफ़र गये मेरे पापा से भी आप लोगो ने यही कहा था वहां जाता हूं तो लोग कुछ बोलते तो नही हैं पर उनकी सूनी आखें 60 सालो का हिसाब मांगती हैं । हमारी राज परिवार के लगाये पेड़ फ़ल कब देंगे ।
 रामू काका को बाबा के मुख से निकली गंभीर बाते अच्छी न लगी बोले चलो बाबा हाथी की सवारी कर आते हैं पूरे उद्यान मे उसकी मूर्ती लगी है । बाबा गुस्सा हो चुके थे बोले रामू काका अब मै केवल आयातित पेड़ लगाउंगा विकास का परमाणू पेड़ उगाउंगा रामू काका बोले बेटा अभी इस उद्यान को हरा भरा तो होने दो जब यहां का फ़ल हमको मिलेगा फ़िर हम सब कुछ करेंगे अभी तो हमको यहां बाटला हाउस का कैक्टस मालेगांव का बेशरम और ऐसे बहुत से पौधे उगाने होंगे । मुस्लिम तुष्टीकरण वाली घांस की तो जगह ही नही है उसके लिये माया की मूर्ती और साईकिल स्टैंड को तोड़ना हॊगा ।
और हमारे हरीराम नाई जी भी वक्त जरूरत छटाई का काम कए ही सकते हैं ।

 अगला भाग

मम्मी और दिग्गी मांमू भाग दो - रामू काका और राहुल बाबा का गीता संवाद

Friday, May 20, 2011

दीपक भाजपाई और स्वामी अग्निवेश की पिटाई

नुक्कड़ पर जमा भीड़ अग्निवेश हाय हाय का नारा लगा रही थी बीच बीच मे दीपक भाजपाई बिनायक सेन हाय हाय का नारा भी जोड़ रहा था आसिफ़ भाई कोने मे बैठे चैन से कार्बाईड मिले आम रस का मजा ले रहे थे मै भी उनके बाजू जा कर बैठ गया पूछा मिया आप जमाने से अलग ऐसा कैसे आसिफ़ भाई ने अफ़सोस जाहिर किया यार नारे तो मैने ही लिख कर दिये हैं पर नारे लगाने मे रिस्क है । आंय रिस्क कैसा आसिफ़ भाई बोले तू तो जानता ही है अलकायदा वाले  अगर मेरे को अमरनाथ पूजा के समर्थन मे नारे लगाते देख लेंगे तो मेरे खिलाफ़ तो फ़तवा ही जारी कर देंगे । क्या है ओसामा के मरने के बाद अल कायदा की गद्दी पर बैठने के लिये लोगो की होड़ लगी है ऐसे मे रिस्क लेना ठीक नही । मै भी ताजा ताजा जागो हिंदू सेना के लफ़ड़े से बाहर आया था और श्रीमती ने भी चेतावनी दे रखी थी "अब किसी जगह आपके पिटने की नौबत आई तो मै अपने भाई को न बुलाउंगी वे अपना काम करें कि आपको बचाते फ़िरें "अतः मै भी आसिफ़ भाई के बाजू मे बैठ गया ।

तभी मेरी कुंडली के ग्यारहवे स्थान पर बैठे शनि भगवान ने लोगो का ध्यान मेरी ओर आकर्षित किया लोग भी नारे लगाते लगाते थक चुके थे सबने मुझे घेरा । दीपक भाजपाई जोश मे था बोला दवे जी हर मामले मे जमाने से उल्टा बोलते हो जरा इस पर भी बोल के दिखाओ वरना अग्निवेश हाय हाय का नारा लगाओ । मै जवाब ही सोच रहा था कि मेरे अंदर के व्यंग्यकार ने गड़बड़ कर दी नारा लगा दिया रमन सिंग हाय हाय । सारे लोग खामोश हो गये दीपक भाजपाई के गुस्से का ठिकाना न था बोला लगता है बिना पिटे आपको मजा नही आ रहा है क्यों बाहर वाले पीटे भाईयो ये शुभ काम हम ही क्यो न करें ।


