Sunday, May 8, 2011

शिव पार्वती और कनिमोई की याचिका

कनिमोई की तपस्या से कैलाश हिलने लगा काफ़ी देर तक जब प्रभु ने आखें न खोली तो माता ने सोचा कौन है जरा देखा जाय । फ़रियादी को देख माता का दिल पसीज गया प्रभु से बोलीं सुनिये कितनी सुंदर और भोली लड़की है जरा इसकी प्रार्थना सुन लीजिये । प्रभु  बोले आदमी सुंदरता और भोलेपन मे ही तो फ़ंसता है वरना आज पतियों की ये दुर्दशा न होती  माता नाराज हो उठीं आपके कहने का मतलब क्या है । प्रभु आंख खोल मुस्कुराये अरे मै आपसे नहीं कह रहा था कल पत्नी पीड़ित संघ से संयुक्त रूप से बीस करोड़ प्रार्थनाएं आयीं थी उनका निपटारा करते करते मुंह से ये बात निकल गयी ।

माता की नाराजगी कम न हुयी थी  बोलीं इस बच्ची का प्रकरण पहले निपटाइये प्रभु ने मामले पर नजर डाली ।  बच्ची तो ये कहीं से नही है हां इसने आवेदन मे करूणानिधी की बच्ची हूं ऐसा अवश्य लिखा हुआ है । माता गुस्से में थी बोलीं महिला जेल जायेगी आपको अच्छा लगेगा प्रभु बोले महिलायें जेल भेज सकतीं हैं जा नही सकती ऐसा कहां लिखा हुआ है । माता ने भी डूसरा बाल फ़ेकी थी बोलीं आपकी क्रुपाद्रुष्टी के तहत लिखे गये संविधान मे । प्रभु ने हार्ड लाइन अख्तियार की वो सब बात पुरानी है आज कल मामला बराबरी का है समान अधिकार समान दंड । और पूरे मामले की मम्मी ये  लड़की ही है वो तो राडिया से इसकी बातचीत का टेप इस प्रकरण मे अभी नत्थी नही हुआ है वरना पूरी पोल अभी ही खुल जाती ।

माता ने पैतरा बदला ये तो जूनियर पार्टनर है कलईनार टीवी की इसका कैसा दोष । प्रभ बोले इसकी मां बूढ़ी है तो वो दोष मुक्त ये जूनियर पार्टनर है तो  दोष मुक्त माने नौकर लोग बिना मालिक से पूछे मालिक के हित के लिये धोखाधड़ी कर रहे थे वाह माते आजकल आप सोनिया मम्मी टाईप दयालु होती जा रंही हैं ।  माता बोलीं केस के फ़ैसले के समय आपसे न कहूंगी पर इसको अभी जमानत आपको दिलवानी ही होगी । प्रभु ने असहायता से जवाब दिया ये मेरे बस की बात नहीं हैं ।

माता ने पूछा बस की बात नही है या मैने सिफ़ारिश कर दी इसलिये आप इसे वरदान देना नही चाहते अगर ये मेरी प्रार्थना कर रही होती तो आपसे कहने की मुझे जरूरत ही क्या थी क्षण भर मे जज का निर्णय बदलवा देती । पर इस बेचारी को क्या मालूम कि वो एक पत्थर दिल भगवान को पूज रही है । प्रिये बात ऐसी नही है पर इसका निर्णय जज के हाथ मे नही है माता ने कहा जज के हाथ मे नही नही है तो जज जिससे भी पूछ कर निर्णय देता है उसका मन बदल दीजिये । प्रभु ने कहा ये एक आदमी के हाथ मे है ही नही है । माता ने कहा एक हो या दस आपके लिये क्या बड़ी बात है ।

प्रभु ने कहा ये दस बीस नही करोड़ो लोगो के हाथ मे था और वे निर्णय ले चुके हैं अब मतगणना बस की देर है तमिलनाडू का नतीजा आते ही फ़ैसला हो जायेगा कि कनिमोई अंदर रहेगी या बाहर । माता ने कहा चुनाव नतीजों से इस केस का क्या मतलब प्रभु ने मुस्कुराते हुये जवाब दिया प्रिये अगर द्रमुक तमिलनाडू का चुनाव जीतती है तो फ़िर उसे केंद्र सरकार को समर्थन देने की मजबूरी नही रहेगी ऐसे मे कांग्रेस को झक मार के इसे जमानत दिलवानी पड़ेगी हां अगर द्रमुक चुनाव हार जाती है तो फ़िर समर्थन देते रहना उसकी मजबूरी हो जायेगी और कांग्रेस इसको अंदर करवा के अपनी इमानदारी का ढोल पीटेगी ।

