Tuesday, May 3, 2011

सोहन शर्मा , दिग्गी मामा और सोनिया मम्मी , लादेन

नुक्कड़ पर यूरिया वाली चाय बनी ही न थी कि भाई सोहन शर्मा तनतनाते हुये आये बोले ये  दिग्गी समझता क्या है अपने आपको । लोगो ने आगे बढ़ कर शर्मा जी को शांत किया पानी पिलाया गया मैने शर्मा जी से पूछ लिया यार दिग्गी मामा आपकी कौन सी भैंस खोल ले गया है जो इतना क्रोध । शर्मा जी फ़िर भड़क गये क्या लादेन का अंतिम संस्कार जो वो बतायेगा उस हिसाब से किया जायेगा । बाटला हाउस से लेकर ओसामा तक जब मुह खोलेगा गटर के ढक्कन की तरह बास आना तो पक्का है ।


मैने एक कागज निकाला और लिखने के लिये शर्मा जी से अनुरोध किया की वो टेका के लिये अपनी पीठ प्रदान करें । शर्मा जी भड़के हुये थे बोले दवे जी अपना काम करो मुझे तंग न करो । मैने कहा भाई काम आपका ही कर रहा हूं । कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष पद से आपका इस्तीफ़ा लिख रहा हूं । शर्मा जी और भड़क गये यार दवे हर समय मजाक अच्छा नही लगता मैने कहा मजाक कौन कर रहा है आपकी पार्टी के महासचिव से आप नाराज हैं तो इस्तीफ़ा दीजिये । शर्मा जी का क्रोध फ़िर उबल आया सोनिया जी ने कहा है ऐसा जो मै इस्तीफ़ा दूं । और दवे जी ये दिग्गी मामा क्यो बोलते हो आपका मामा कैसे है वो ।  मजाक बंद करो इस टाईप की बात मै सुनना पसंद नही करता ।

मैने कहा भाई सोनिया जी मेरी मां समान है और इस नाते दिग्गी मेरे मामा हुये की नही । इतना सुनते ही शर्माजी उखड़ गये दवे जी फ़ालतू बात मत करो सोनिया जी का और इस दिग्गी का कोई सबंध नही है । मैने कहा शर्मा जी होश मे आओ और तनिक दिमाग लगाओ अगर सबंध नही है तो मम्मी का इस बारे मे बयान क्यो नही आता क्यों एन डी तिवारी की तरह मुह छुपाये घूम रही हैं । शर्मा जी ने जलती हुई लकड़ी हाथ मे ले ली कौन कहता है कि मम्मी मुह छिपाते घूम रहीं है ।  लोगो ने फ़िर शर्मा जी को पकड़ा मैने भी उनको शांत करते हुये कहा भाई  एन डी तिवारी भी छुपा हुआ थोड़े ही है खाली डी एन ए टेस्ट को नही आता ।  वैसे ही मम्मी खाली दिग्गी मामा के खंडन को नही आती बाकी मम्मी तो पब्लिक फ़िगर है सामने न रहते हुये भी सामने रहतीं हैं । पार्टी की हर सफ़लता का श्रेय उन्ही को जाता है और हर असफ़लता पर जांच कमेटी वे ही नियुक्त करतीं हैं । और वैसे भी दिग्गी मामा भारत मे मुसलमानों का स्वयंभू प्रवक्ता बन चुका  है ।

शर्मा जी अब तक भड़क कर शांत हो चुके थे बोले यार दवे तू दिग्गी को मामा क्यों बोलता है । मैने कहा शर्मा जी साफ़ बोलूंगा तो आप आज का बिल नही भरोगे नंबर आपका है । आश्वासन मिलने के बाद मैने कहा भाई इतिहास मे ऐसा कौन सा मामा था जिसने भांजे का सर्वनाश करवाया शर्मा जी बोल उठे शकुनी मामा । मैने कहा शर्मा जी ये आपकी गांधारी मम्मी जिसको कुछ दिखता नही का तथाकथित भाई है और भांजे का सर्वनाश भी यही करेगा सावधान । इतना सुनते ही शर्मा जी ने तुरंत दिल्ली की टिकट का आर्डर दिया बोले मै अभी जाकर सावधान करता हूं । मैने कहा सावधानी इतने स्तर की है वहां कि आप पहुंच ही न पाओगे भाई जहां आम आदमी नही पहुंच पाता है वहां आम पदाधिकारियों की कौन कहे । शर्मा जी हार मानाने वालों मे से न थे बोले कोशिश करने वलों की हार नही होती मै जाउंगा और पर्दा फ़ाश करूंगा ।