मै सतर्क हो चुका था भाइयो पहले मेरी बात सुनो फ़िर चाहो तो मुझे पीट लेना । मैने कहा ये अग्निवेश इसको कुता भी नही पूछता था इसको लाईम लाईट मे लाया कौन रमन सिंग विनायक सेन को पब्लिक हीरो किसने बनाया रमन सिंग ने । मैने कहा भाइयो  विनायक सेन को आज दुनिया भर मे पुरूस्कार मिल रहे है छीकता भी है तो न्यूज बन जाती है ऐसा क्यों है ऐसा इसलिये है कि I A S और I P S  के पापा रमन सिंग को अपने बच्चो की बात सच लगी बिना मतलब के विनायक सेन पर केस करवाया और इस अग्नीवेश को यहां वहां जाने से रोका दोनो हीरो बन गये वरना छत्तीसगढ़ के लफ़ड़े के पहले इन दोनो की कोई खबर किसी जगह न छपती थी बोलते रहते जो मन चाहे । मै भी बोल रहा हूं अभी रमन सिंह के राज मे भ्रष्टाचार चरम सीमा मे है पर क्या ये खबर कहीं छपेगी क्या नही न ।

बात रमन सिंह तक पहुंचने पर दीपक भाजपाई सतर्क हो गया उसने बात की दिशा मोड़ दी बोला दवे भाई इस अग्निवेश ने ऐसा बयान दिया ही क्यों । मैने जवाब दिया भाई दीपक दोषी को जान जाओगे और उसके खिलाफ़ नारा लगाओगे तो कहीं के न रहोगे । दीपक ने सीना फ़ुलाया हम भाजपाई कभी पीछे नही हटते मैने कहा बंगारू लक्ष्मण से लेकर जूदेव तक रास्ता पीछे का ही है इस मामले का दोषी बड़ा खतरनाक है


बात को बिगड़ता देख दीपक भाजपाई बोला यार बात बर्फ़ानी बाबा की बुराई करने वालो को पीटने की हो रही है उसका दोषी कौन ये बतायें मैने कहा भाई बात को समझो एक तो अग्निवेश हिंदू धर्म की अद्वैत शाखा का समर्थक है जिसमे इस्लाम के जैसे निराकार निर्गुण रूफ मे ईश्वर की अराधना की जाती है और मूर्ती रूप मे ईश्वर की पूजा को गलत माना जाता है । दूसरे कैमरा देखते ही उसकी अकल चलना बंद हो जाती है और जबान चलना चालू । ऐसे मे भारत की परम शक्तीशाली गुणॊ से सराबोर मीडिया के किसी बंधु के मन ये दिव्य विचार उतपन्न हुआ कि स्वामी मुहफ़ट जी से यदि यह पूछा जाय कि बर्फ़ीला शिवलिंग पिघल चुका है और उसके बदले मे क्रुत्रिम बर्फ़ से नया बनाया गया है तो वे निश्चित ही परम प्रतापी बयान दे देंगे और उस बयान को मनचाहे रूप से कांट छांट कर ऐसी जबर दस्त बाईट मिलेगी की पूरा हिंदू समाज सनसना उठेगा और टी आर पी का मीटर ठनठना उठेगा । और  ऐसा ही हुआ नतीजा तुम्हारे सामने है ।

बस फ़िर क्या था दीपक भाजपाई भड़क उठा उस चैनल वाले को आज ऐसा सबक सिखायेंगे कि आज के बाद किसी की ऐसा करने की हिम्मत न हो । मैने कहा भूल से भी ऐसी भूल न करना ऐसा करोगे तो बेटा पूरा मीडिया समाज तुम्हारी इज्जत तार तार कर देगा और तुम्हारी ही पार्टी का हर नेता तुम्हे पहचानने से इनकार कर देगा । दीपक भाजपाई उलझन मे पड़ गया तो अब हम करें क्या मैने कहा करना क्या है किसी चैनल वाले को पकड़ो उसको दारू मुर्गे की भेंट चढ़ाओ और पूर्व नियोजित रूप से अग्निवेश का पुतला जलाओ सरकारी बस मे तोड़ फ़ोड़ करो और ज्यादा ही शौक चर्राया तो आखिरी मे जेल भरो । दीपक भाई ये हिंदुस्तान है यहां जियो और जीने दो और तुम लोग जाओ मुझे चैन से आम का जहरीला रस पीने दो ।