Thursday, March 31, 2011

अल्लाह का प्यारा पाकिस्तान अल्लाह को प्यारा हो गया





करांची की मस्जिद की सीढ़ियों पर बैठा एक अंधा फ़कीर फ़ूट फ़ूट कर रो रहा था " या खुदाया पाकिस्तान की मुसीबत से मारी आवाम को एक सुख भी न मिल सका क्रिकेट का मैच भी हम हार गये अल्लाह का प्यारा मेरा पाकिस्तान अल्लाह को प्यारा हो गया " कि तभी एक पुरजोर आवाज उसके कानो मे गूंजी " ए नेक इंसान तू रो क्यो रहा है । रोऊं नही तो क्या करूं आप ही बतायें बम विस्फ़ोट महंगाई कत्लों गुरबत कर्जे मे डूबे मेरे वतन को एक खुशी भी न मिल सकी एक अल्लाह को मानने वाले करोड़ो मुसलमानो की एक दुआ भी खुदा ने कबूल न की ।


वो आवाज फ़िर गूजी " अरे एक अल्लाह को तो मानते हो पर बात उसकी एक भी नही मानते और दुआएं तो हिंदुस्तान के मुसलमानो ने भी अपने वतन के लिये भी की थी और वे तो तुमसे भी ज्यादा हैं "। फ़कीर भुनभुनाया नही ए अनजान आदमी वे हमारे जैसे कट्टर  मुसलमान नही है हम अपने धर्म को ज्यादा अच्छी तरह मानते हैं और चलो इस मैच को छोड़ भी दें तो खुदा हमारे इस प्यारे वतन को इतनी मुसीबतो से क्यों नही बचा रहा और उस हिंदुस्तान मे जहां बुतो की पूजा होती है देखो तो कितनी बरकत है ।


उस आवाज ने कहा जहां तक बरकत की बात है हिंदुस्तान के हुक्मरान भी उसी रास्ते मे जा रहें हैं जिस पर पाकिस्तानी काफ़ी पहले चल पड़े थे वे भी वतन को लूटने मे लगे हुये हैं उससे भी आगे अब वे अमेरिका परस्त हो गये हैं और अमेरिका की चीन से लड़ाई मे अमेरिका की तरफ़ से लड़ने की तैयारी कर रहें है हिंदोस्तान का भी वही हाल होगा जो अमेरिका की रूस से लड़ाई मे साथ देने पर पाकिस्तान का हुआ था और आज भी हो रहा है । याद रख जब मुल्क के नेता अपना इमान छोड़ देते हैं तो अवाम भी इमान से किनारा कर लेती हैं और फ़िर जब मुसीबत मुल्क को घेरती है तो मुल्क तबाहो बरबाद हो जाता है ।


और रही बात धर्म को निभाने की तो याद रख हर धर्म का जन्म वतन वक्त और हालात के हिसाब से होता है जब पैगंबर साहब का जन्म हुआ था उस समय समाज अलग अलग भगवानो की पूजा करने के कारण आपस मे लड़ मर रहा था और ये पश्चिमी लुटेरे हमारे मुल्क को जो अरब से हिंद तक फ़ैला हुआ था लूट खसोट रहे थे तब पैगंबर साहब ने सिखाया अल्लाह एक ही है जिसे तुम अलग अलग नामो से पूजते हो और फ़िर नामो के लेकर आपस मे लड़ते हो और पैगंबर ने पैगाम दिया आज से बुत पूजा बंद करो और उसे एक ही नाम से पुकारो और एक हो जाओ ताकि इन पश्चिमी लड़ाको का सामना किया जा सके और खुदा के उस नेक बंदे ने कि कही लोग उसकी ही पूजा न करने लगे अपना या खुदा का चित्र बनाने पर भी रोक लगा दी और पैगाम दिया कि जाओ पूरे मुल्क के लोगो को अपने नेक चरित्र और नेक कामो से समझाओ कि वे एक ही खुदा को माने ।



पर तुम लोगो ने क्या किया शिया सुन्नी अहमदी पता नही क्या क्या फ़िरको मे खुद को बाट लिया और आपस मे ही लड़ने मरने लगे अपनी नेक चलनी  से नही बल्की हथियारो के दम पर लोगो मुसलमान बनाना चाहा और फ़िर उन्ही पश्चिमी ताकतो के पिठ्ठू बन गये जिनका सामना करने के लिये तुम्हे पैगंबर ने एक किया था और दुश्मन उनको नही अपने हमवतनो को ही मानने लगे । याद रखो मैने अरब से लेकर हिंद की धरती मे ही वो तमाम नेमते दी हैं जो किसी कौम को खुशहाल बना सकती है जब तक आपस मे लड़ोगे और अमेरिका परस्ती करोगे तब तक तुम इसी तरह बरबाद होते रहोगे । हिंदु और मुसलमान एक ही पिता की औलाद हैं उनका खून भी एक ही है आपस मे भाईचारे से रहोगे तो दुनिया मे तुमसे कोई जीत न सकेगा ।