माता समझने को तैयार फ़िर भी न हुई बोली एक तो देश मे इतनी कम महिलायें राजनीति मे हैं उपर से ये राज्यसभा की सदस्य भी है । इसके अंदर जाने से क्या महिलाओ की छवि धूमिल न होगी जरूर पत्नी पीड़ित संघ की अपीलो का आप पर असर हो गया है तभी आपको इतनी मासूम महिला की गुहार सुनाई न पड़ रही है ।  वरना संसार मे ऐसा कोई काम न है जो आपके बस मे न हो । प्रभु को क्रोध तो बहुत आया पर वे जानते थे कि कलियुग मे पत्नियो से पार पाना किसी पति के बस मे नही चाहे वो स्वयं महादेव क्यों न हो । भगवान भोलेनाथ ने अब आखिरी अस्त्र का सहारा लिया प्रिये अगर आप एक भी उदाहरण बता सको कि इस महिला ने आम जनता के हित मे कोई काम किया हो  या किसी दुखियारी महिला की मदद की हो तो मै पूरा मामला ही खारिज करवा दूंगा ।

कनिमोई के भविष्य का फ़ैसला होने मे अभी चंद दिन है । माता को अब तक कोई सफ़लता हाथ न लगी है आपमे से किसी को कनिमोई का कोई भी अच्छा काम नजर आये तो प्रिंट आउट निकाल कर माता पार्वती के मंदिर मे अवश्य पहुंचा आये ।

Saturday, May 7, 2011

नुक्क्ड़ चर्चा - भाई सोहन शर्मा और लादेन के बाद का पाकिस्तान

ईंडिया टीवी देख नुक्कड़ पहुंचते ही शर्मा जी ने घोषणा कर दी लादेन के पाकिस्तान मे मिलने के बाद अमेरिका पाकिस्तान को धेला भी न देगा । भारत को पाकिस्तान पर हमला कर  दाऊद इब्राहिम हाफ़िज सईद को लादेन टाइप ही मार देना चाहिये । शर्मा जी ने इतने पर ही बस न की आगे बोले पाकिस्तान को दर दर का भिखारी बना देना चाहिये । सभी टीवी चैनलो की तरह शर्मा जी को भारी जनसमर्थन मिला । तभी उनकी खुशी भंग करते हुये मैने कहा क्या शर्मा जी दिग्गी मामू टाईप कुछ भी कमेंट करते हो ।

जनसमर्थन से लबलबाये शर्मा जी ने चढ़ाई कर दी दवे जी इस मामले मे लफ़्फ़ाजी न चलेगी । मैने उदाहरण दिया शर्मा जी आपके के पड़ोस मे कोई अकेला कुवांरा रहेगा तो आपको कैसा लगेगा । शर्मा जी भड़क गये मैने भूल सुधार करते हुये कहा चलो ये मान लो आपके पड़ोस मे कोई कंगाल रहेगा तो क्या होगा । शर्मा जी बोले मेरी संपत्ती को खतरा रहेगा और क्या मैने कहा और आप शांती से न रह पाओगे हर दम मन मे खटका रहेगा । शर्मा जी बोले बात तो आप ठीक बोल रहे हो मैने कहा ठीक यही बात पाकिस्तान पर भी लागू होती है । कुवांरे या कंगाल को आप कालोनी से भगा सकते हो पाकिस्तान को नक्शे से नही भगा सकते । शर्मा जी संतुष्ट न हुये हमला कर के अपने मुजरिमो को तो मार सकते हैं ।


मैने कहा शर्मा जी लादेन के मरने के पहले और बाद मे भी पाकिस्तान मे आपात स्थिती है देश कर्जे मे डूबा हुआ है चारो ओर अराजकता है आतंकवादी हमले हो रहें हैं शासन किसके हांथ मे है मालूम नही । नंगो से खुदा डरता है तो क्या हिंदुस्तान को नही डरना चाहिये  अमेरिका भी इसी डर से पाकिस्तान को मदद दे रहा है कि कहीं जिहादियो के कब्जे मे न आ जाये । पाकिस्तान के पास खोने के लिये सिवाय इज्जत के कुछ भी नही भारत का एक हमला उसको अफ़गानिस्तान मे बदल देगा और जिहादी ताकतें हमारा जीना मुश्किल कर देंगी । शर्मा जी मजबूत और खुशहाल पाकिस्तान मे ही भारत की भलाई है ।

शर्मा जी बोले और ये टीवी चैनल और नेता लोग ऐसी बात कर रहें हैं वो क्यों । मैने कहा टीवी वाले तो टीआरपी प्रेमी है और दर्शक आपके जैसे हैं कुछ भी भड़काने वाली खबर दिखी नही कि चिपक गये टीवी से भाई अपना दिमाग भी लगाना चाहिये की नही और रही बात नेताओं की उनको तो समस्याओ से जनता का ध्यान बाटना ज्यादा जरूरी है । उनके इस बयान से पाकिस्तान की जनता पर क्या प्रभाव पड़ेगा उससे उनको क्या मतलब ।  आतंकवादी हमलो मे तो आम आदमी मारा जाता है नेता  थॊड़े ही।

शर्मा जी अपने टाईप के दर्शको की बात पर भड़कते उससे पहले मैने नयी बात छेड़ दी क्या शर्मा जी अपनी नयी पड़ोसन से कल बहुत हंस हंस कर बतिया रहे थे  मामला क्या है । इतना सुनते ही पूरा नुक्कड़ शर्मा जी के पीछे पड़ गया और शर्मा जी हाय मै शर्म से लाल हुयी के अंदाज मे सफ़ाई देने मे व्यस्त हो गये और मै गर्मागरम यूरिया वाली चाय पीने मे  ।