हम सब ने मिल कर शर्मा जी को बैठाया और कहा शर्मा जी इस ओसामा की हरकते बंद हो गयी पर मामा की कब बंद होंगी और आप तो मामा के खिलाफ़ हो । शर्मा जी वापस अपने तेवर मे आये बिल चुकाकर बोले बास मामा भी होता तो मै निपटा देता पर मामू लोगों से भिड़ना मेरी शान के खिलाफ़ है

Monday, May 2, 2011

नुक्कड़ चर्चा -सोहन शर्मा ओसामा बिन लादेन और दिग्गी मामा






नुक्कड़ पर यूरिया वाली चाय का दौर चल रहा था कि भाई सोहन शर्मा ब्रेकिंग न्यूस के साथ पहुंचे ओसामा बिन लादेन मारा गया । शुरूवाती खलबली के बाद मेरा ध्यान शर्मा जी पर गया इतने प्रफ़ुल्लित नजर नही आ रहे थे । बात छेड़ने पर बोले यार कुछ भी कहो मर्द आदमी था मरा भी तो आखिरी दम तक लड़ा । आसिफ़ भाई बोल उठे मर्द आदमी तो था ही भाई 6 बीबीयां 26 बच्चे अपने शर्मा जी टाईप थोड़े ये एक ही बीबी मे पस्त हो गये

शर्माजी ने छाती चौड़ी की मियां वो तो कानून की बंदिश है वरना अपन भी पीछे नही हैं ख्वाहिश तो आज भी कम से कम 4 बीबीयों की है । बाजू बैठे गुप्ता जी फोन पर बतिया रहे थे सुना आपने भाभी जी मै न कहता था आपसे शर्मा जी अच्छे आदमी नही और आप हैं कि उनको बड़ा सज्जन आदमी मानती थीं । शर्मा जी ने तुरंत फ़ोन छीना सभा मे ठहाके गूंज उठे फ़ोन बंद देख शर्मा जी खिसियाते हुये बोले अरे मैने तो मजाक मे फ़ोन लिया था मुझे मालूम था गुप्ता जी मेरे साथ ऐसा नही कर सकते ।

मैने कहा मजाक छोड़ो शर्मा जी की बात मे दम तो है लादेन वो इकलौता शख्स था जिसने विश्व की दो महाशक्तियों को नानी याद दिला दी । रूस को अफ़गानिस्तान से खदेड़ दिया तो अमेरिका के हजारों आदमी मार दिये उसकी शान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को उसी के विमानों से गिरा दिया उसके विमान वाहक पोत को ध्वस्त कर दिया और दुनिया भर मे उसके ठिकानो पर हमले किये और आज भी हर रोज दुनिया भर मे अमेरिकियों को मार रहा हैं । मोरक्को के मारकेश मे पिछले हफ़्ते दर्जनो यूरोपियो को उसने मार दिया आदमी तो शेर था इसमे शक नही ।


नुक्कड़ मे फ़िर खलबली मच गयी आसिफ़ भाई बोले यार दवे मेरा शक गहराते जा रहा है चेक करना पड़ेगा कहीं हिंदू की खाल मे अपना जात भाई तो नही घूम रहा । मैने कहा वो तो खतने से चेक हो जायेगा आसिफ़ भाई पर ये कैसे चेक करोगे कि सुन्नी है कि शिया या अहमदिया या सूफ़ी या खोजा या कुछ और मियां इंसान को इंसान रहने दो फ़िरके मे क्यो बाटते हो

तभी दीपक भाजपाई ने कहा यार क्या चूहे को शेर बोलता है बिल मे छूप कर किसी पर वार करना आसान है मर्द होता तो खुल कर लड़ता आमने सामने मासूमो को मारना कौन सी मर्दानगी है । क्या हासिल है उसकी जिंदगी का केवल तबाही मौत ऐसे आदमी को तो तडपा कर मारना था फ़ोकट मे गोली मार दी । मैने कहा चूहे की तरह इसलिये लड़ता था कि मुकाबला गैरबराबरी का था दुश्मन के पास हर तरह के हथियार थे और लादेन के पास सिर्फ़ जज्बा था लड़ता कैसे रास्ता एक ही था