अनजान आवाज के आखिरी शब्द सुन फ़कीर खड़ा हो गया और बोला या परवरदिगार क्या ये आप ही बोल रहें हैं मुझे एक बार आपको देखना है । अनजान आवाज  ने कहा ऐ इंसान न तू मुझे देख सकता है न मै तुझे दिख सकता हूं तू मुझे देख मत न ही मेरा कोई नाम रख और नाम रखना भी है तो आपस मे नामो को लेकर मत लड़ । केवल जो मै कहता हूं वो सुन और मान  मैने तुझे  गीता और कुरान जैसी अनमोल नेमते दीं है उसे पढ़ और उस पर अमल कर केवल अमल करने से ही जन्नत मिल सकती है और हां खुद ही अमल करना दूसरो को अमल करवाने मे लगेगा तो फ़िर मुल्क पाकिस्तान की तरह अल्लाह को प्यारा हो जायेगा ।

Tuesday, March 29, 2011

शिव पार्वती और भारत पाक मैच का नतीजा



माता ने प्रभु से पूछा क्यों जी कल कौन जीतेगा प्रभु मुस्कुराये और कहा दोनो टीमो के खिलाड़ी सट्टेबाज क्रिकेट संघ के पदाधिकारी और विज्ञापन देने वाली कंपनिया आदि और हां टिकट ब्लैक करने वाले भी जीतेंगे |हां एक और प्क्ष है जो जीतेगा वो है धर्मांध लोग इनको बिना एक रुपया लगाये गर्मागरम मसाला मिल गया है आज ही जियो न्यूज पाकिस्तान के स्टार एंकर हामिद मीर प्राईम टाईम मे  कैपिटल टाक मे भारतीय विश्लेषक को बता रहे थे कि दर्जनो वेब साईट्स पर भारतीयो ने दावा किया है कि यदि पाकिस्तान यह मैच जीत लेता है तो भारत मे रहने वाले 15  करोड़ मुसलमानो का जीना हम हराम कर देंगे । अब आप ही बतायें भारत का मुसलमान इसको पढ़ कर हंसेगा लेकिन पाकिस्तान मे नये आतंकवादी बनाने का रास्ता और आसान हो जायेगा न । इसलिये हे प्रिये हारना दोनो देशो के नागरिको को ही है । चाहे इंडिया टीवी हो या जियो न्यूज इनका काम टी आर पी बढ़ाना है देश गया भाड़ मे ।



वो दिन गये जब कौरव और पांडव आपस मे सौ और पांच थे और बाहर वालो के लिये 105 । माता बोलीं मै आपसे पूछ रही हूं कि टीम कौन सी जीतेगी और आप पता नही क्या क्या बड़बड़ा रहे हैं ।  प्रभु बोले प्रिये वो तो मैच होने के बाद ही माळूम पड़ेगा वैसे तो श्याम सुंदर ही जीतने वाले हैं गीता नही पढ़ी क्या " बैटिंग करने वाला भी मै ही हूं और बालिंग करने वाला भी मैं ही विकेट कीपर भी मैं ही हूं और फ़ील्डर भी मैं ही " फ़िर प्रभु ने हसते हुये कहा शायद फ़ेकी जाने वाली बाल भी वही हैं ।



वैसे जीतेगा का कौन इसका निर्णय तो लक्ष्मी जी पर ही है किसने किसको कितना पहुंचाया है मैच का निर्णय तो कलयुग मे उसी पर निर्भर करता है देखा नही कल रहमान मलिक क्या कह रहा था । माता द्रुढता से बोली नही हमारे खिलाड़ी देशद्रोही नही हो सकते । प्रभु ने कहा क्या देश भक्ती का ठेका सैनिको और क्रिकेट खिलाड़ियो ने ही ले रखा है । पुलिस के सिपाही से लेकर एस पी तक और सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री तक जो रोज भ्रष्टाचार कर नैतिकता का मैच हार जाते हैं उसका क्या । सांसद पैसे लेकर देश बेच सकते हैं तो खिलाड़ी पैसे लेकर मैच क्यो नही बेच सकता । पास बैठा नंदी बोल उठा हा प्रभु लालू यादव ने तो हम लोगो का चारा तक बेच खाया था । यह सब सुनकर माता उदास हो उठी बोली आपने तो सारा मूड ही खराब कर दिया ।

प्रभु बोले अरे अरे आप तो उदास हो गयी देखिये एक शिव भक्त ने हमारे लिये वी आई पी स्टैंड की टिकटे भेजी हैं । वैसे थोड़ा जल्दी जाना पड़ेगा क्या है कि ये सब वी आई पी लोगो के चक्कर मे सुरक्षा इंतजाम तगड़े कर दिये हैं  इसलिये मैदान मे जाना मोर्चे पर जाने से कम न होगा । माता ने कहा ऐसे मैच मे जाने से क्या फ़ायदा मुझे नही जाना है आप नंदी को लेकर चले जाना । प्रभु ने मुस्कुराते हुये कहा आप आम भारतीयो की देवी हो उनके जैसे जीना सीखो मैच के पहले क्या खेल हो गया है उसकी चिंता किये बिना मैदान मे हो रहे खेल को देखो और आनंदित रहो । वैसे यह मैच भारत ही जीतने वाला है इतना कह प्रभु ने घड़ी देखी और कहा जल्दी चलो इंडिया टीवी देखना है उसमे मेरा 700 साल पुराना रहस्य बताने वाला है इतना सुनते ही उत्सुक माता मैच को भूल कर प्रभु के साथ चल पड़ीं ।