सवाल आया कोई रास्ता नही तो मासूमो को मारो बेगुनाहो की जान लो मैने कहा गद्दाफ़ी के पोते पोती मासूम नहीं थे क्या हिरोशिमा नागासकी मे जो इंसान मरे उनकी मासूमियत भगवान ने वापस ले ली थी ? क्या फ़िलिस्तीन मे जो हो रहा है उसमे मासूमियत कहीं आड़े नही आती । ये यूरोपीय जहां कहीं भी गये जो कहर उन्होने बरपाया उन सब मे मासूमियत की बंदिश नही थी । जापान ने ईंडोनेशिया फ़िलीपीन्स मे कब्जा किया था तो वो दुष्ट था और ब्रिटेन ने भारत पर कब्जा किया वो एक संयोग था । विश्व के जिन देशो मे तेल है वहां की छॊटी बात भी पश्चिमी देशों को चिंता मे डाल देती है और सोमालिया मे तेल नही है तो उनको मरने दो ।  श्रीलंका मे इतने तमिल मारे जा रहे रोज क्यों नही खबरो मे आता है । क्योंकी वहां तेल नही है । बेटा दीपक तेल का खेल न समझ इसमे ही तेरी भलाई है


दीपक बोल उठा इन सब मे लादेन कहां से आ गया मैने कहा आया नही था लाया गया था अफ़गानिस्तान से रूस को भगाने के लिये उसके नेत्रुत्व मे अरब लड़ाको को सीआईए ने लगाया काम निकल गया तो कश्मीर चेचेन्या आदि की ओर लगा दिया पर बिन लदेन अपनी मर्जी का मालिक निकला और उसने ये मतलब भी निकाल लिया की अरब के सारे देशो की सरकारें अमेरिका के भक्त चला रहें है । पैसे थे उसके पास चाहता तो ऐश भी कर सकता था पर उसने जीवन उस दुश्मन के खिलाफ़ होम कर दिया जिससे पहले कोई लड़ भी न पाया था

तभी गुप्ता जी बोल उठे दवे जी तो देश के दुश्मनो की तारीफ़ कर रहे हैं । मैने कहा देश का दुश्मन था मुझे मिलता तो मै भी बेझिझक उसको मार देता पर वो एक मर्द था और मरा ऐसे नही है उसे बेचा गया है वो था आईएसआई के पास उसके संरक्षण मे और उसके हिसाब से काम करना ओसामा की मजबूरी थी ।  उसे बेचा गया है अफ़गानिस्तान मे भारतीयो के हित समाप्त करने की शर्त पर अब होगा ये कि इस मुद्दे पर ओसामा का चाचा ओबामा चुनाव जीत जायेगा और अमेरिका अफ़गानिस्तान से बाहर निकल जायेगा जीत इसमे पाकिस्तान और अमेरिका की हुई है ।

 हार हुई है भारत के हितो की अगर अब भारत बलूचिस्तान और अन्य सामरिक हितो की रक्षा न कर पायेगा और अफ़गानिस्तान मे भारत का दखल बेहद कम रह जायेगा । ओसामा तो हमारा भाई था ओसामा भारत को दुश्मन मानता तो भारत मे रहता अमेरिका जैसे देश की तो उसने बारह बजा दी जहां हर आदमी देश हित मे काम करता है । भारत को बजाना होता तो भारत मे तो उसको मम्मी से लेकर दिग्गी मामा तक सिर मे बैठाते सारे अल्पसंख्यक वोट उसके समर्थन वाली पार्टी को ही जाते । भाई ओसामा तो भारत मे स्टार प्रचारक था खाली फ़ोकट आईएसआई के पास गया अगर भारत मे रहता  तो जब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड मलिंगा को न बुला सकी तो मजाल है अमेरिका मम्मी और दिग्गी मामा के रहते ओसामा को ले जाता । और हां हारा एक आदमी और है जिसका नाम शर्मा जी है आज बात साफ़ हो गयी कि शर्मा जी भाभी से बेहद डरते हैं वरना वो फ़ोन कभी न छीनते ।

इतना सुनते ही नुक्कड़ मे शर्मा जी की फ़जीहत शुरू हो गयी और मै चैन से यूरिया वाली चाय पीने मे व्यस्त हो गया ।